Skip to main content

Kalayatra Magazine | Chhatisgarh Special Edition | October 2021

Page 1

अक्टूबर 2021

www.anuragyam.wordpress.com

कलायात्रा

अनरु ाग्यम ्

1


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

रचनाकार की रचना को पढ़ने के लिए नीचे अनुक्रमणिका पर क्लिक कर के पद सकते हैं |

6

कवर स्टोरी - तीजन्बाई गिरीश पंकज

9

शिवरीनारायण मोना चंद्राकर

10

कविता - अभिलाषा नमिता सिंह

10

कविता - मैंने अक्सर विभु त्रिवेदी

11

इतना भी आसान नहीं अनिका

आसान नहीं होता

12

छत्तीसगढ़ की कला विनीता पुंढीर

18

रायपुर - कराची - रायपुर

राजेश गानोदवाले

20

छत्तीसगढ़ी नाचा रामचंद्र दे शमुख

24

कुछ भूल हुई है समीधा नवीन शर्मा

25

कविता - हे श्री कृष्ण स्नेहलता पाणिग्राही

26

छत्तीसगढ़ की संस्कृति नीलिमा मिश्रा

29

छत्तीसगढ़ का पहनावा संपादिका की कलम से

30

कविता - यात्रा और लक्ष्य

30

कविता - हद से ज़्यादा हम

31

कविता - श्रृंगार प्रिया गहलौत

31

32

छत्तीसगढ़ी लोक संगीत वीरे न्द्र बहादरु सिंह

34

अदभुत वैभव - सरगुजा रविन्द्र गिन्नौरे

38

आता है हमें मुस्कु राना श्वेता श्रीवास्तव

38

कविता - मेरे प्रश्न सना

39

कविता - उम्मीदों का रं ग

39

कविता - प्रेम हरप्रीत कौर

40

समीक्षा - चंदैनी गोंदा वीरे न्द्र बहादरु सिंह

43

पर्यटक स्थल संपादिका की कलम से

45

सच्ची कहानी रश्मि दाधीच

46

48

नाट्य - रवेली - रिंगनी योग मिश्र

56

चित्रकार - लतिका

11

44

अनामिका अमिताभ गौरव

लघुकथा - आखिरी

इच्छा

स्नेहलता पाणिग्राही

कविता - परिश्रम का रं ग

लाल दे वेंद्र कुमार

रागिनी प्रीत

समीक्षा – सुक्कू बाई अख्तर अली आमानाका

केशव शरण

धर्मेंद्र गुप्त

अनरु ाग्यम ् के सोशल मीडिया प्लेटफोर्म से जड़ ु ने के लिए नीचे दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें |


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

कविता - ऐसी पत्रिका कलायात्रा है परिभाषा है , गौरव गाथा है कला से नितांत गहरा नाता है लाती ये गागर में भरके सागर ऐसी पत्रिका ‘कलायात्रा’ है गांवों की मिट्टी की खश ु बू आए रीति-रिवाजों का बोध करवाए ज्ञान अमिट इसमें समाता है ऐसी पत्रिका ‘कलायात्रा’ है राज्यों की ये विशेषता बताए किले-इमारतों का इतिहास दर्शाए चित्रकलाओं से हर पषृ ्ठ लुभाता है ऐसी पत्रिका ‘कलायात्रा’ है खान पान, गीत-संगीत और कविताएं दोहे , गज़लें, छं द, मुक्तक खूब लुभाएं लेख-आलेखों में ज्ञान खब ू समाता है ऐसी पत्रिका ‘कलायात्रा’ है समेट कर अधिकतम जानकारी रं ग रं गीली अतल ु ्य चित्रकारी अनरु ाग्यम ् समक्ष आपके लाता है ऐसी पत्रिका ‘कलायात्रा’ है वर्तमान को करती सार्थक है भविष्य की ये मार्गदर्शक है भारत का स्वरूप इसमें समाता है ऐसी पत्रिका कलायात्रा है

विनीता पुंढीर संपादिका, अनुराग्यम ् नई दिल्ली

4

अनुराग्यम ्

इस तरह के चिन्ह को क्लिक करने से आप पत्रिका को ऑनलाइन पढ़ सकते है |

सितम्बर 2021 - गोवा विशेषांक वर्ष 1 अंक 5

अगस्त 2021 - दिल्ली विशेषांक वर्ष 1 अंक 4

जुलाई 2021 - बिहार विशेषांक वर्ष 1 अंक 3

जून 2021 - मध्यप्रदे श विशेषांक वर्ष 1 अंक 2

मई 2021 - राजस्थान विशेषांक वर्ष 1 अंक 1

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

सम्पादकीय डॉ. तरुणा माथुर मुख्य संपादिका, कलायात्रा पत्रिका छत्तीसगढ़ दनु िया के उन गिने-चुने हिस्सों में से एक है जिसे प्रकृति ने वरदान स्वरूप अथाह खनिज भंडार और अकूत संपदा दी है । आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में लौह खनिज कोयला, हीरा, आदि का भंडार अपने आप में अद्वितीय है किंतु अपने अस्तित्व को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ ने कई वर्षों का समय दे खा। विगत कई वर्षों के अथक प्रयास और संघर्ष में छत्तीसगढ़ के माटी पुत्रों डॉ खूबचंद बघेल स्वर्गीय परसराम यद ु संत पवन दीवान स्वर्गीय चंदल ू ाल चंद्राकर व विद्याचरण शुक्ल सरीखे व्यक्तियों के अथक प्रयासों से मध्य प्रदे श से अलग होकर 1 नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ ने अपना स्थापना दिवस मनाया। यह अत्यंत विचारणीय प्रश्न है कि दे श का एक ऐसा हिस्सा जो जितनी अपनी अकूत खनिज संपदा व प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण रहा उससे भी कहीं अधिक समद ृ ्ध उसकी सांस्कृतिक और गौरवशाली परं पराएं भी थी किंतु भारत जैसे विचाल समंदर में कहीं विलुप्त सी रहीं। उसका नाम अक्सर बस्तर के नक्सलवादियों के लिए ही प्रसिद्ध रहा, आखिर ऐसा क्यों हुआ? अनरु ाग्यम ् अपने इस अंक द्वारा छत्तीसगढ़ की उस महान संस्कृति को प्रणाम करता है और स्वतंत्रता आंदोलन के उन महान योद्धाओं को भी नमन करता है जिनके अद्वितीय योगदान के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। अनरु ाग्यम ् इस अंक में भारतवासियों को एक ऐसे छत्तीसगढ़ के दर्शन कराना चाहता है जो श्री राम वन गमन से लेकर पंडवानी गायिका पद्म भूषण पद्म श्री तीजनबाई तक के सफर की मधुर यादों को व वन्य जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य से भरे - पूरे पूर्ण ग्रामीण अंचलों की मीठी सुगंध और सांस्कृतिक विरासत में अतुल्य पावन धरोहर तक की यात्रा से अवगत करा सके और भारत के स्वर्ग कहे जाने वाले अन्य राज्यों के समकक्ष सीना तानकर खड़ा हुआ दिखाई दे । छत्तीसगढ़ की मधुर भाषा, बोली, लोकगीत तीज - त्यौहार, प्राकृतिक दर्शनीय - स्थल, लोक नतृ ्य और लोक नाट्य सभी में बेजोड़ यह पावन धरती आज भी सबको आकर्षित करती है । आप छत्तीसगढ़ के जनजातियों के संसार को जानकर आश्चर्यचकित रहे बिना नहीं रह पाएंगे। उनकी लोक कलाएं इतनी सुंदर गढ़ी होती हैं कि आपको खुद के पढ़े लिखे होने का भान ही नहीं होगा। आइए, हमारे संग जानें क्या है छत्तीसगढ़ !!

www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

5


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

कवर स्टोरी : तीजनबाई

तीजन की आत्मा है लोकराग

- गिरीश पंकज, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की शान है तीजन, हम सब की पहचान है तीजन ।। जिसके स्वर में लोक गूँजता, ऐसा गौरव-गान है तीजन ।। नारी की आभा है वह तो, नारी का अभिमान है तीजन ।। जिसमें चाउर-धान महकता, वह सुंदर खलिहान है तीजन ।।

है । हम कह सकते हैं कि लोकराग तीजन की आत्मा का हिस्सा है । लोक तीजन के अंतस में साँसें लेता है । उनकी दै हिक भाषा में लोक निरं तर हिलोरें मारते हुए सम्वादरत रहता है । नागर-जीवन की गायिकाओं का अपना महत्व हो सकता है लेकिन लोकजीवन से अनुप्राणित इस कलाकार का प्रस्तुतीकरण एक अलग किस्म का सम्मोहन पैदा करता है । तीजनबाई पंडवानी गायन करने जब मंच पर खड़ी होती हैं और कहती हैं “बोलव वंद ृ ावन बिहारीलाल की जय”, तो ऐसा लगता नतृ ्य-शिरोमणि तीजन को दे खने-सुनने के बाद है , मानो समूचे लोक का आलोक हमारे सामने मंचस्थ कभी उक्त पंक्तियाँ बन गई थीं, अनायास ! लोकजीवन हो गया है । की अद्भुत चितेरी तीजन बाई अब सिर्फ एक नाम नहीं है । वह छत्तीसगढ़ की रागात्मक पहचान है । जब तीजन हाथ में तम्बूरा लेकर महाभारत तीजन एक परं परा है , अस्मिता है , तीजन एक संस्कृति के विभिन्न पात्रों की कथा पेश करती हैं तो पलक है , तीजन पूरा ग्रामलोक है , तीजन लोकजीवन की झपकते उन पात्रों में रूपांतरित भी होती चली जाती सुमधुर स्वर लहरी है , तीजन मतलब संघर्ष से निखर है । जब वह भीम का पात्र करने लगती हैं तो उनकी कर निकली एक मूरत है , तीजन यानी लोक की आंगिक भंगिमाएं और स्वरों का आरोह-अवरोह भीम आत्मा और जीवंत रं गशाला। कह सकते हैं वह ब्रांड की तरह ही हो जाता है । द्रौपदी की पीड़ा, उसका है छत्तीसगढ़ का, तीजन यानी शून्य से शिखर तक आक्रोश भी जैसे सम्मुख रूपायित दृष्टव्य होता है । पहुंचने वाला प्रेरक व्यक्तित्व, तीजन यानी छत्तीसगढ़ तीजन पंडवानी पेश करते हुए फिर तीजन नहीं रह की हजारों महिलाओं की आईकॉन, जिसे दे खने का जाती, वह अपने आप में समूची महाभारत बन जाती मतलब है .… छत्तीसगढ़ को दे खना, समझना, परखना। हैं। तीजन का तंबूरा कभी अर्जुन का धनुष तो कभी भीम की गदा में तब्दील हो जाता है । जब तीजन छत्तीसगढ़ की अनेक लोककलाओं में ‘पंडवानी’ छत्तीसगढ़ी में महाभारत के विभिन्न प्रसंग सुनाती का अपना विशिष्ट स्थान है । यहाँ के लोक कलाकार हैं और अर्धचंद्राकार बैठे उसके रागी उसकी बात की अपने-अपने स्तर पर विभिन्न कलाओं की खुशबू पुष्टि करते हुंकार भरते हैं, तो एक अद्भुत रस-सर्जना बिखेर रहे हैं। लेकिन इन सभी में तीजनबाई का होने लगती है । सामने बैठा दर्शक मंत्रमुग्ध होकर अपना अलग रं ग है । उनके कहन का अपना अलग ढं ग तीजन की पंडवानी को दे खता है , तब उसे लगता है कि वह सचमुच महाभारत काल में ही पहुँच गया है

6

अनुराग्यम ्

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 और ‘संजय’ की तरह वह अपने सामने विभिन्न दृश्य को घटित होते हुए दे ख रहा है । तीजन का अप्रतिम अभिनय, उनका जीवंत संवाद और मंच पर चारों तरफ घम ू ते हुए अभिनय करने की खास शैली ने ही उन्हें लोक सम्राज्ञी तीजनबाई बना दिया है । छोटे से ग्राम गनियारी (भिलाई) में पली-बढ़ी तीजनबाई अपनी प्रतिभा के बल पर कहाँ-से-कहाँ पहुँच गई। तीजन के पिता का नाम हुनक ु लाल और माता का नाम सख ु वती था।

शिरोमणि की उपाधि से भी अलंकृत किया जा चुका है । किसी कारणवश पढ़ाई न कर पाने वाली तीजन बाई को बिलासपुर विश्वविद्यालय ने तो डिलीट की मानद उपाधि से भी सम्मानित कर दिया है । मतलब अब वे डॉक्टर तीजन बाई भी हो गई हैं। कला की निरं तर साधना किसी भी व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुँचा दे ती है । इसका अगर कोई जीवंत उदाहरण पेश करना हो तो हम तीजनबाई का नाम ले सकते हैं । कई बार यह भी सोचता हूं कि ये तमाम सम्मान तीजन को न भी मिले होते तो क्या तीजनबाई, तीजनबाई नहीं रहतीं नाना ब्रजलाल बचपन में उसे महाभारत की ? मेरे ख्याल से तब भी वह लोक में वैसी ही प्रतिष्ठित कथा सन ु ाया करते थे तो तीजन बड़े ध्यान से उन रहतीं, जैसी आज हैं। वे हमेशा की तरह अपनी प्रतिभा कथाओं को सुना करती थी और उन्हें याद करके से सबको अभिभूत किये रखतीं और अब तो तीजन प्रस्तुत करने की कोशिश करती थी । छत्तीसगढ़ किसी परिचय की मोहताज नहीं, वैसे पहले भी नहीं में परधान और दे वार जातियों में पंडवानी गायन की थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है । परं परा रही है । बाल्यकाल की तीजन की प्रस्तुतियों को दे खकर उसकी सहे लियां चकित रह जाती थीं । लेकिन गांव के परु ु षों को उनका इस तरह से गाना बिल्कु ल नहीं सुहाता था। लेकिन तीजन धुन की पक्की थीं और उसी धन ु ने उन्हें कहां से कहां पहुंचा दिया। तरह साल की उम्र में तीजन ने पंडवानी प्रस्तुत की थी और उसके बाद उन्होंने पीछे मड़ ु कर नहीं दे खा। अब तो उनकी बॉयोपिक भी बन रही है । वे छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी कलाकार हैं, जिनके जीवन पर फिल्म बनाने का निर्णय किया गया है । सहज-सरल कलाकार यह बहुत सुखद था कि कुछ महीने पहले रायपरु के एक साहित्यिक आयोजन में तीजन बाई के साथ मैं भी अतिथि के रूप में मंच पर था। तब मैंने तीजन को याद दिलाया कि वर्षों पहले आकाशवाणी रायपुर के लिए मैंने उनसे बातचीत की थी । यह सन ु कर वे बेहद प्रसन्न हुईं। उन्हें ठीक से याद तो नहीं आया लेकिन मैं कैसे भूल सकता हूं कि आकाशवाणी रायपरु के लिए उनसे साक्षात्कार का अवसर मझ ु े मिला था। यह दो दशक पहले की बात हो चुकी है । तब एक सख मझ ु द अनभूति ु ु े हुई थी। एक रोमांच हुआ कि मुझे तीजनबाई से बात करनी है । साक्षात्कार के बहाने तीजन को बहुत निकट से दे खने - सन ु ने और समझने का अवसर मिला । लोक-संस्कृति और उसकी लोककला की पाठशाला परं पराओं पर अनेक महत्वपूर्ण बातें उस वक्त हुई थीं। मैंने हिंदी में प्रश्न किए और तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ी तीजन अपने आप में लोक कला की पाठशाला में जवाब दिए, जो आसानी से समझ में आने वाले है । आज भी सैकड़ों लोग उनकी नकल करते रहते थे। छत्तीसगढ़ी एक सरल भाषा है , जैसी सहज-सरल हैं। नकल करने वाले तीजनबाई तो नहीं हो सकते, तीजन बाई । लेकिन वे जो कुछ भी हैं, तीजन के कारण ही तो हैं और यह अच्छी बात है कि एक कलाकार अपनी उस वक्त तक तीजन एक बड़ी कलाकार के प्रतिभा के कारण अपने परू े समय को इतना प्रभावित रूप में विश्वविख्यात हो चुकी थीं लेकिन जो सरलता- कर दे ता है कि पूरी एक पीढ़ी उसका अनुकरण करने सहजता मैंने तीजन में दे खी, उसके कारण मैं अभिभूत लग जाती है । इसी का सप ु रिणाम है कि बाज़ारवादी था ही। बाद में तीजन को पद्मश्री मिली। उन्हें पद्मभूषण दौर में भी जब सारी कलाएं आहत हो कर खत्म हो से भी अलंकृत किया गया। उनको संगीत नाटक रही हैं, तब तीजन जैसी प्रतिभा के कारण गाँव-गाँव अकादमी का सम्मान भी मिल चुका है । उन्हें नतृ ्य www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

7


कलायात्रा में अनेक पंडवानी-कलाकार पैदा हो रहे हैं। हम कह सकते हैं कि तीजन बाई अपने आप में लोक कला या पंडवानी की चलती- फिरती स्कू ल हैं। तीजन बाई के बाद शांति बाई चेलक और उषा बारले ने भी कुछ नाम कमाया, लेकिन एक द ूसरी तीजन के रूप में रितु वर्मा जब उभर के आईं तो लगा कि यह तीजन का विकल्प हो सकती हैं। हालांकि इन कलाकारों ने अपनी कुछ पहचान तो बनाई लेकिन तीजन की तरह अपना प्रभामंडल विकसित न कर सकीं। कटु सच्चाई यह है कि कोई भी एक कलाकार जब शिखर तक पहुंचता है तब द ूसरे उस तक पहुंचने की कोशिश ज़रूर करते हैं लेकिन पहुंच नहीं पाते। लता मंगेशकर, लता मंगेशकर है । वह एक ही होंगी। अनेक गायिकाएँ उभरी हैं, लेकिन वे लता जी की तरह शिखर न छू सकीं। ठीक उसी तरह तीजन बाई की प्रतिभा और प्रस्तुतियों के आगे द ूसरी एकल नाट्य कलाकार भी फीकी ही रहीं। लता मंगेशकर जी स्वर सम्राज्ञी हैं तो तीजन को हम लोकनाट्य सम्राज्ञी की उपाधि से विभूषित कर सकते हैं। पूरी दनु िया में जब छत्तीसगढ़ का ज़िक्र होता है तो तीजन का नाम अपने आप ज़ुबान पर आ जाता है । पंडवानी की गायन की कापालिक शैली के सहारे उन्होंने एक अभिनव शुरुआत की।

अक्टूबर 2021 तीजनबाई पंडवानी गायन में सफल होती चली गई । तीजन बाई को लेकर अगर हम कहें कि वह छत्तीसगढ़ के जनजीवन में रची-बसी स्त्री-शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं, तो यह गलत न होगा। अब तो तीजन से प्रभावित होकर गाँवों की कुछ लड़कियां भी इस क्षेत्र में आगे आकर अपना नाम कमा रहीं हैं। हम यह कह सकते हैं कि तीजन ने ग्रामीण महिलाओं को भी हौसला दिया कि वह भी कुछ बेहतर कर सकती हैं। इसी का सुपरिणाम हुआ कि कुछ प्रतिभाएं सामने आयीं और आज वे तीजन की परं परा को ही आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। भले ही वे सब तीजन की तरह लोकप्रिय न हो पाई हों, फिर भी संतोष की बात है कि उन सब ने पंडवानी गायन को लेकर एक संभावना जाग्रत की, जिसके कारण आज यह कला जीवित है और बहुत सुंदर ढं ग से पुष्पित-पल्लवित हो रही है ।

तीजन का सुंदर पहरावा खासकर उनकी लाल साड़ी, उनकी वेशभूषा, सजा -सँवरा तंबूरा, गले मे पड़ी बहुरंगी माला, मांग में सिंदरू , माथे पर चौड़ा लाल टीका... इन सबके साथ जब तीजन मंच पर अवतरित होती हैं, तो दर्शक सहसा एक भव्य व्यक्तित्व से रूबरू होने लगते हैं और कुछ पलों में ही जैसे समूची फिल्म सामने चलने लगती है । महाभारत के महत्वपूर्ण दृश्य पंडवानी की दो शैलियां हैं। एक वेदवती शैली है , जिसमें क्रमशः मंच पर आकार लेने लगते हैं । फिर, तीजन पंडवानी गायन बैठकर किया जाता है , जिसके एक बड़े तीजन नहीं रह जातीं , वह महाभारत में तब्दील हो गायक झाड़ूराम दे वांगन थे। कापालिक शैली में खड़े जाती हैं। अगर हम तीजन को लोकगायन का कंठहार होकर पंडवानी गायन किया जाता है । तीजन ने इसी भी कहें तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी और अंत में , शैली को आत्मसात किया और उन्होंने पंडवानी को तीजन पर लिखी मेरी कविता तीजन बाई !! एक वैश्विक पहचान दे दी। हाथ में तम्बूरा लिए परम्परा से विद्रोह एक स्त्री रचती है महाभारत के बिंब रचती है रं गमंच का समूचा परिदृश्य तीजन बाई ने पंडवानी गायन की शुरुआत की, उसकी आवाज़ का सम्मोहन तब वह पढ़ी-लिखी बिल्कु ल नहीं थी। अब तो वह अपने पैदा करता है तरह-तरह के दृश्य-बिंब हस्ताक्षर भी कर लेती हैं और इधर-उधर पूरी दनु िया में और लगता है जैसे कार्यक्रम पेश करने के कारण तीजनबाई अपनी बातों चले आ रहे हो महाभारत के सारे पात्र को बहुत मंजे हुए कलाकार की तरह प्रस्तुत करती हैं जीवंत होकर मंच पर बारी-बारी । तेरह- चौदह साल की उस बच्ची का चेहरा हम याद एक अदद स्त्री करें , जिसने पहली बार पंडवानी गायन की शुरुआत की फ़ीचर फिल्म की तरह थी । शुरुआत उन्होंने वेदमती शैली में गायन करके दर्शकों को करती रहती है मंत्रमुग्ध किया था लेकिन तीजन का जो व्यक्तित्व था, उसके खड़ी होती है जब अकेली मंच पर अनुरूप उन्हें वह शैली पसंद नहीं आई तो उन्होंने खड़े तो वह महाभारत के काल को रच दे ती है होकर पंडवानी गायन करने वाली कापालिक शैली का गूँजती है एक दबंग आवाज़ सहारा लिया। हालांकि उस समय स्त्री के लिए बैठ कर उसकी पंडवानी ही पंडवानी प्रस्तुत करने की परं परा थी, लेकिन तीजन छत्तीसगढ़ से बाहर निकलकर ने एक तरह से परं परा से विद्रोह किया और वह खड़े अब दे श भर में छाई है होकर पंडवानी प्रस्तुत करने लगीं और जिस तरह वह जी हाँ, घूम-घूम कर नाटकीय अंदाज़ में पंडवानी प्रस्तुत करती उसी अद्भुत कलाकार का नाम थीं , तो उसकी वही शैली उसकी खास पहचान भी तीजनबाई है !! बन गई और सब ने दे खा कि तूफानी तेज़ी के साथ ----- x -----

8

अनुराग्यम ्

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

शिवरीनारायण में शबरी के राम

- मोना चंद्राकर मोनालिसा, रायपरु , छत्तीसगढ़

आप सभी को रामायण का वो प्रसंग तो याद ही होगा जब दे वी सीता को ढूंढते हुए भगवान राम और लक्ष्मण दं डकारण्य में घूमते हुए शबरी माता के आश्रम में पहुंच जाते हैं। जहां शबरी उन्हें अपने झूठे बेर खिलाती हैं जिसे राम बड़े प्रेम से खा लेते हैं। माता शबरी का वह आश्रम छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण में स्थित है । महानदी, जोंक और शिवनाथ नदी के तट पर स्थित यह मंदिर प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों से घिरा हुआ है । इस आश्रम का उल्लेख महाकाव्य रामायण में मिलता है । शबरी मंदिर भारत के छत्तीसगढ़ प्रांत में स्थित खरौद नगर के दक्षिण प्रवेश द्वार पर स्थित शौरिमंडप शबरी का ही मंदिर है । ईंट से बना पूर्व दिशा की ओर बना यह मंदिर को सौराइन दाई अथवा शबरी का मंदिर के नाम से जाना जाता है । मंदिर के गर्भगह ृ में श्रीराम और लक्ष्मण धनुष बाण लिये विराजमान हैं। इस स्थान को पहले शबरीनारायण कहा जाता था, जो बाद में शिवरीनारायण के रूप में प्रचलित हुआ। शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आता

www.anuragyam.wordpress.com

है । यह बिलासपरु से 64 और रायपरु से 120 किलोमीटर की दरू ी पर स्थित है । दोनों ही शहरों से यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है । मंदिरों का शहर कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण में पंद्रह दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला आज से शुरू हो गया है । इसमें शामिल होने के लिए क्षेत्र सहित दरू दराज के लोग आते हैं। यह माघ पूर्णिमा से प्रारं भ होकर महाशिवरात्रि तक चलता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन ओडिसा के पुरी से भगवान जगन्ना​ाथ चलकर शिवरीनारायण के मख ु ्य मंदिर में विराजते हैं। राम जी ने यहां बिताया था वनवास । प्राचीन समय में छत्तीसगढ़ के कई हिस्से दं डकारण्य क्षेत्र में आते थे। रामायण में उल्लेख है कि भगवान राम ने अपने चौदह वर्ष के वनवास के लगभग दस साल दं डकारण्य में गुज़ारे थे, इस दौरान कई ऋषि-मुनियों से उन्होंने भें ट की थी। ----- x -----

अनरु ाग्यम ्

9


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

कविता - मेरे मन की अभिलाषा

नमिता सिंह “आराधना” अहमदाबाद, गुजरात अभिलाषाओं के समंदर में तैरती - डू बती इक अभिलाषा जग में नाम मेरा भी हो रौशन मेरे मन की यह अभिलाषा आशाओं के दीप जलाकर नैनों में भरकर आशा राह ढूँढती उस शिखर की बैठी जिस पर मेरी अभिलाषा धन - दौलत की चाह नहीं है निज खुशियों की परवाह नहीं है जग का कुछ तो\ भला कर जाऊँ कुछ चेहरों पर मुस्कान दे जाऊँ ना रहे कहीं कोई निराशा बनँू मैं सबके मन की आशा

10

अनुराग्यम ्

कविता - मैंने अक्सर

विभु त्रिवेदी नॉएडा, उत्तरप्रदे श मैंने अक्सर जिम्मेदारियों तले सपने दफ़न होते दे खे हैं मैंने अक्सर बढ़ती उम्र में कमाने के रास्ते कफ़न होते दे खे हैं दे खी है बेबसी उन आंखों में जो कभी मक ु ाम चढ़ना चाहते थे और दे खी है नियतें लोगो की जो लाशों के बीच भी दक ु ान भरना चाहते थे मैंने अक्सर सड़क के किनारे खुश चहरे दे खे हैं ऊपर वाले माले में अक्सर शोर के पहरे दे खे हैं रिहायशी गाड़ियों में लोगों को झगड़ते दे खा है और टूटी साईकल में पूरे परिवार को सफर करते दे खा है मैंने लापरवाहों के पास नोटों की लड़ी दे खी है मैंने सिक्कों से आई दादा जी की परु ानी छड़ी दे खी है मैंने नहीं दे खा तो वो इंसान जो माँ से ज़्यादा प्यार करे मैंने नहीं दे खा तो वो भगवान जो बराबर में ना बांट सके

तन - मन अपना समर्पित कर दँ ू मेरे मन की यही अभिलाषा

वक़्त कम है और जीने को छोटी सी ज़िन्दगी तो खुल के क्यों ना जी लिया जाए आज बदलो कल किसी का तुम क्या पता शायद कल तम ु ्हारा भी बदल जाए

--- x ---

--- x --www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 कविता - लिखना इतना आसान भी नहीं होता है

अनिका लखनऊ, उत्तरप्रदे श दिल के जज़्बातों को स्याही से पन्नों पर, लिखना इतना आसान भी नहीं होता है । कभी कभी भीगे पन्नों को भी अपनी तरह, एकदम तन्हा अधूरा ही छोड़ना पड़ता है । तो कभी - कभी अश्कों के समंदर में डू बकर, हज़ारों बार ख़ुद को ही मनाना पड़ता है । बीती बातों को शब्दों का सहारा दे कर, दोबारा से दिल को दख ु ाना पड़ता है । झूठी आस उम्मीदों का दिलासा दे कर, दिल को बच्चों जैसे फुसलाना पड़ता है । बिखर चुके सारे अरमानों को समेटकर, कांपते हुए हाथों को समझाना पड़ता है । दिल के जज़्बातों को स्याही से पन्नों पर, लिखना इतना आसान भी नहीं होता है । --- x --www.anuragyam.wordpress.com

कविता - आसान नहीं होता उड़ना

अनामिका अमिताभ गौरव आरा, बिहार आसान नहीं होता उड़ना दे जाते सीख हमें ये पंछी !! बार-बार करो प्रयत्न उड़ने की कोशिश करते हुए कह जाते हैं ये पंछी !! जीना है तो लड़ना होगा आंधी तूफान से लड़ते हुए जीतकर संदेश दे जाते हैं ये पंछी !! अपने अंदर की ताकत को पहचानो आसमान में मीलों सफर करते हुए बसेरा ढूंढते हुए बतला जाते हैं ये पंछी !! आवश्यक है जीवन में धैर्य बार - बार नीर टूटने पर बनाते हुए समझा जाते हैं ये पंछी !! जीवन है तो गम और खुशी दोनों है चहचहाते हुए कह जाते हैं ये पंछी !! ध्यान से सोचो तो जीवन का सार पलों में समझा जाते हैं ये पंछी !! --- x --अनरु ाग्यम ्

11


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

संपादिका की कलम से..

छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और विरासत - विनीता पंढ ु ीर, संपादिका, अनरु ाग्यम ् नई दिल्ली छत्तीसगढ़ में कला और शिल्प छत्तीसगढ़ अपनी विशिष्ट कला और शिल्प के लिए जाना जाता है जो राज्य और उसके लोगों की सादगी और परं पराओं को दर्शाता है । वे राज्य के प्रसाद के सबसे दिलचस्प पहलुओं में से एक हैं। हाथ की छपाई आम तौर पर बस्तर के जंगल में पाए जाने वाले ऐल से निकाली गई प्राकृतिक वनस्पति डाई से की जाती है । इन कपड़ों में सूती साड़ियाँ शामिल हैं - बस्तर कोसा साड़ी के रूप में प्रसिद्ध, पोशाक सामग्री और पर्दे । लोगों के भय और आकांक्षाओं का प्रतीक, टे राकोटा छत्तीसगढ़ के रीति-रिवाजों और परं पराओं से निकटता से जुड़ा हुआ है । टे राकोटा के आंकड़े या तो हाथों से या कुम्हार के पहिये पर बने होते हैं और वे मानव जीवन के विभिन्न चरणों को sc दर्शाते हैं। बस्तर, रायगढ़ और अंबिकापरु के क्षेत्र इस कला के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। इस शिल्प का अभ्यास करने वाले कुम्हार अभी भी टे राकोटा बनाने की प्राचीन तकनीक का उपयोग करते हैं। वे नदी के किनारे से मिट्टी इकट्ठा करते हैं; इसे तोड़ कर इसे गूंथ कर कल्पनाशील रूप दे ते हैं।

12

छत्तीसगढ़ के बस्तर और रायगढ़ जिले ढोकरा कला के लिए जाने जाते हैं, जिसमें आमतौर पर सस ु ्त सोने की मूर्तियाँ बनाने के लिए बेल धातु का उपयोग किया जाता है । बस्तर के ‘घड़वा’ और रायगढ़ के ‘झार’ जैसी जनजातियां इस कला का अभ्यास करती हैं और खोई हुई मोम तकनीक या खोखली ढलाई के साथ उत्पादों को जीवंत करती हैं। प्रत्येक टुकड़ा कस्टम बनाया गया है और कोई भी दो टुकड़े कभी भी समान नहीं हो सकते हैं। ढोकरा की पारं परिक अनुराग्यम ्

www.anuragyam.wordpress.com


अक्टूबर 2021

कलायात्रा

तकनीक सरल है , लेकिन इसके लिए बड़ी सटीकता की आवश्यकता होती है और प्रत्येक उत्पाद, चाहे वह दै निक उपयोग के लिए बनाया गया हो या आध्यात्मिक उद्देश्यों के लिए, जटिल और विस्तृत है । छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय शिल्पों में से एक, ढोकरा की उत्कृ ष्टता दनु िया भर के यात्रियों को आकर्षित करती है और यह अनूठा शिल्प अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करता है । पत्थर पर नक्काशी/पें टिग ं छत्तीसगढ़ का ईश्वरीय राज्य भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से अपने दे वताओं की मूर्तियों और नक्काशी से जड़ा ु हुआ है । आदिवासी पत्थर शिल्प उनकी आकांक्षाओं को दर्शाता है और उन्हें सरु क्षा की भावना दे ता है । धार्मिक हस्तियों के अलावा, कलाकार स्मारक स्तंभों और घरे लू बर्तनों को भी तराशते हैं। बस्तर की सड़कों के किनारे स्मृति स्तंभ दे खे जा सकते हैं, जो पत्थर के स्मारक हैं, जिसमें पें टिग ं के साथ दिवंगत आत्माओं के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया है । छत्तीसगढ़ में प्रत्येक पें टिग ं एक अनषु ्ठान या परं परा से जड़ी ु हुई है । ये अमूल्य कलाकृतियाँ जनजातियों, उनकी संस्कृति और जीवन शैली की छवियों को दर्शाती हैं। यह कला छत्तीसगढ़ की जनजातियों के लिए बहुत खास है और बच्चे के जन्म से लेकर विवाह तक हर अवसर का एक अनिवार्य हिस्सा है । छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटक इन चित्रों को दे खकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और वे अक्सर छत्तीसगढ़ की समद ृ ्ध विरासत के इस हिस्से को अपने साथ ले जाते हैं। कोसा जिसे तस ु र के नाम से भी जाना जाता है , मख ु ्य रूप से रायगढ़ और चंपा में पाया जाता है । कोसा विभिन्न प्रकार के पैटर्न में आता है और फिर उन्हें भव्य दिखने के लिए ब्लॉक प्रिंट, कढ़ाई या पें ट किया जाता है । रे शम की बुनाई छत्तीसगढ़ का प्रमुख हथकरघा उद्योग है । ये शिल्प मूल निवासियों का एक अभिन्न अंग हैं और प्रतिभाशाली कलाकारों की समद ृ ्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। छत्तीसगढ़ की कोई भी यात्रा स्थानीय रूप से निर्मित उत्कृ ष्ट स्मारिका खरीदे बिना अधरू ी है ।

** यह लेख durg.gov.in/ और chhattisgarhtourism.in/ की वेबसाइट से लिया गया है |

www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

13


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

प्रसिद्ध मंदिर डोंगरगढ़ जिले का प्रमख ु पर्यटक होने के साथ-साथ तीर्थ भी है । माँ बमलेश्वरी का प्रसिद्ध मंदिर डोंगरगढ़ शहर में 1600 फीट की पहाड़ी पर है । इस मंदिर को बडी बमलेश्वरी के नाम से जाना जाता है । जमीनी स्तर पर एक और मंदिर लगभग १/२ किलोमीटर की दरू ी पर स्थित है । मख ु ्य मंदिर परिसर से इस मंदिर को छोटी बमलेश्वरी के नाम से जाना जाता है । कवार (दशहरा के दौरान) और चैत्र (रामनवमी के दौरान) के नवरात्रों के दौरान छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के लाखों लोग मंदिर में आते हैं। इन नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर में मेलों का आयोजन किया जाता है , जो 24 घंटे चलता है । इस मेले के दौरान कई कंपनियां और संगठन अपने उत्पाद प्रदर्शित करते हैं। जोड़ा गया पर्यटक आकर्षण रोपवे है । यह छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र यात्री रोपवे है । - प्रज्ञा गिरी प्रज्ञा गिरी, डोंगरगढ़, राजनांदगांव जिले, छत्तीसगढ़, भारत में है । यह 1000 फीट की पहाड़ी की चोटी पर है । यह एक बुद्ध विहार है जिसमें पूर्व की ओर एक बड़ी बद ु ्ध प्रतिमा है । पहाड़ तक पहुंचने के लिए इसे 225 सीढ़ियां चाहिए। पहाड़ी की चोटी पर एक बगीचा है और चट्टान पर वर्णन है । - भोरमदे व मंदिर भोरमदे व मंदिर, या ‘छत्तीसगढ़ का खजरु ाहो’, नागर शैली में चट्टानी पत्थरों पर उकेरा गया एक प्राचीन हिंद ू मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित, यह मंदिर 7वीं से 11वीं शताब्दी ईस्वी की अवधि में बनाया गया था और पर्वत श्रृंखलाओं के बीच खब ू सूरती से स्थित है । कहा जाता है कि मंदिरों का निर्माण नाग वंश के राजा रामचंद्र ने किया था। मंदिर में शिव लिंग को अद्भुत रूप से उकेरा गया है और कलात्मक आकर्षण आगंतक ु ों को आकर्षित करता है । भोरमदे व मंदिर कोणार्क के सूर्य मंदिर और खजुराहो मंदिर से मिलता जल ु ता है । -

बारसूर

जगदलपरु के दक्षिण पश्चिम में लगभग 75 किमी (डेढ़ से दो घंटे की ड्राइव) इंद्रावती नदी के तट पर स्थित, बारसूर कभी हिंद ू सभ्यता का केंद्र था। ऐसा माना जाता है कि कभी यहां 147 मंदिर और इतने ही तालाब थे। 10वीं और 11वीं शताब्दी (यानी 1,000 साल से अधिक परु ाने) के इन मंदिरों के खंडहर आज भी दे खे जा सकते हैं। भगवान विष्णु के कुछ सुंदर चित्र भी दे खे जा सकते हैं। 12 नक्काशीदार पत्थर के खंभों वाला एक शिव मंदिर, बाहर की तरफ नग्न आकृतियाँ हैं। एक अन्य शिव मंदिर में 32 नक्काशीदार पत्थर के खंभे, एक काला ग्रेनाइट नंदी (शिव का वाहक) बैल, और एक सामान्य दरबार के साथ दो गर्भगह ृ हैं। एक 50 फुट ऊंचा मंदिर, जिसे स्थानीय रूप से मामा-भांजा-का-मंदिर (मामा और भतीजे का मंदिर) के रूप में जाना जाता है , अच्छी स्थिति में है , लेकिन इसमें मूर्ति की कमी है । यह स्पष्ट नहीं है कि मंदिर किस दे वता को समर्पित किया गया था, या यहां तक कि अगर इसे कभी भी पवित्रा किया गया था। हालांकि सबसे बड़ा आकर्षण गणेश मंदिर है । जबकि मंदिर स्वयं खंडहर में है , गणेश की दो बलआ पत्थर की छवियां, दोनों ु

14

अनुराग्यम ्

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

महा-गणपति के पहलू में , आश्चर्यजनक रूप से बरकरार हैं। इनमें से बड़ा, और अधिक प्रभावशाली, लगभग 8 फीट ऊंचा और 17 फीट चौड़ा है । -

गिरोधपरु ी

रायपरु से लगभग 135 किमी दरू स्थित, गिरोधपरु ी छत्तीसगढ़ के रायपरु जिले में एक तीर्थस्थल है । यह महान सतनामी संत, संत शिरोमणि गुरु घासीदास का जन्मस्थान है , जिन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सामाजिक समानता और विकास की वकालत की। हर साल फरवरी-मार्च (विक्रम संवत के फाल्गुन महीने की चंद्रमा की रात की 5-7 वीं) के महीने में एक बहुत बड़ा मेला आयोजित किया जाता है । बात छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले की है । -

दामाखेड़ा

दामाखेड़ा कबीर पंथ का धार्मिक और केंद्र स्थल है । माघ मेले और दामाखेड़ा के अन्य त्योहारों में यहाँ कई कबीरपंथी आए। पूरे भारत और विदे शों में कबीरपंथी भजन-कीर्तन (साहिब कबीर गीत) के साथ परिवार और खश ु ी के साथ यहां पहुंचे। वर्तमान समय में वंश गद्दी-पंथ श्री हुजरू प्रकाश मनु ि नाम साहे ब (कबीर पंथ के 15वें आचार्य) में बैठें। पवित्र स्थान महान सद्गुरुओं के समाधि मंदिर का साक्षी है ।

संग्रहालय महं त घासीदास संग्रहालय वर्ष 1875 में स्थापित, महं त घासी स्मारक संग्रहालय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित है । इस संग्रहालय का निर्माण राजनांदगांव के राजा महं त घासीदास ने पुरातात्विक विरासत के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया था। यह लगभग 2 हे क्टे यर भूमि पर कब्जा करता है । यह छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है और भारत के 10 सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है । विशेष रूप से, संग्रहालय का विविध संग्रह विभिन्न दीर्घाओं में संरक्षित है । पुरातत्व गैलरी उन लेखों और कलाकृतियों का एक समद ृ ्ध संग्रह प्रदर्शित करती है जिनका उपयोग पाषाण युग के दौरान किया गया था। मूर्तिकला गैलरी में दे वीदे वताओं की पत्थर की नक्काशीदार मूर्तियां प्रदर्शित हैं। संग्रहालय की अन्य दीर्घाएं प्राकृतिक इतिहास गैलरी, मानव विज्ञान गैलरी, जनजातीय गैलरी और प्राचीन शस्त्र और शस्त्रागार गैलरी हैं। नवृ िज्ञान और प्राकृतिक इतिहास की विभिन्न प्रकार की वस्तुएं यहां संरक्षित हैं। संग्रहालय में कला, शिल्प और पें टिग ं भी हैं। पहली मंजिल में प्रकृति और उसके इतिहास से संबंधित वस्तुएं हैं जिनमें विभिन्न पक्षी, स्तनधारी और सांप हैं। परु खौती मक ु ्तांगन छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्रालय द्वारा विकसित एक खुली हवा में कला संग्रहालय सह पार्क है । यह छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में स्थित है । यहां आप छत्तीसगढ़ के सभी जनजातीय संस्कृति, गतिविधि और सभी लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को दे ख सकते हैं। इस संग्रहालय को www.anuragyam.wordpress.com

छत्तीसगढ़ सरकार, पर्यटन मंत्रालय के तहत संस्कृति विभाग द्वारा विकसित किया जा रहा है । आदिवासियों के आवास, कलाकृतियों, लोक नतृ ्यों, खान-पान की आदतों को प्रदर्शित किया जा रहा है । अनरु ाग्यम ्

15


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

संस्कृति और विरासत छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक विरासत में समद ृ ्ध है । राज्य में एक बहुत ही अद्वितीय और जीवंत संस्कृति है । इस क्षेत्र में 35 से अधिक बड़ी और छोटे रं गो से भरपूर जनजातियां फैली हुई हैं। उनके लयबद्ध लोक संगीत, नतृ ्य और नाटक दे खना एक आनंददायक अनुभव है जो राज्य की संस्कृति में अंतर्दृष्टि भी प्रदान करता हैं। राज्य का सबसे प्रसिद्ध नतृ ्यनाटक पंडवानी है , जो हिंद ू महाकाव्य महाभारत का संगीतमय वर्णन है । राउत नाचा (गव्‍ ालों का लोक नतृ ्य), पंथी और सुआ इस क्षेत्र की कुछ अन्य प्रसिद्ध नतृ ्य शैली हैं। -

पंडवानी

छत्तीसगढ़ का वह एकल नाट्य है , जिसके बारे में द ूसरे दे श के लोग भी जानकारी रखते हैं। तीजन बाई ने पंडवानी को आज के संदर्भ में ख्याति दिलाई, न सिर्फ हमारे दे श में , बल्कि विदे शों में । पंडवानी का अर्थ है पांडववाणी – अर्थात पांडवकथा, महाभारत की कथा। पंडवानी छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जाने वाला लोक गाथागीत है । यह महाकाव्य महाभारत के प्रमख ु पात्र पांडवों की कहानी दर्शाता है । यह एक बहुत ही जीवंत रूप में वर्णित किया जाता है , जो दर्शकों के मन में दृश्यों का निर्माण करता है । परं परागत रूप से यह पुरुष कलाकारों के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है किंतु हाल के दिनों में महिला कलाकारों को इस कला को प्रदर्शित करते हुए दे खा जा सकता है । पंडवानी लोक गा​ाथागीत प्रदर्शन में एक मख ्‍ कलाकार ु य होता है और उसके साथ कुछ सहयोगी गायक एवं संगीतकार शामिल होते है । मख ु ्य कलाकार महाकाव्य के एक गा​ाथा के बाद द ूसरे गा​ाथा का क्रमबद्ध रुप से एक बहुत ही शक्तिशाली तरीके से वर्णन करता है । वह यथार्थवादी प्रभाव पैदा करने के लिए दृश्यों में पात्रों का अभिनय भी करता है जो कभी-कभी एक नतृ ्य नाटक में बदल जाता है । प्रदर्शन के दौरान वह अपने हाथ लिये एकतारा से निकलने वाली संगीत के लय के साथ गाता भी जाता है । पंडवानी में वर्णन की दो शैलियों हैं; वेदमती और कपालिक। वेदमाती शैली में मुख्य कलाकार पूरे प्रदर्शन में बैठकर सरल तरीके से वर्णन करता है । जबकि कपलिक शैली जीवंत शैली है , जिसमें मुखय ्‍ कलाकार गा​ाथा के पात्रों एवं दृशय ्‍ ों का अभिनय के द्वारा सजन करता है । ृ -

16

पंथी

पंथी नतृ ्य छत्तीसगढ़ राज्य में बसे सतनामी समुदाय का प्रमुख नतृ ्य है । इस नतृ ्य से सम्बन्धित गीतों में मनषु ्य जीवन की महत्ता के साथ आध्यात्मिक संदेश भी होता है , जिस पर निर्गुण भक्ति व दर्शन का गहरा प्रभाव है । कबीर, रै दास तथा दाद ू आदि संतों अनुराग्यम ्

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 का वैराग्य-युक्त आध्यात्मिक संदेश भी इसमें पाया जाता है । गुरु घासीदास के पंथ के लिए माघ माह की पूर्णिमा अति महत्त्वपूर्ण है , क्योंकि इस दिन सतनामी अपने गुरु की जन्म तिथि के अवसर पर ‘जैतखाम’ की स्थापना कर ‘पंथी नतृ ्य’ में मग्न हो जाते हैं। यह द्त रु गति का नतृ ्य है , जिसमें नर्तक अपना शारीरिक कौशल और चपलता प्रदर्शित करते हैं। सफ़े द रं ग की धोती, कमरबन्द तथा घुंघरू पहने नर्तक मद ृ ं ग एवं झांझ की लय पर आंगिक चेष्टाएँ करते हुए मंत्र-मुग्ध प्रतीत होते हैं। मुख्य नर्तक पहले गीत की कड़ी उठाता है , जिसे अन्य नर्तक दोहराते हुए नाचना शुरू करते हैं।

-

पंथी छत्तीसगढ़ का एक ऐसा लोक नतृ ्य है , जिसमें आध्यात्मिकता की गहराई तो है ही, साथ ही भक्त की भावनाओं का ज्वार भी है । इसमें जितनी सादगी है , उतना ही आकर्षण और मनोरं जन भी है । पंथी नतृ ्य की यही विशेषताएँ इसे अनूठा बनाती हैं। वास्तव में ‘पंथी नतृ ्य’, धर्म, जाति, रं ग-रूप आदि के आधार पर भेदभाव, आडंबरों और मानवता के विरोधी विचारों का संपोषण करने वाली व्यवस्था पर हज़ारों वर्षों से शोषित लोगों और दलितों का करारा, किंतु सुमधुर प्रहार है । यह छत्तीसगढ़ की सतनामी जाति के लोगों का पारं परिक नतृ ्य है , जो सतनाम पंथ के पथिक हैं। इस पंथ की स्थापना छत्तीसगढ़ के महान ् संत गुरु घासीदास ने की थी।

राउत नाचा भगवान कृष्ण के साथ गोपी के नतृ ्य के समान है । समूह के कुछ सदस्यों द्वारा गीत गाया जाता है , कुछ वाद्ययंत्र बजाते है और कुछ सदस्य चमकीले और रं गीन कपड़े पहनकर नतृ ्य करते हैं। नतृ ्य आमतौर पर समूहों में किया जाता है । नर्तक हाथो में रं गीन सजी हुयी छड़ी और धातु के ढाल के साथ और अपनी कमर और टखनों में घुंघरू बांधते है । वे इस नतृ ्य में बहादरु योद्धाओं का सम्मान करते हुए प्राचीन लड़ाइयों और बुराई पर अच्छाई की अनन्त विजय के बारे में बताते हैं। नतृ ्य राजा कंस और भगवान कृष्ण के बीच पौराणिक लड़ाई का प्रतिनिधित्व करते हैं और जीत का जश्न मनाया जाता है और शाम को कई गांवो में मातर मढ़ई का आयोजन किया जाता है ।

राउत नाचा

राउत नाच या राउत-नतृ ्य, यादव समुदाय का दीपावली पर किया जाने वाला पारं परिक नतृ ्य है । इस नतृ ्य में राउत लोग विशेष वेशभूषा पहनकर, हाथ में सजी हुई लाठी लेकर टोली में गाते और नाचते हुए निकलते हैं। गांव में प्रत्येक गह ृ स्वामी के घर में नतृ ्य के प्रदर्शन के पश्चात ् उनकी समद ृ ्धि की कामना युक्त पदावली गाकर आशीर्वाद दे ते हैं। टिमकी, मोहरी, दफड़ा, ढोलक, सिंगबाजा आदि इस नतृ ्य के मुख्य वाद्य हैं। नतृ ्य के बीच में दोहे गाये जाते हैं। ये दोहे भक्ति, नीति, हास्य तथा पौराणिक संदर्भों से युक्त प्रारं भ में गीत, संगीत और नतृ ्य की गति होते हैं। राउत-नतृ ्य में प्रमुख रूप से पुरुष सम्मिलित धीमी होती है । जैसे-जैसे गीत आगे बढ़ता है और होते हैं तथा उत्सुकतावश बालक भी इनका अनुसरण मद ृ ं ग की लय तेज होती जाती है , वैसे-वैसे पंथी नर्तकों करते हैं। की आंगिक चेष्टाएँ भी तेज होती जाती हैं। गीत के बोल और अंतरा के साथ ही नतृ ्य की मुद्राएँ बदलती जाती हैं, बीच-बीच में मानव मीनारों की रचना और है रतअंगेज कारनामें भी दिखाए जाते हैं। इस दौरान भी गीत-संगीत व नतृ ्य का प्रवाह बना रहता है और पंथी का जाद ू सिर चढ़कर बोलने लगता है । प्रमुख नर्तक बीच-बीच में ‘अहा, अहा…’ शब्द का उच्चारण करते हुए नर्तकों का उत्साहवर्धन करता है । गुरु घासीदास बाबा का जयकारा भी लगाया जाता है । थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद प्रमुख नर्तक सीटी भी बजाता है , जो नतृ ्य की आमतौर पर नतृ ्य के साथ गए जाने वाले दोहो में मुद्राएँ बदलने का संकेत होता है । नतृ ्य का समापन आदिवासी जीवन शैली का वर्णन किया जाता है । तीव्र गति के साथ चरम पर होता है । इस नतृ ्य की जनजातीय दर्शन और उनके आदर्श संगीत और गीतों तेजी, नर्तकों की तेजी से बदलती मुद्राएँ एवं दे हगति का जो प्रतिबिंबित होता हैं वह दर्शको को मंत्रमुग्ध दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दे ती है । पंथी नर्तकों करके द ूसरी दनु िया में ले जाता हैं। इसमें संगीत की की वेशभूषा सादी होती है । सादा बनियान, घुटने तक विविधता हैं। सांस्कृतिक प्रदर्शनों में प्रमुख संगीत साधारण धोती, गले में हार, सिर पर सादा फेटा और वाद्ययंत्र मांदर, ढोल और ड्रम हैं। दिवाली त्योहार माथे पर सादा तिलक। अधिक वस्त्र या श्रृंगार इस के सात दिनों के लिए बेहद कल्पनाशील और निपुण नर्तकों की सुविधा की दृष्टि से अनुकूल भी नहीं है । नाटक रावत नाचा मनोरं जन का एक लोकप्रिय रूप वर्तमान समय के साथ इस नतृ ्य की वेशभूषा में भी है । यह नतृ ्य और संगीत के रूप में विविध महाभारत कुछ परिवर्तन आया है । अब रं गीन कमीज और जैकेट कालीन युद्ध की कहानियों को एक अनोखे ढं ग से भी पहन लिये जाते हैं। मांदर एवं झाँझ पंथी के चित्रित करता है । साथ ही कवि कबीर और तुलसी की प्रमुख वाद्ययंत्र होते हैं। अब बेंजो, ढोलक, तबला और छं द छत्तीसगढ़ के प्रागैतिहासिक आदिवासी समुदायों केसियो का भी प्रयोग होने लगा है । के मध्य में प्राचीन काल के स्मृति से भर दे ती है ।

www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

17


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

रायपरु - कराची - रायपरु और फिर लाहौर - राजेश गनोदवाले, छत्तीसगढ़

आज़ादी के

75 वर्ष में यह अनभ ु व चकित करने जैसा है । असम्भव तो नहीं , लेकिन सुखदायक होते हुए भी है रान करता हुआ सा ! तीन क़िरदार हैं इस अनुभव में । सबसे पहले पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाले उस्ताद शफ़क़त अली खां। द ूसरे इंडिया टुडे समूह जिसने अंतरराष्ट्रीय बातचीत करने हरी झंडी दी और तीसरे , कराची स्थित हुमा आफ़ताब नासिर। दो तो थे ही लेकिन तीसरी उपस्थिति का पहले कोई अंदाज़ा नहीं था। लेकिन तीसरा साथ अधिक अर्थमय और इस संगीत [ बातचीत ] में मानों तानपुरे की संगति-सा सरु ीला साथ दे ते थोड़ा आधिक ज़रूरी जगह बना गया । जो लिखा गया वह जवाब जिन तक जाना था उन तक बरास्ता-उर्दू नहीं भी जाता तो कोई अंतर आने से था। जवाब उन्हीं का दिया हुआ था सो दिक़्क़त आनी नहीं थीं । यों भी बातचीत के पहले एकद ूसरे को जानने की बातें तो हो ही चुकी थीं । लेकिन उर्दू में इसे बदल कर उन तक पहुंचाना और उनका इसे पढ़ कर अपने फेसबुक वॉल पर ले लेना “इट इज़ परफेक्ट “ कहते हुए । आनन्द इसमें समा गया !

उनके नाम के आगे अगर जोड़ दिया जाए कि वे ध्रुपद का घराना रहे श्याम चौरासी घराने में ख़याल गायिकी की पगडण्डी निकाल उसे नया राजमार्ग दे ने वालों में अगुवा रहे हैं - ऐसे उस्ताद सलामत अली [ सलामत - नज़ाक़त वाली जोड़ी के ] के पुत्र हैं तो आगे किसी और “आधार कार्ड” की बतौर परिचय ज़रूरत न होगी । ऐसा हो सकता था इसका ज़रा भी गुमान नहीं था ! लेकिन वो संभव हुआ और कब हुआ है ? जब एक ओर आज़ादी के 75 बरसों का जलसा हमारी सरकारें कोविड और बिन पानी के आती लहरों के खौफ़ के साए में ठीक तरह से मना भी पा नहीं रही ! लेकिन मनाने की सूचनाएं वर्च्युअल मोड़ पर ज़रूर दे खी-सुनी जा रही हो ! ऐसे समय जब उड़ता हुआ द्रोण माहौल की मिट रही तल्खी को जगाने जैसा कुरूप चित्र खड़ा करता दे खा जा रहा हो तब दिग्गज गवैये - उस्ताद शफ़क़त अली खां का कहना हमें धीरज बंधाता हुआ आता है कि : “मालकौंस दोनों तरफ़ वही है !”

“ हुआ क्या ?” कोई पूछे , तो जान ले कि क्या हुआ था !

ज़रा ख़ुद की बात कर लँ ू तो दरअसल इंडिया टुडे के लिए 25 वर्षों से अधिक का बतौर जर्नलिस्ट साथ अब उस मोड़ पर है जब नियमित कॉलम लिखने की कहानी पहले रायपुर से पाकिस्तान की ओर दे खते भूमिका भी दी जाने लगी । ऐसे ही समय भारत से हुए शरू ु होने लगी। एक गवैये हैं, नाम है उस्ताद बाहर बात करना और उस मुल्क के कलाकार से बात शफ़क़त अली खां । श्याम चौरासी घराने से इस पीढ़ी करना जिसके और हमारे सांस्कृतिक डीएनए में बहत ु के सर्वाधिक योग्य खेवनहार । वे 12 वीं पशु ्त हैं । कछ एक सरीखा होते हए भी , ु ु

18

अनुराग्यम ्

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

लिखने का अनुभव , लिखने के बाद भी , और छप जाने के बाद भी पुनः उस माहौल को एक नई शक्ल दे ते याद करते जाना मानो नया सज ृ न हो । यह भी जैसा दृश्य आता - जाता दिख ही जाता है । तब बेशक अपनी तरह का एक जीवनानुभव ही था । ऐसा जिसमें उनकी है रानी बढ़ जाती है जो कूटनीतिक सम्बन्धों का काम करने का उत्तरदायित्व थोड़ा अधिक सघन और भाष्य नहीं जानते ! उजला दिख रहा था । अब इस अनुभव को क्या कहें ! जिनके बारे में लिखा इधर , मनचाहे गवैये से पाकिस्तान सम्पर्क करने वे पाकिस्तान में बैठे हैं । बातों में कहीं कोई दिक़्क़त की मेरी छमाही कोशिशें कामयाब होंगी या नहीं ? ना हो इसीलिए वे सवालों को लेकर साउं ड क्लिप भी इसी उधेड़बुन के मध्य हम एक - द ूसरे तक पहुंच भेज दे ते हैं ! उसे सुनना और की गई बातों से मिलान ही गए ! है रानी भी नहीं हुई । कारण अपने लंबे करते हुए एक छोटा , लेकिन असर कारक इंटरव्यू की सांगीतिक अनुभवों ने इतना तो सिखा ही दिया है कि शक्ल में उसे लिखना । उस गवैये को जिसे नई पीढ़ी मनचाही मंज़िलों तक सम्पर्क कैसे करना है । संयोग , संभव है कुछ सुगम गाते हुए दे खे हो ! से उस्ताद सलामत अली खां के पोते से वर्चुअल मोड़ पर मल ु ाक़ात का होना और उससे उनके पिता यानी जबकि वे मलतः रागदारी गाने वाली शख़्सियत हैं के ू पाकिस्तान - हिंदस ु ्तान में में समान लोकप्रिय उस्ताद बारे में बात जब चंद शब्दों में समेटनी हो तो अधिक शफ़क़त अली खां का नम्बर हासिल कर लेना । एक चौकस हो कर लिखना होता है ! यह बातचीत कम रोज़ सीधे हमने एक - द ूसरे की आवाज़ सुनीं । सवालों की थी लेकिन मुद्दे काफी फैले हुए और उनकी अहमियत का दायरा गहराई में जाता हुआ । इस प्रसंग अब वह इन्टरव्यू तो छप गया है । लेकिन वहाँ की उर्दू का एक दिलचस्प मोड़ था ख़ुद को उर्दू में दे खना ! आबोहवा में कोई दे वनागरी पढ़े कैसे ? और जिनके अनुवाद में ढला अपना हिंदी लेखन रोमांच पैदा करता लिए आपने लिखा वे ही उससे अनजान हों तो बात रहा ! कितना सुंदर था यह अनुभव कि हिंदी यहाँ तो अधरू ी हुई ! ऐसे समय अनव ु ाद किनसे करवाया दोबारा अपनी सहोदर भाषा उर्दू के साथ एकाकार जाए - नई रुकावट बन गई ! असल में सांगीतिक होने जा रही थीं। लेकिन हिंदी में लिखा हुआ दे खकर शब्दावली का आधिक्य न भी हो तो उस पर समान पाकिस्तान के पँजाब में लाहौर में रहने वाले गवैये के वज़न से हुआ भाषान्तरण जटिल पहे ली ही कहिये ! भीतर जो अनुभव चित्र उभरा होगा । लगभग वही उर्दू ऐसे ही समय याद आईं हुमा आफ़ताब नासिर ! रायपरु में अपना लिखा दे ख कर मेरे मन में आया । वे हिंदी [ छत्तीसगढ़ ] निवासी हुमा जी विवाह के उपरांत दे वनागरी लिपि कैसे पढ़ते और मैं उर्दू लिपि ? कराची में बस गई हैं ! पाक में मेरी जिनसे परु ानी पहचान हैं उनमें पहला नाम हैं उनका । सो आशा की यानि किरण का द्वार खटखटाया गया “दवा हज़ार करी - दर्द कम नहीं होता “

उधर से उत्साह भरा स्वर मिला , “बेशक हो जाएगा।” डेढ़ दिन ही बीते थे कि एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर झिलमिलाई । उर्दू भाषा ! आनँद दोगन ु ा हुआ । द ूसरा कौन मुझे उर्दू में कुछ भेजेगा ? वह फाइल कराची से उन्होंने ही भेजी थी । एक नन्हीं साउं ड क्लिप भी : जिसने बताया कि सौभाग्य को खुशक़िस्मती किया और वर्चुअल को इंग्लिश में रहने के अलावा कोई और तब्दीली नहीं की गई !

“दोनों तरफ है आग बराबर लगी हुई , तुम बेक़रार हो तो यहाँ कब करार है !”

जैसे हालात थे ! कुल मिलाकर पत्रकारिता अनुवाद और संगीत की त्रिवेणी से निकला यह रस , आनंदी रँग बन गया । गौर करिये कि इसमें भरोसे का स्वर भी शामिल है । आपसी भरोसे का । न खां साब से मैं मिला न वे मुझसे । हम दोनों ने भरोसे की बुनियाद पर बातें की ।

“जैसा तुमने लिखा मैंने वैसा ही हू ब हू अनुवाद किया इस तरह साकार इंटरव्यू को एक तीसरी शख्सियत है । और हाँ , राजेश, नीचे तम ु ्हारा नाम लिखा है का भरोसा मिल जाना । 75 वर्ष पर जब आज़ादी का राजेश गनोदवाले , रायपुर !” जलसा मनाए जाने की उमंग कोरोना में सिमट गई है तब इसे खुशकिस्मती ही मानना होगा कि दो पड़ोसी किये गए अनुवाद को लेकर हुमा जी की आवाज़ गूँज मुल्कों के मध्य संवाद ही संवादी होने की खिड़की खोल रही थीं । साउं ड क्लिप सन ु ते हुए उनका मोहक चेहरा गया । एक बार फिर हिंदी और उर्दू के बीच पल बन ु आँखों के सम्मुख आ गया । कराची से भेजा गया वह गया ! भले ही कभी इसी ने पुल ख़त्म किया हो ! उर्दू अनव ु ाद दरू ियाँ ख़त्म करता क़रीब आने जैसा था । राग यमन की एक बड़ी पुरानी बन्दिश है : जर्नलिज़्म में अपने सांस्कृतिक रिश्तों की बनु ियाद पर “नैया करो पार ग़रीब नवाज़ टिकी यह पहली अंतराष्ट्रीय बातचीत नहीं थीं । लेकिन इस दफ़ा रोमांच कुछ नया - नया सा होने लगा । --- x --www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

19


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

छत्तीसगढ़ी नाचा का क्रमिक विकास

(गंगोत्री से त्रिवेणी तक)

- रामचन्द्र दे शमुख, छत्तीसगढ़

नाचा पर लिखा गया यह प्रथम शोधपरक आलेख है । 09 दिसम्बर 1976 को ‘’चंदैनी गोंदा” के स्वर्ण जयंती (50वें ) प्रदर्शन के अवसर पर प्रकाशित ‘’चंदैनी गोंदा : छत्तीसगढ़ की एक सांस्कृतिक यात्रा” स्मारिका में यह आलेख पहली बार प्रकाशित हुआ। बाद में नाचा पर जो भी लिखा गया वह सब इस आलेख पर ही आधारित है । यही इसे ऐतिहासिक महत्व प्रदान करता है । - लेखक मनोरं जन मनुष्य की अनिवार्य आवश्यकता है । हर अंचल ने इस आयाम की खोज की है और इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए कुछ निर्मित किया है । ‘’छत्तीसगढ़” के नाम से पहचाने जाने वाले इस अंचल में , इस आयाम का स्वरूप क्या था, सुदरू अतीत में , यह अनुसंधान का विषय है , लेकिन अभी, पिछले 50-60 सालों में इसके स्वरूप और सतत ् विकास पर थोड़ी सी चर्चा की जा सकती है । उस समय अंग्रेजी शासन था, मालगज ु ार-ज़मींदार थे, पत्र-पत्रिकाएं, अखबार, रे डियो आदि प्रचार-प्रसार और मनोरं जन के सुविकसित साधन नहीं थे, गाँव में लकलकाती हुई बिजली नहीं, सड़कें नहीं, बहुत शिक्षित लोग भी नहीं थे। नाचा के आरं भिक रूप को समझने के लिए, उस परिवेश और उन परिस्थितियों को समझ लेना जरूरी है । अब हम पचास साल पूर्व के उन दे हातों में पहुंच चुके हैं, जहां रात में टिमटिमाते हुए दिये, रात को रसोई से उड़ते हुए धए ु ं, सीधे-सादे ग्रामीणों की उत्सुक टिमटिमाती हुई आंखें इंतजार करती थीं, उन क्षणों का जब उनके गाँव में या उसके आस-पास पंद्रह मील तक के क्षेत्र में कहीं नाचा का आयोजन होगा। आज के माइक में एनाउं स करके सूचना दे ने की सुविधा भी तब नहीं थी, गाँव में कोटवार ‘’हांका पार दे ता” (यानि गलियों में ज़ोर से चिल्लाकर गाँव में सूचना दे दे ता था) साथ ही अलग-अलग प्रमुख गाँव के बाज़ारों के दिन भी यही सूचना ‘’हांका” द्वारा प्रसारित कर दी जाती थी। लोग बहुत उत्सुक हो उठते थे और आतरु ता से इंतजार करते थे, क्योंकि ऐसे आयोजन हमेशा नहीं होते थे। किसी पर्व, त्यौहार या मड़ई मेला के विशेष अवसरों पर ही यह आयोजित होते। चारों तरफ एक मंह ु से द ूसरे मंह ु तक होते हुए यह बात फैल जाती थी। (क्योंकि उस समय प्रचार-प्रसार का यही एक विशेष माध्यम था) आयोजन के दिन गाँव वाले तो आते ही थे, दरू -दरू गाँवों से भी लोग टूट पड़ते थे। आयोजन, आज की तुलना में एकदम सीधा-सादा होता, चार बांस गड़ाकर एक टट्टा डाल दिया जाता,नीचे ज़मीन को सिर्फ बह ु ार दिया जाता, चारों तरफ दर्शक कटाकट बैठ

20

अनुराग्यम ्

जाते और कार्यक्रम शरू ु हो जाता। यह ‘’नाचा” ही उस समय एक प्रमुख और प्रचलित माध्यम था, मनोरं जन का। साजिंदे (वादक) और कलाकार भी बहुत नहीं होते थे, एक चिकारा वाला और एक तबला वाला (साथ में कभी कभार एक मंजीरा वाला), कमर में तबला बांधकर खड़े हो जाते थे, चिकारे के तार और तबला के बोल संगत करते, वे लोग ‘’ब्रम्हानंद” के भजन से शुरू करते, छत्तीसगढ़ी गीत गाते, रात भर नाचते। गीत क्या थे, कुछ तुकबंदियां थी। इन नाचा वालों में से कुछ लोग ही ये गीत बनाते याने तक ु बंदी करते या पहले से प्रचलित गीतों को गाते। पूरी आवाज़ में खोलकर गाते क्योंकि माइक नहीं होते थे तब और दरू -दरू बैठे लोगों तक अपने गले के ज़ोर से, आवाज़ पहुंचानी होती थी। उस वक्त जो अपने गले के ज़ोर से जितनी दरू तक आवाज़ पहुंचा पाता वह उतना ही अच्छा गायक होता। उनके गालों को, गाने का और आज के माइक का, दोनों काम एक साथ करना होता था। रात भर चिकारे के स्वर और तबले के बोल के साथ नाचते हुए वे लोगों को रिझाए रखते। महिला पात्र का रोल भी पुरूष ही किया करते थे। कामेडी के लिए एक-दो परू ु ष महिला बनकर नाचते और गाते। प्रकाश व्यवस्था और प्रकाश प्रभाव दोनों का काम लैंप से होता था, फुग्गे कांच वाले लैंप जो मिट्टी तेल से जलते थे, जबकि सतनामियों के प्रसिद्ध ‘’चंदैनी नाच” में प्रकाश व्यवस्था के लिए भभका (मशाल) का प्रयोग होता था। नर्तक में से एक व्यक्ति भभका लेकर साथ ही साथ नाचता था, उसी रोशनी में सारे दर्शक ‘’नाच” दे खा करते, रात भर। सतनामियों का ‘’चंदैनी नाच” उन्हीं लोगों में विशेष चलता तथा ‘हिन्दुओं’ का नाच संगठन अलग होता। उस समय कुछ प्रसिद्ध नाचा पार्टि यां कुछ इसी तरह नाच करती थीं। उस आरं भिक अवस्था से निकलकर ‘’नाचा” का थोड़ा और विकास हुआ-नए वाद्य यंत्रों का समावेश, प्रकाश व्यवस्था में परिष्कार और नाचा पर फिल्मी प्रभाव का आरं भ। उस अवस्था में सिर्फ चिकारा और तबला के बदले, इनके साथ हारमोनियम, ढोलक आदि वाद्य यंत्र भी शामिल हो गए, अच्छे हारमोनियम ‘मास्टर’ लोग इस वाद्य यंत्र को बजाने के साथसाथ इस नाचा पार्टी के प्रमुख भी हो गए। टिमटिमाते लैंप की जगह अब पेट्रोमेक्स याने ‘ज्ञास’ का प्रचलन हो गया। दो-तीन पेट्रोमेक्स जलते थे, बीच-बीच में कुछ ‘ज्ञास’ विशेषज्ञ लोग ज्ञास में हवा डालते थे, पिन मारते और उनकी रोशनी बढ़ाते, इस तरह लोगों पर उनका बड़ा इम्प्रेशन पड़ता, लोगों का ध्यान उस ओर खिंच जाता, यानि प्रकाश व्यवस्था करने वाले लोग भी अब नाचा के एक खास ‘अंग’ हो गए,

www.anuragyam.wordpress.com


अक्टूबर 2021 प्रकाश बढ़ जाने से भव्यता ज़्यादा हो गई। सिर्फ चार बांस गड़ाकर टट्टा या खैरपा (अरहर की काड़ी से बना) डालने की जगह अब कपड़े की झालर वाली चांदनी लगाकर स्टे ज बनाया जाता था। चिकारा, तबला वाले अब नाचते नहीं थे, नाचने वाले कलाकार अलग होते, उन्हीं में से कुछ लोग स्त्री नर्तकी बनकर नाचते, नतृ ्य का ज़ोर बढ़ा, साज़ बढ़े , कुछ अच्छे वादक भी हुए। उन्हीं में से कुछ लोग छत्तीसगढ़ी के सरल शब्दों से गीत बनाते और उसे ही गाकर नाचते भी थे। गीतों के विषय-फैशन, सामयिक बातें , सामाजिक जीवन में प्रचलित रीति रिवाज, तथा हास्य-व्यंग होते थे। वाद्य, वादक और प्रकाश व्यवस्था बढ़ने से ‘’नाचा” में भव्यता का समावेश हुआ। फिर एक और बात हुई-नाचा पर फिल्मों का और फिल्मी गीतों का प्रभाव। उस समय के ज्यादा प्रचलित फिल्मी गीतों को ये नाचा के कलाकार गाने लगे और नाचने लगे। इसमें एक सुविधा थी, फिल्मी गीतों की बनी बनाई धुन, प्रचलित गीत, सिर्फ उनकी नकल करना, ज्यादा सर्जना का श्रम नहीं था। अब ‘’नाचा” में धड़ाधड़ फिल्मी गीत चलने लगे, उस समय की अनेक नाचा पार्टि यों को प्रसिद्धि मिली, जैसे गुरूदत्त की नाचा पार्टी, जिसमें परदे शी नामक कलाकार गीत भी बनाता और बढ़िया नाचता भी। ठाकुर राम, भुलवा, मदन और लालू आदि कलाकारों की ‘’रवेली-रिंगनी साज” नाचा पार्टी जिसके मैनेजर रवेली ग्राम के मंदराजी थे। पिनकापार के पंडित मोतीलाल द ूसरी ओर ‘’बिलासपुर राज” के धरमलाल कश्यप की नाचा पार्टी जिन्होंने उधर के अच्छे कलाकारों को एक मंच पर इकट्ठा किया। उसमें लक्ष्मणदास, सुखसागर एवं चूड़ामणी शर्मा वगैरह थे। इस दौर में महिलाओं के प्रभुत्व वाली नाचा पार्टी थी, दे वारिनों की, जिसमें तीस साल पूर्व बरतनिन, बालकी, गजरा एवं मिर्चा मुख्य नर्तकियां एवं गायिकाएं थी। इनके बाद द ूसरा दौर दे वारिनों का तारबाई, गीताबाई एवं बालम का चला। ये अपनी गायिकी में मिठास के लिए विख्यात थीं, साथ में नाचती भी थीं। फिर इनका तीसरा दौर आज से करीब पंद्रह साल पहले ‘’किस्मत डांसर पार्टी” के नाम से चला जिसमें सर्वाधिक प्रसिद्ध गायिका एवं नर्तकी किस्मत बाई थीं, जिसके साथ शांतिबाई, गणेश राम, सहबू आदि थे। आज इनका चौथा दौर हैं जिसमें फिल्मी गीतों ‘’कव्वालियों” की अधिकता है । जिसमें हारमोनियम मास्टर मोहन एवं पद्मा, बसन्ती प्रसिद्ध दे वार कन्याएँ नाचती एवं गाती हैं। अभी-अभी इनका बहुत परिष्कृ त और लोक-कला को लिए हुए रूप ‘’आदर्श दे वार नाचा पार्टी” का है जो इनके लोक कला संदर्भ को आशा की एक नई किरण दे ता है । इन पार्टि यों की प्रसिद्धि भी थी और आपस में प्रतिस्पर्धा भी। जहां इनके ‘’नाचा” का आयोजन होता वहां गाड़ी बैल, लोगों का तांता लग जाता, एक मेला सा। इन्होंने अपनी प्रसिद्धि और प्रभाव बढ़ाने के लिए कुछ फिल्मी लटके-झटके शुरू किये, जैसे ‘रवेली साज’ का ‘लालू’ एक अच्छा नर्तक था, यह नाचा में ‘महिला नर्तकी’ बनता। उसने फिल्मों के नकल के ढं ग में चमकदार सलवार कुर्ती पहनकर और झीना दप ु ट्टा ओढ़कर नाचना शुरू किया। उस समय के नैतिकता प्रधान और शांत धीर वातावरण में यह एक चौंकाने वाली और ‘’थ्रिल” पैदा करने वाली चीज़ थी, बीच-बीच में उसने झटका दे कर अपना दप ु ट्टा उड़ाना भी शुरू किया, इस तरह की चीजों से उस समय सनसनी और उत्तेजना पैदा हो जाती थी, लोग इन चीजों को

www.anuragyam.wordpress.com

कलायात्रा दे खने के लिए दौड़े पड़ने लगे। उस समय की भिन्न-भिन्न पार्टि यों में अच्छे नर्तकी के रूप में लालूराम, परदे शी, अलेन आदि की बड़ी धूम थी। सखाराम, बाबूदास, ठाकुरराम, भुलवा, मदन आदि बहुत अच्छे और आकर्षक कामेडियन माने जाते थे। प्रतिस्पर्धा में जीतने और अपना प्रभाव विस्तार करने के लिए नाचा वालों ने कुछ और किया। वे फिल्मी गीत, नर्तकियों के फिल्मी ढं ग के कपड़े, फिल्मी उत्तेजना पैदा करने वाली अदाएं तो ग्रहण कर ही चुके थे, द्विअर्थी संवाद तो हं साने और छे ड़छाड़ की उत्तेजना पैदा करने के लिए बोले ही जाते थे, इसके साथ नर्तकी के लिये यानि उस समय जिन्हें ‘’परी” कहा जाता था, तथा गाने के लिए सचमुच की लड़कियों का प्रवेश। सामान्य घर की लड़कियों का नाचा में नाचने गाने के लिए मिलना मुश्किल था अत: पहले से नाच गाने के क्षेत्र में प्रसिद्ध कुछ दे वारिनों (दे वार जाति की लड़कियों) को शामिल किया जाता था। इन लड़कियों की आवाज़ बड़ी मीठी थी और नतृ ्य भी बहुत अच्छा था। ये सारे लोग फिल्मी गीत से लेकर छत्तीसगढ़ी गीत एवं करमा, ददरिया, सुवा वगैरह भी बहुत अच्छा गाती थीं। इससे भी बड़ी बात नाचा पार्टि यों में सचमुच की लड़कियों (दे वारिनों) का शामिल होना और नाचना गाना था। इसमें रवेली साज के गुलाब बाई, तार बाई, गीता वगैरह दे वारिनों का बड़ा नाम था। यह एक सनसनी पैदा करने वाली बात थीं और बड़ी आकर्षण की वस्तु भी थी, आम लोगों के लिए। इस तरह के नाचा को दे खने के लिए लोग उमड़ पड़ने लगे। अपनी भव्यता बढ़ाने के लिए और लोगों में ज्यादा प्रभाव डालने के लिए कुछ नाचा पार्टि यों ने प्रकाश की जोरदार व्यवस्था करने के लिए गाँवों में जनरे टर ले जाना शुरू किया। गाँवों में नाचा के लिए बिजली की व्यवस्था एक नई और भव्य बात थी, इससे भी आकर्षण बहुत बढ़ा। ‘रवेली साज’ ने जनरे टर का प्रयोग शुरू किया, कलाकार अच्छे थे, इस तरह कुछ साजों का बहुत नाम हो गया। ये पार्टि यां खूब चलने लगीं, शहरों में भी और गाँवों में भी। पहले का ‘गले का जोर’ वाली बात जाती रही। अब अच्छी पार्टि यों में लाउड स्पीकर का भी उपयोग होने लगा, इससे बहुत बड़ी भीड़ भी आसानी से इकट्ठी हो जाती थी और गीत और कामेडी वगैरह सुन पाती थी। बहुत दरू से ये कलाकार पुतले की तरह दिखते थे। फिर भी रात भर मुटुर-मुटुर नाचा दे खते दर्शक बैठे रहते थे। लेकिन यह दौर सिर्फ विकासोन्मुख नहीं था, अब साधन बढ़ गये थे, साजिंदे बढ़ गये थे, जनता पर प्रभाव और जनता का आकर्षण बहुत बढ़ गया था, छोटे -बड़े सभी लोग अब नाचा के लिए दौड़ पड़ने लगे थे। अब समाज के ऊपर और सामाजिक जीवन पर इतना अधिक प्रभाव रखने वाले नाचा के लिए ‘’सामाजिक दायित्व” की जरूरत पैदा हो गई थी, पर न तो उनमें यह दायित्व बोध था न सजगता और न ही इसकी गहरी समझ। किसी भी समझदार दर्शक के लिए यह बेचन ै ी पैदा करने वाली स्थिति थी। क्योंकि अब नाचा वाले फिल्मी प्रभाव में पड़कर अधिकतर श्रृंगारिक और उत्तेजक गीत गाते, द्विअर्थी संवादों के जरिए कुछ अश्लील और गुदगुदाने वाले संवाद बोलते, चुस्त कपड़े और दप ु ट्टे और नकली छाती (स्तन) बनाकर मनोरं जन और आकर्षण तो बहुत पैदा करते लेकिन उससे एक ‘मानसिक-नैतिक ह्नास’ की स्थिति पैदा होने लगी। किसी भी प्रभावशाली माध्यम को, जो अब छोटे बड़े सभी

अनरु ाग्यम ्

21


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

लोगों का बहुत चहे ता हो गया था, इस तरह समाज पर ‘मानसिक-नैतिक ह्नास’ की तरफ प्रभाव विस्तार खतरनाक था। यह एक शुद्ध मनोरं जन था, लेकिन नैतिक दृष्टि से पतनोन्मुख। विचारशील लोगों के लिए यह एक व्यथा कारक स्थिति थी। इस दिशा में क्या किया जा सकता था, यह सवाल मन को कुरे दकर उद्वेलित करने लगा और इससे भी बड़ी बात थी, इस दिशा में कौन शिक्षित और ‘सामाजिक-नैतिक दायित्व बोध’ की समझ वाला आदमी प्रयास करें ? क्योंकि जो अच्छे शिक्षित लोग थे वे अधिकतर अच्छी सरकारी नौकरियों में या वकालत, डाक्टरी आदि पेशे में अच्छा नाम और धन कमा रहे थे। नाचा के लिए कुछ करना, किसी भी शिक्षित आदमी के लिए सम्मानजनक बात नहीं थी, बल्कि सामाजिक दृष्टि से असम्मान जनक और हीन बात ही समझी जाती थी। घर-बाहर से व्यंग्य और उपेक्षा के तीर भी सहने पड़ते थे। नाचा के इस नैतिक ह्नास और बढ़ते हुए प्रभाव पर समझदार लोग सोचते बहुत थे, पर उन परिस्थितियों में साहस करना, बड़े कलेजे का काम था। कह सकते हैं कि वह नाचा के दौर में एक परिवर्तन का, मोड़ का बिंद ु था।

साथ ही कुछ सुंदर फिल्मी गीत (विशेषकर शिक्षाप्रद गीत) और सभ्रान्त हास्य व्यंग युक्त ‘कामेडी’ भी होती जिसमें ‘राय साहब मिस्टर भोंद’ू ‘खान साहब नालायक अली खाँ’ आदि मजाकिया और उस समय के सामाजिक परिवेश और प्रतिष्ठा के पदों पर करारा हास्य व्यंग भी होता।

गुस्ताखी माफ हो, न चाहते हुए भी मुझे अपने प्रयासों के बारे में और नाचा के परिष्कार की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में कुछ जिक्र करने की आवश्यकता आ पड़ी है , क्योंकि यह नाचा के परिवर्तन, परिष्कार और विकास से सम्बद्ध मुद्दा है । तो मैं पेशे से वकील था, पिनकापार के प्रसिद्ध परिवार से था, घर परिवार में नैतिकता और दायित्वबोध के संस्कार बचपन से थे। परिवार के कुछ लोग समाज सेवा से भी सम्बद्ध थे। मैंने नाचा के परिष्कार और उसे सामाजिक दायित्व से जोड़ने की चेष्टा करने का निश्चय किया। इसके लिए बहुत अच्छे और अपने फन में विशिष्ट गुणों से युक्त कलाकारों की जरूरत थी और भिन्न-भिन्न पार्टि यों में , छत्तीसगढ़ के सुदरू अंचलों में फैले कलाकार थे। उन्हें ढूंढना और एक जगह इकट्ठा करना और उनके द्वारा एक पार्टी बनाकर प्रचलित नाचा को परिष्कृ त और नैतिक दायित्व बोध से भरकर, नाचा का एक आदर्श रूप प्रस्तुत करना, बड़ा दरू ु ह और श्रम साध्य कार्य था। लेकिन निश्चय से बल मिला और कलाकारों की खोज में छत्तीसगढ़ के अनाम अंचलों में भटकने की नियति आरं भ हुई। रात-रात भर गाड़ी में , कड़कती हुई धूप में , धूल भरे कच्चे रास्तों पर भटकना, गाँवों में कलाकार ढूंढना और इन्हें इस उद्देश्य के लिए तैयार करना।

रायपरु में इन सब प्रदर्शनों की धूम मची, वहां के हिन्दू हाईस्कू ल तथा ‘लारी स्कू ल (माधव राव सप्रे स्कू ल) में प्रदर्शन के बाद, श्री हबीब तनवीर (जो अभी राज्य सभा में बर हैं और इन्हीं कलाकारों में से अधिकांश को लेकर दे शव्यापी प्रदर्शन कर रहे एवं ‘नाचा वर्क शॉप’ चला रहे हैं) मेरे पास आए। उन्होंने मुझसे कहा ‘दाऊजी! मैं इन कलाकारों को दिल्ली ले जाना चाहता हूँ।’ मुझे यह सुनकर खुशी हुई, और मैंने कहा कि ‘ठीक है , ले जाइए, मैं चाहता हूँ कि ये ‘छत्तीसगढ़ी नाचा’ दिल्ली तक पहुंचे और राजधानी में भी इसकी प्रतिष्ठा हो। मैंने इस संस्था के कलाकार श्री तनवीर को दिए और तब उनके साथ अधिकांश कलाकार ठाकुर राम, भुलवा, मदन, लालू दिल्ली चले गए। इन कलाकारों को लेकर श्री तनवीर ने दिल्ली, आगरा, कलकत्ता आदि शहरों में अनेक प्रदर्शन किये एवं उधर यह बड़ा प्रसिद्ध हुआ।

इस तरह रायगढ़ के ‘लाला’ फूलचंद श्रीवास्तव, बिलासपुर राज के लक्ष्मण दास चिकारा वाला, रिंगनी साज के ठाकुर राम और भुलवा रवेली साज के मदन, लालू, जगन्नाथ, बुधराम, ‘दोनर साज’ के तीजू, जिवराखन, कुलेश्वर, रघुवीर, ‘पलारी’ साज के इतवारी, मुकुन्द, अलेन, कोनारी के बुधु, अछोली के चोवाराम आदि कलाकार मिलते गए और इस आदर्श के लिए, नाचा के लिए कुछ करने के आवेश से ‘’छत्तीसगढ़ दे हाती कला विकास मंडल” की स्थापना हुई। सूत्र रूप में इनका उद्देश्य था, ‘नसीहत की नसीहत और तमाशे का तमाशा’-मनोरं जन का मनोरं जन और ‘शिक्षा की शिक्षा’-जिसे प्रचार पत्रों में छपवाकर बंटवाया भी जाता था। यह नाचा के परिष्कार का बहुत प्रारं भिक रूप था। इसमें कुछ सुंदर गीत होते, नतृ ्य होता, शिक्षाप्रद छोटे छोटे नाटक होते जो उस समय (सन ् 1951 से 1953) में ‘काली माटी’, बंगाल का अकाल, नरक अऊ सरग’, ‘जनम अऊ मरन’ आदि तथा ‘मिस मेयो का डांस’, ‘बेगुनाह को फांसी’ आदि प्रहसन वगैरह नाम से खेले गए और बहुत प्रसिद्ध हुए।

22

अनुराग्यम ्

नैतिक बल और साहस की प्रतिष्ठा के लिए किसी व्यभिचारी और बदमाश खान को किसी लड़की द्वारा छुरा भोंक दिये जाने के दृश्य और नाटक भी, सनसनी पैदा करने वाले और हृदयस्पर्शी हुए। वह सब एक तरह से, उस समय प्रचलित, ‘दे हाती गम्मत’ का परिष्कृ त रूप था। प्रसिद्ध समाज सेवी और राज्यसभा सदस्य डॉ. खूबचंद बघेल एक बहुत अच्छे लेखक भी थे, उनके लिखे छत्तीसगढ़ी नाटकों के कुछ मार्मिक संवाद भी इसमें लिए गए। जनता से अपील करने के भी उसमें आकर्षक ढं ग थे- ‘ टिकिट दर - बड़ों से आशीर्वाद, युवकों से - अनुशासन, महिलाओं से दया-मया, बच्चों से - शांति। सन ् 1951-52 में नाचा के परिष्कार का ‘छत्तीसगढ़ी दे हाती कला विकास मंडल’ का मोटे तौर पर यह रूप था।

इसके बाद परिष्कार के इन प्रयत्नों में एक लंबा अंतराल आया, कम से कम मेरे प्रयत्नों में । इधर छत्तीसगढ़ में ‘नाचा’ अपने लगभग उन्हीं पुराने ढर्रों में चलता रहा। अब तो उनके साथ साधन भी बहुत हो गए थे, वाद्य भी, हारमोनियम, ढोलक, तबला के साथ अब बेंजो, बासुंरी, क्लोरोनेट, झुनझुना, याने आर्केस्ट्रा पार्टि यों में इस्तेमाल होने वाले वाद्य भी बजने लगे, फिल्मी गीतों की भीड़ में छत्तीसगढ़ी गीतों की मात्रा क्षीण होकर दम तोड़ने लगी। गम्मतों में वही द्विअर्थी दौर चलते रहा। ‘नचकारिन’ दिनोदिन हे लेन होने लगी, कीमती चमचमाते कपड़े, फिल्मी ग्लैमर की फूहड़ नकल, साथ ही कव्वाली, ग़ज़ल, फिल्मी गीत, और गम्मत। इस दौर में ढे र सी नाचा पार्टि यां बनीं और चलीं और नाचा की बेहद प्रसिद्धि और प्रभाव का दौर अब फिल्मों की वजह से खत्म हो चला था। दो चार साज जैसे - रायखेड़ा साज, अछोटी साज, मटे वा साज, मचेवा साज, डोंगरगाँव नाचा पार्टी आदि अच्छे प्रसिद्ध भी हुए। लेकिन अब नाचा के उतार का दौर था, पार्टि यों की संख्या बहुत थी, लेकिन प्रभाव कम हो चला था। सबसे बड़ी दर्घट ु ना जो हो गई थी, वह यह कि इस अंचल की माटी की गंध उसमें से खो गई थी, इस अंचल की संस्कृति, कला, सभ्यता, खेत, खलिहानों और पर्वों के करमा, ददरिया और सुवा सब लुप्त होते जा रहे थे। केवल संवाद छत्तीसगढ़ी में रह गए थे। उसकी आत्मा, उसका सम्मान बोध, उसके

www.anuragyam.wordpress.com


अक्टूबर 2021 गौरव की अभिव्यक्ति अब नाचा में नहीं थी। नाचा अब अपनी भूमि, संवेदना, और गौरव से टूटकर विकृत हो चुका था और एक हल्के मनोरं जन का माध्यम रह गया था। द ूसरी ओर, श्री तनवीर के साथ गए नाचा कलाकारों द्वारा दिल्ली, आगरा में भी जो प्रस्तुत किया गया और जिसका प्रचार हुआ, वह छत्तीसगढ़ की लोक-कला और लोक संस्कृति की सार्थक और सटीक प्रस्तुति नहीं थी, बल्कि बहुत एकांगी थी। उसे दे ख सुनकर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के बारे में कोई गौरव पूर्ण धारणा नहीं बनती थी। अलबत्ता, अब वे कलाकार राजधानी और विशाल नगरों के भव्य मंचों पर थे, लेकिन भव्य मंचों से हमेशा सही और गौरव पूर्ण छवि प्रस्तुत हो, ऐसा नहीं होता। नाचा के परिष्कार, छत्तीसगढ़ी बोली में इसके आंचलिक संस्कृति, रीति-रिवाज और खोए अर्थों को उद्घाटित कर उन्हें गरिमा प्रदान करने की बड़ी जरूरत अब भी थी, लेकिन इसे कौन करे ? कैसे करे ? एक चुनौती भरा सवाल सिर उठाए खड़ा था। बहुत उद्विग्नता और अंत: संघर्ष की स्थिति थी। इन परिस्थितियों में चुप बैठना, आत्मा को कचोटने वाला था। छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘कहि दे बे संदेश’ बनने के बाद मैं उसके निर्दे शक मनु नायक के साथ जगदलपुर भी गया, बस्तर के नतृ ्य संगीत और संस्कृति का परिचय प्राप्त करना चाहता था ताकि आगामी फिल्मों में यहां की सही और मौलिक तस्वीरें पेश हों। फिर बीस सालों के अंतराल के बाद, घटनाएं घटती चली गई और प्रयास होता चला गया। भीतर के उथल-पुथल को चांद-बी की घटना से जैसे एक दिशा और निश्चय मिला। ‘चांद बी’ एक बीमार और भूखी बालिका जो कुछ भाजी मांगने आई थी; सहमी, डरी और दीवालों में दब ु की हुई। दे खकर दिल दहल उठा, लगा जैसे यही छत्तीसगढ़ हो; दीन, दर्ब ु ल, बीमार और सहमा हुआ। लगा कि इसके लिए कुछ किया जाना चाहिए, इसके लिए कुछ करना ही है , कुछ न करना कायरता की स्थिति है । फिर हृदयावेग का कलकल बहता प्रवाह, उसी आवेग से उत्तेजित, कलाकारों की तलाश की कठिन यात्रा। सुबह-शाम-रात यही चिंता, यही संघर्ष, यही हरहराता हृदयावेग। छत्तीसगढ़ी गीतकारों की खोज, विद्वानों से विचार विनिमय, सुंदर और साहित्यिक गीतों का संकलन, प्रचलित लोक गीतों और लोक धुनों पर टे प पर टे प होते चले जाते संग्रह। उनमें से सुमधुर गीतों और धुनों का चयन, साहित्यिक गीतों का समावेश। गायक, वादक, नर्तक कलाकारों की खोज में इधर-उधर भटकने की फिर वही नियति। लेकिन श्रम व्यर्थ नहीं गया, एक-एक कलाकार मिलते चले गए, नई धुनों की सर्जना होती चली गई। पुराने दे शी वाद्यों के साथ इलेक्ट्रिक बेंजो, बांसुरी, गिटार आदि आधुनिक वाद्यों का सामंजस्य होते चला गया, लोक गीतों पर नव प्रयोग हुए, धुनों के परिष्कार और परिमार्जन की भी चेष्टा हुई और फिर आया 07 नवम्बर 1971। अब इस सारे श्रम को एक स्वरूप मिला- छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति को सटीक और सार्थक रूप में प्रस्तुत करने की चेष्टा में जन्मा ‘चंदैंनी गोंदा’। छत्तीसगढ़ी संस्कृति में कला, रीति रिवाज, धर्म, किसान जीवन, आदि से अंत तक जो कुछ श्रेष्ठ, गौरवपूर्ण और सार्थक था, जो कुछ शुभ और हृदयस्पर्शी था, उसे मंच पर प्रस्तुत करने की आकांक्षा थी। एक नया मंच बना ‘चंदैंनी गोंदा’। प्रचलित नाचा की तुलना में बहुत भव्य, विशाल और अंचल के सम्मान बोध के प्रति सजग। लेकिन था यह सब कुछ ‘गीतों भरी रात’ ही, नाचा का ही एक रूप। क्योंकि नाचा

www.anuragyam.wordpress.com

कलायात्रा में गीत और गम्मत दो ही तत्व प्रमुख होते हैं। और गम्मत भी सिर्फ संवाद का नहीं होता, संवाद बहुत संक्षिप्त होते हैं, गम्मत के मर्म को भी गीत द्वारा ही प्रकट किया जाता है । गम्मत में नतृ ्य तो होता ही है । इस तरह गम्मत में भी नतृ ्य और गीत ही प्रमुख होता है । गीतों की प्रवत्ति ृ भले कुछ भिन्न हो, याने हास्य प्रधान भले हो। यानि एक तरह से छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत भी एक ‘गीतों भरी रात’ ही होती है , लेकिन जैसा कि पहले ही जिक्र हो चुका है इस गीत गम्मत को संभ्रान्त समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं थी, बल्कि संभ्रान्त समाज की हे य दृष्टि थी इसके प्रति, तो ‘चंदैंनी गोंदा’ के रूप में जो कुछ सर्जित हुआ वह मूल रूप में गीतों भरी रात ही थी, लेकिन अब गौरव के एक बदले हुए सर्जित परिवेश में । पहले नाचा जमीन के तल पर बिना मंच के खुले आसमान के नीचे हुआ करता था, फिर उसके गौरव में सिर्फ चार खम्भे और टट्टे लगे होते थे और वहीं गीतों भरी रात अब विशाल ‘भव्य शामियानों, जगमगाती रोशनियों के बीच साढ़े पांच फीट ऊंचे मंच पर प्रस्तुत हो रही थी, धरती से साढ़े पांच फीट ऊंचे, पूरे एक आदमी की ऊंचाई में उठकर, अपनी उपेक्षित और हे य धरती से, अपनी पूरी मानवीय ऊंचाई में उठकर, वह पुरानी रात अब ‘चंदैंनी गोंदा’ बन गई थी। चंदैनी गोंदा पर बहुत लिखा गया है , अलग-अलग दृष्टिकोण से। बहुत लोगों ने उसे दे खा, परखा और उसकी आलोचनाविवेचना की है । जवान से लेकर बूढ़े तक, सामान्य से लेकर विद्वान तक, सभी जाति और वर्ग के, अंचल और इसके बाहर के, अनेकानेक लोगों ने इसे दे खा और इस पर अपनी प्रतिक्रिया प्रकट की। इसकी कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, दर्शन, समाज जीवन से सम्बद्धता और प्रतिबद्धता पर अनेक लेख लिखे और छापे गए। ‘’छत्तीसगढ़ के किसी मंच में कभी इतनी भीड़ नहीं हुई, जितनी चंदैनी गोंदा के प्रदर्शन के अवसर पर” यहां तक पत्र-पत्रिकाओं ने लिखे। जहां-जहां इसके प्रदर्शन हुए, पचास हजार से सत्तर अस्सी हजार तक का जन समूह इसे दे खने उमड़ पड़ा। यह कैसे हुआ, कहां तक सार्थक या निरर्थक, इस पर बहुत लोगों ने, बहुत कुछ लिखा है , जो इस पुस्तक में थोड़ा सा संग्रहित है । इस पर ज़्यादा कुछ कहने का हक शायद मुझे नहीं है । मेरी दृष्टि या मेरे लक्ष्य में तो महज ‘नाचा’ के परिष्कार और छत्तीसगढ़ के गौरवपूर्ण संस्कृति की सही प्रस्तुति की चेष्टा या आकांक्षा ही थी। लेकिन कुछ विद्वानों ने तो इस सर्जना को ‘छत्तीसगढ़ ‘ में जो कुछ सर्वश्रेष्ठ है , वह ‘चंदैनी गोंदा’ है (डॉ. मनराखन लाल साहू) इस हद तक परिभाषित किया है । अस्तु, यह जो भी हो, मेरी दृष्टि में यह ‘छत्तीसगढ़ी नाचा’ की ‘गंगोत्री से त्रिवेणी’ तक की कला यात्रा है , छत्तीसगढ़ी नाचा के क्रमिक विकास की प्रक्रिया में प्राप्त एक विकसित परिमार्जित रूप, लेकिन यह इस यात्रा का अंत नहीं, इसका प्रवाह अभी दोआबी मैदानों में हुआ विस्तार ही है जिसमें जीवन से मरण और ददरिया से दर्शन तक के आयाम, इसके आगोश में समाते चले गए हैं। यह संस्कृति की सरिता, अपने किस सागर में समाकर विराम पाएगी, यह तो समय ही बताएगा। अभी तो यह सरिता का सतत प्रवाह ही है -’गंगोत्री से त्रिवेणी’ और त्रिवेणी से आगे की यात्रा में , न जाने और क्या-क्या मिलने को प्रतीक्षारत हो, कौन जाने। हम तो इस प्रवाह के साक्षी भर हैं। सर्जक तो कितने नाम अनाम लोगों की सद्भावना, श्रम और साहस है । ----- X -----

अनरु ाग्यम ्

23


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

कविता - कुछ भूल हुई है तुमसे

मैं आई थी तम ु ्हारी बगिया में , बहार बनकर फैलाने सग ु न्ध।

तम ु ने खिलने न दिया मझ ु को,

और कर दिया बंदिशों में बन्द। खद ु को मालिक और मझ ु को

नौकर समझने की भूल हुई है तम ु से।

समिधा नवीन वर्मा सहारनपरु , उत्तरप्रदे श कुछ कहना चाहती हूँ तुमसे। मुझे समझने में भूल हुई है तुमसे। तुमने दीवारों से जो मकान था बनाया, उसको मैंने प्यार से सींच घर बनाया। खुद बन गए आश्रयदाता उस घर के,

मुझे आश्रित बनाने की भूल हुई है तुमसे। कुछ कहना चाहती हूँ तुमसे। मुझे समझने में भूल हुई है तुमसे। तुम्हारे लिए भोजन बनाना

मेरा समर्पण भी था और प्यार भी। खुद को अन्नदाता समझ कर,

किया कई बार मेरा तिरस्कार भी। एक अन्नपूर्णा का अपमान

करने की भूल हुई है तुमसे। कुछ कहना चाहती हूँ तुमसे। मुझे समझने में भूल हुई है तुमसे।

24

अनुराग्यम ्

कुछ कहना चाहती हूँ तम ु से मझ ु े समझने में भूल हुई है तम ु से। चप ु रहना ही धर्म तम ु ्हारा,

कहकर तम ु ने अपनी हर बात मनवाई। आहत हुआ सम्मान तम ु ्हारा, अगर मैंने थोड़ी सी भी आवाज उठाई। खद ु को हमेशा सही और मझ ु को हमेशा गलत

समझने की भूल हुई है तम ु से। सम्मान चाहते हो तो,

सम्मान दे ना भी सीखो। झक ु ाना चाहते हो तो, झक ु ना भी सीखो।

जो बोया था वही काटोगे, ये सबक भी सीखो।

बबल ू बोकर मीठे फल मिलेंगे,

ऐसी उम्मीद करने की भूल हुई है तम ु से। कुछ कहना चाहती हूँ तम ु से। मझ ु े समझने में भूल हुई है तम ु से। --- x ---

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 कविता - हे श्री कृष्ण

दर् ु योधन का अट्टहास, शकुनि की व्यंग बाण, सभासदों का मिथ्या साक्षी, द्रोपदी पग पग पर अपनी आवरू खोती है । उसे न्याय मिले तो मिले कैसे। अर्जुन अपना गाण्डीव खो चक ु े हैं, यद ु ्ध करें तो करें कैसे।

स्नेहलता पाणिग्राही भिलाई, छत्तीसगढ़ आज आप का अवतरण का दिवस है , हे कान्हा! हम आपको आव्हान करते हैं। आव्हान करें तो करें कैसे। आप आओगे भी तो आओगे कैसे। अपनी बनाई हुई संद ु र धरती का, वीभत्स रूप आप - दे खोगे तो दे खोगे कैसे। आपके गोधन नींद में कुचले जाते हैं। उनकी अंतिम करुण आर्तनाद - हे आर्तत्राण! आप सन ु ोगे, तो सन ु ोगे कैसे। हर तरफ नर संहार, रक्तपात, रक्त रं जीत धरती पर आप अपना चरण कमल रखोगे, तो रखोगे कैसे।

धर्म के टुकड़े टुकड़े हो गए भगवन ्। हर टुकड़ा द ूसरे की बलि चाहता है । बच्चे अपना सहारा खो दे ते हैं। माएं अपना कोख कोषती हैं। पिता बेबस निरुत्तर खड़ा रहता है आतंक के साये में । यह हर युग की कहानी है - कान्हा, इस युग भी दोहराती है । गीता भी रोती विलखती है । उनको आप समझाओगे तो समझाओगे कैसे ! हर युगांत में आप आते हो प्रभु। विश्वास है , इस यग ु ांत में भी आओगे। फिर गूंजेगी आपकी मधुर मुरली। यमुना पखारे गीं चरण आपके। कदम की डालियां झक ु जाएंगी फूलों से। आपसे गले मिलने के लिए।

हर युग में हैं कौरव और पांडव, अभी कौरव का बोलबाला है ।

अशांत धरती शांत हो जाएगी। धर्म की स्थापना होगी, सारे कंसों का विनाश होगा, धरती सन्तों का निवास होगा, हे परमानन्द !

पांडवों की आवाज विलुप्त प्राय, चारों और कौरव ही कौरव हैं।

हम अपनी असीम आनन्द को, व्यक्त करें तो करें कैसे!

धत ृ राष्ट्र और गांधारी के आंखों में मोह की पट्टी है ,

--- x ---

www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

25


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

लोकरं ग, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और त्योहार - नीलिमा मिश्रा, छत्तीसगढ़ सभी को मेरा सादर नमस्कार। आज मैं लोकरं ग में आप सबको चौमासे में होनेवाले त्योहारों के हर्ष उल्लास से आपको अवगत कराती हूँ। ग्रीष्म से दहकती धरती पर जब सावन की पहली फुहार पड़ती है तब पर्व का उल्लास का सिलसिला शुरू हो जाता है । सावन को शिव का मास माना जाता है ,सो पहले सोमवार से शिव जी की पूजा और व्रत किया जाता है ।सावन अमावस्या को हरे ली का त्योहार हर गह ृ स्थ और खेती किसानी वालों के घर मे मनाया जाता है । किसान अपने हल नागर की पूजा करते हैं और गुड़,आटे से बने व्यंजन चढ़ाते हैं।मैं भी अपने घर में हँसिया ,चाकू आदि औजार की पूजा करती हूँ ,तथा गुड़ आटे से बने गुलगुले चढ़ाती हूँ। बच्चे इस दिन गें ड़ी की चढ़ाई करते हैं।गें ड़ी दो समान आकार के पतले पतले बाँस को बीच से बाँधकर बनाया जाता है । हरे ली की रात को छत्तीसगढ़ मे मान्यता है कि इस रात को शैतानी शक्ति जागत ृ होती है । इस

26

अनुराग्यम ्

घर घर के दरवाजे पर गोबर से आकृति बनाई जाती है तथा दरवाजे पर गोबर के राख से लकीर खींच दी जाती है ,ताकि शैतानी शक्तियां उसे पार करके घर के अँदर न आ सकें। फिर पँचमी के दिन नाग दे वता की पूजा होती है ।सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार तो पूरे भारत में मनाया जाता है । इसी क्रम में सावन के बाद भाद्रपद मास की विस्तृत जानकारी दे रही हूँ। सावन पूर्णिमा रक्षाबंधन के त्यौहार के चौथे दिन यानि “बहुला चौथ”को घर घर मे मातायें और सौभाग्यवती स्त्रियाँ इस व्रत और पूजा को करती हैं।इस दिन गाय और बछड़े की पूजा की जाती है तथा गायों का दध ू नहीं दह ा जाता, उनक े बछडों क े लिये छोड़ दिया जाता है । ू इस दिन जौ के आटे से बना मीठा और भैंस के दध ू दही घी का सेवन किया जाता है । घर में मिट्टी से गाय बछड़ा, शिवलिंग, नाग www.anuragyam.wordpress.com


अक्टूबर 2021

कलायात्रा

और शेर की मूर्ति बना उनकी पज ू ा की जाती है और कथा सुनी जाती है । इस पूजा को शाम चार बजे जब गायें घरों को वापस लौटती हैं तब किया जाता है । इसकी कथा मैं फिर कभी आपको सुनाऊँगी। बहुला चौथ के बाद भादो मास कृष्ण पक्ष के छठवें दिन घर घर में हलषष्ठी की पूजा होती है । ये व्रत परू े छत्तीसगढ़ में बड़े धम ू धाम से मनाया जाता है । इस व्रत और पूजा की तैयारी बहुत जोरशोर से होती है । बाज़ार परू ा इस व्रत में काम आनेवाले सामग्रियों से भरा होता है । षष्ठी के दिन कृष्ण के बड़े भाई बलराम की जन्मतिथि होती है ।बलराम जी को हलधर भी कहा जाता है । इसलिए इस दिन हल चले हुये अनाज का सेवन नहीं किया जाता

हैं। तीज के पहले दिन “करु भात” यानि उपवास के पहले करे ले की सब्जी खाने का चलन है । कहते हैं कि करे ला खाने से द ूसरे दिन निर्जला उपवास मे प्यास नहीं लगती। छत्तीसगढ़ में तीज में बहन बेटियों को बड़े सम्मान के साथ मायके लिवा ले जाने की प्रथा है । अगर माता पिता न रहें तो भाई,भाई भी न रहे तो भतीजे इस परं परा को निभाते हैं। व्रत के दिन तिजहारिनें दिन भर निर्जल उपवास करती हैं और रात मे परू े श्रृंगार के साथ शिवपार्वती की विधि विधान से पूजा करती हैं। रात्रि जागरण कर भजन गाती हैं। सुबह स्नान कर मायके से मिली नई साड़ी पहनकर पज ू ा करके फिर उपवास तोड़ती हैं। नवविवाहिता कन्या इस दिन सब ु ह पज ू ा कर बाँस की बनी सात “पर्री”भरती हैं। जिसमें सात प्रकार की मिठाई ,फल और सुहाग की इस व्रत को बड़े भी धम धाम से किया जाता सामग्री होती है । फिर इसकी पज ू ू ा कर सात सह ु ागनों है । इस व्रत की तैयारियाँ भी पहले से ही होने लगती को बाँटती हैं। हैं। इस व्रत में मातायें अपनी संतानों के निरोग और दीर्घायु रहने की कामना करती हैं। इस दिन पसहर तीज के द ूसरे दिन गणेश स्थापना, फिर तीसरे चावल ,यानि ,बिना हल चले ज़मीन पर जिस चावल दिन बज ु र्ग ु स्त्रियाँ ऋषि पँचमी का उपवास करती हैं। का उत्पादन होता है ,उसका भक्षण किया जाता है । साथ इस दिन भी बहुत नियम से तालाब ,नदी में मौन में छ: प्रकार की भाजी वो भी बिना हल चली जमीन स्नान कर पज ू ा होती है ।दसवें दिन गणेश पज ू ा के बाद पर जो उत्पन्न होती है , उसे पकाकर ,भैंस के दध ू ,दही पितप ृ क्ष तो पूरे भारत में ही मनाया जाता है । और घी से खाया जाता है । उसके बाद नवरात्रि मे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इस पज ा में घर क े आँ ग न क े बीचोंबीच गड्ढा परिवे श मे “जवारा”बोने की प्रथा है । इस विधान को भी ू खोदकर ,उसे दो भाग में बाँटते हैं। फिर उसे रँग बिरं गे बड़ी ही पवित्रता और लगन से निभाया जाता है । नवमी फूलों और खेतों मे लगे कांस के फूलों से सजाया जाता के दिन धम ू धाम से जवारा विसर्जित किया जाता है । है । मिट्टी के महादे व, पार्वती ,गणेश की प्रतिमा बनाई जाती है । चंकू ि ये बच्चों के लिये किया जाता है ।अतः उसके बाद दीपावली भी परू े हर्षोल्लास के साथ मिट्टी के भौंरा, कँचे,गें द आदि बनाकर उसे पूजा की मनाई जाती है । दीपावली के द ूसरे दिन ग्रामीण परिवेश जगह पर रखते हैं।विधिविधान से पज ू ा कर पंडित या मे गोवर्धन पज ू ा और गौरा गौरी यानि शिव पार्वती घर की बड़ी बूढ़ी औरतें छै कहानी सुनाती हैं जो माँ की धूमधाम से यात्रा निकाली जाती है । तीसरे दिन ओर संतान से ही संबंधित होती है । पज ू ा के अंत में गाँवों में “मातर” मनाया जाता है । इस दिन गाँवों में औरतें आँगन में बने गड्ढों में पानी ,दध ू ,दही भरती “नवान्न” खाने की प्रथा है । एक बात और ,दशहरे के हैं और छ: बार उसकी परिक्रमा करती हैं। इसमें छ: बाद जब कार्तिक मास लगता है तो गाँवो में “कातिक प्रकार का अनाज और महुआ के सूखे फलों को चढ़ाया नहान”की प्रथा है । कँु वारी लड़कियां ब्रम्हमुहूर्त में नदी जाता है । महुआ के पत्तों से बने दोने पत्तल का तालाब में स्नान करती हैं और उसके बाद कार्तिकेय उपयोग करते हैं। पूजा के समापन पर मातायें कोरे जैसा सुंदर वर पाने के लिए शिवपार्वती की पूजा करती कपड़े का टुकड़ा पीली मिट्टी और उस गड्ढे मे भरे जल हैं। मे भिगोकर अपनी संतानों की पीठ पर छ: बार मारती हैं फिर अपने आँचल से पोंछ उसके दीर्घायु और निरोग दीपावली के बाद परू े कार्तिक और अगहन के होने का आशीर्वाद दे ती हैं। महीने में त्योहार आते ही रहते हैं।कार्तिक नवमी में आँवला वक्ष ू ा होती है और इसके नीचे खाना ृ की पज हलछठ के तीसरे दिन कृष्ण जन्माष्टमी बड़े बनाकर खाया जाता है । मतलब पिकनिक का मौसम धम धाम से मनाई जाती है । इसे छत्तीसगढ़ में ही प्रारं भ हो जाता है ।दीपावली के बाद कार्तिक पूर्णिमा तक ू नहीं ,पूरे दे श विदे श में मनाई जाती है । भादों मास की यादव समाज में अहीर नतृ ्य की परपंरा है । इस समय अमावस्या को पोला त्योहार मनाया जाता है । इस दिन गाजेबाजे के साथ अहीर समाज के लोग पारं परिक से हरतालिका तीज की तैयारी शुरू हो जाती है । घर घर वेषभूषा में सबके घरों में नाचते गाते हैं और पैसे लेते से मीठी, नोनी सग ु ंध उड़ने लगती है । महिलाएं घरों हैं। जिनके घरों में गायें होती हैं, वहाँ उन गायों के गले मे ठे ठरी, खुरमी,बिरिया, खाजा आदि पारं परिक व्यंजन में मोरपंख, कौड़ी,बड़े बड़े मोती से बनी माला पहनाकर बनाती हैं।इस दिन लड़के मिट्टी के बैल ,लड़कियाँ ( जिसे सोहई कहा जाता है ) इनाम मांगने की प्रथा है । चूल्हा, चक्की यानि घर गह ृ स्थी के बरतनों से खेलती इस समय लाठी लेकर यादव समाज लोकगीत गाते हैं और अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करते हैं। www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

27


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

कार्तिक पूर्णिमा में अक्सर नदियों में स्नान करने की प्रथा है । इस दिन कहीं कहीं मेले का भी आयोजन होता है ।इसके बाद अगहन के महीने में घर घर में बुधवार की रात को लक्ष्मी जी की स्थापना की जाती है । इस महीने में अनाज खलिहान में आते हैं । अन्न को लक्ष्मी का रुप मानते हैं। चंकू ि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है । इसलिये यहाँ लक्ष्मी जी को नये चावल से बने व्यंजन का भोग लगाया जाता है । गरु ु वार के पहले दिन नये भीगे चावल को पीसकर घर के दरवाजे से लेकर पज ू ा घर तक, ( जहाँ लक्ष्मी जी की स्थापना की जाती है ) ऐपन यानि पारं परिक रीति से चौक पूरा जाता है । बीच बीच में लक्ष्मी जी के पैर घर के अँद ँ र जाते हुये बनाये जाते हैं, जो लक्ष्मी के आने का प्रतीक है । शभ ु चिन्ह बनाये जाते हैं। लक्ष्मी जी के सामने अखंड दीप जलाते हैं ,जो बध ु वार की शाम से शक्र ु वार की सुबह तक जलता है । लक्ष्मी जी को नये वस्त्र, सुहाग की सामग्री और धान से बना मुकुट चढ़ाया जाता है ।बध ु वार की शाम परू े घर की सफाई कर ली जाती है । गरु ु वार को झाड़ू भी नहीं लगाते। गरु ु वार की सब ु ह ब्रम्ह मुहूर्त में महिलाएं उठकर घर के दरवाजे में दीपक जला ,आँवला और हल्दी लगाकर स्नान करती हैं। जिनके घर के पास तालाब है ,वे प्रायः वहां स्नान कर वहीं किनारे पर आँवले को रख उसकी पज ू ा करती हैं और कहानी कहती सुनती हैं। फिर घर आकर स्थापित लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा करती हैं। दोपहर को फिर धूमधाम से पज ू ा होती है और नये चावल से बने व्यंजन प्रसाद में चढ़ाते हैं।हर गरु ु वार को अलग अलग चावल के बने व्यंजन भोग लगाते हैं। इस प्रकार पूरे अगहन के महीने भर लक्ष्मी जी की पूजा होती है । छत्तीसगढ़ में चावल का उत्पादन अधिक होने के कारण प्रायः हर शुभ कार्य में त्योहारों में इसका अधिक उपयोग होता है । हमारा छत्तीसगढ़ भिन्न भिन्न संस्कृतियों, रीति रिवाज़ों और त्योहारों से भरा परू ा और समद ृ ्ध है ।

28

छत्तीसगढ़ का कुंभ माघ पूर्णिमा का राजिम का मेला अनुराग्यम ्

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

संपादिका की कलम से..

छत्तीसगढ़ का पहनावा

** यह लेख chhattisgarhtourism.in/ की वेबसाइट से लिया गया है |

छत्तीसगढ़

के पारम्परिक आभूषण व परिधानों का एक विशेष महत्व है । विशेष अवसरों पर यहाँ के लोग इनका अपने सजने-संवरने व पहनावे में प्रयोग करते हैं। पुरुष वर्ग अमूमन धोती-कुर्ता के साथ गमछा का प्रयोग करते हैं और पगड़ी भी पहनते हैं और साथ ही पैरों में पहनने के लिए ‘भदई’ का इस्तेमाल करते हैं, ये एक अलग किस्म का चमड़े का जूता होता है । बघनखा, ठुमड़ा, मठुला, मुंगुवा, ताबीज आदि बच्चों के आभूषण हैं, तो पुरुषों में चुरुवा, कान की बारी, गले में कंठी पहनने का चलन है । खेती-किसानी में काम करते समय लगभग सभी इसका प्रयोग करते हैं। खुमरी टोपी का इस्तेमाल ज़्यादातर सभी करते हैं, ये बांस की बनी होती है और बारिश या धप ू से बचाव के लिए वहां पर इसको पहना जाता है । वहाँ की महिलाएं समान्यतया साड़ी-ब्लाउज़ (लग ु रापोलगा) का ही प्रयोग अपनी वेशभूषा के लिए करतीं हैं और पैरों में ‘अटकारिया’ जूते पहनती हैं। पारं परिक परिधान बहुत भारी व विशेष कारीगरी से बने होते हैं, जिनमें साड़ी, गले में सूत, बाजू में बाजूबंद, हाथ में ऐठी, कमर का कर्धन, पैजन, सांटी, लच्छा, तोड़ा, पैरी का प्रयोग करते हैं। सिर के परं परागत आभूषण बाल, जूड़े व चोटी में धारण किए जाते है , जिसमें जंगली फूल, पंख, कौड़ियां, पटिया, बेंदी प्रमख ु

www.anuragyam.wordpress.com

हैं। चेहरे पर टिकुली के साथ के साथ कान में ढार, तरकी, खिनवां, अयरिंग, बारी, फूलसंकरी, लुरकी, लवंग फूल, खूंटी, तितरी धारण की जाती है तथा नाक में फुल्ली, नथ, लवंग का विशेष उपयोग किया जाता है । ये सब वज़न में भी बहुत भारी होते हैं। शरीर के विभिन्न हिस्सों में से सिर के परं परागत आभूषण बाल, जूड़े व चोटी में धारण किए जाते है , जिसमें जंगली फूल, पंख, कौड़ियां, सिंगी, ककई-कंघी, मांगमोती, पटिया, बेंदी प्रमख ु हैं। कमर में भारी और चौड़े कमरबंद-करधन पहनने की परं परा है और पैरों में तोड़ा, सांटी, कटहर, चुरवा, चुटकी, बिछिया (कोतरी) पहना जाता है । बघनखा, ठुमड़ा, मठुला, मंग ु व ु ा, ताबीज आदि बच्चों के आभूषण हैं, तो पुरुषों में चुरुवा, कान की बारी, गले में कंठी पहनने का चलन है । अधिकतर स्त्रियां, पवित्रता की भावना एवं सौंदर्य के लिये अपने शरीर पर गोदना गोदवाती हैं। ये बात स्पष्ट ज़ाहिर होती है कि बहुमूल्य धातुओं और रत्नों के विविध प्रयोग से छत्तीसगढ़ के आभूषण, राज्य की सास्कृतिक और कलात्मक गौरव गाथा का प्रतिबिम्ब बने हुए हैं। गुफावासी आदि मानव के शैलचित्रों, हड़प्पाकालीन प्रतिमाओं, प्राचीन मणृ ्मूर्तियों से लेकर युगयुगीन कलावेशष े ों में विभिन्न आकार-प्रकार के आभूषणों की ऐतिहासिकता यहाँ के रहन-सहन व विशेष अवसरों पर दिखाई भी दे ती है । --- X ---

अनरु ाग्यम ्

29


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 कविता - हद से ज़्यादा हम बिखेर हैं

कविता - यात्रा और लक्ष्य

केशव शरण सिकरौल, वाराणसी, उत्तरप्रदे श मेरी यात्रा

हिंदी की है और मेरा लक्ष्य है एक सुन्दर कविता जिसे जब और जहाँ जैसे भी पाऊँ चाहे गोड़े-गोड़े चलकर टै क्सी या रे ल से सफ़रकर अश्व पर चढ़कर या कश्ती से दरिया पारकर

हद से ज़्यादा हम बिखरे हैं तब

जाकर निखरे -सँवरे हैं

ज़ख़्म लगे हैं दिल पर कितने उनमें

कितने अब भी हरे हैं

उतरो हममें फिर जानोगे

हम

उथले हैं

या

गहरे हैं

क्या आँधी आने वाली है

ये पत्ते इतना क्यों डरे हैं

लब खोले तो फूट पड़ेंगे बोल न हमसे ख़ूब भरे हैं

मेरा लक्ष्य है एक सुन्दर कविता और उसे अभी - अभी मैंने पाया है

दिल की कसौटी पर कस कर तम ु जान लो हम खोटे या खरे हैं

गंगा के नील झिलमिल पानी में चांदी-सी चमकती इन रे तों में

कुछ ऐसा दे खा है ख़ुद में ख़द ु से हम सहमे हैं डरे हैं

और इनसे परे हरे -भरे उन खेतों में उसी का सौंदर्य समाया है

रिश्तों को ज़िन्दा रखने में

--- x ---

30

धर्मेंद्र गपु ्त गाय घाट, वाराणसी, उत्तरप्रदे श

अनुराग्यम ्

हम कितनी ही बार मरे हैं --- x --www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 परिश्रम का रं ग

श्रृंगार

प्रियंका गहलौत (प्रिया कुमार) मुरादाबाद, उत्तर प्रदे श श्वेत अंबर में लिपटी हो जैसी कौमुदी, सरोवर बीच धवल कँवल सी रुपसी, पग में लिपटे चांदी के तारे , बड़े लगते हैं प्यारे , महावर की लाली से रं गे पाँव दिखते है न्यारे , स्वर्ण करधनी से अलंकृत सडो ु ल मध्यदे श, चूड़ियों की खनक स्पंदन पैदा करे मेरे हृदे श, हे कमल नयनी! तेरे कजरे पे घन मोहित, अधरों पर साँझ सी घुलती सुहाती रोहित.. पवन भी उलझती तेरे झूलते सुनहरे कर्णफूल में जुगनू जा झिलमिल चमके हीरक नासा फूल में , सोलह श्रृंगार से अलंकृत, तू मोहिनी मग ृ तष ृ ा है बझ ल क ै से पहे ल ी, ँ ू ू दषु ्यन्त के हिय में तष ृ ा है ! --- x ---

लाल दे वेन्द्र कुमार श्रीवास्तव बस्ती, उत्तरप्रदे श कोशिशें रं ग लाएंगी, हमें मंजिलें मिल जाएंगी, खशु ियों की नई रं गत, चेहरे पर खिल जाएंगी। हम संकल्प ठान लें और लक्ष्य पर जट ु जाएँ, एक न एक दिन हमारी मेहनत रं ग लाएगी।। सपनों को दे खें, उसे परू ा करने की हो दरकार, अपने कार्य में मेहनत करें और रहें ईमानदार। धीरे -धीरे परिश्रम के रं ग, हमें दिखने भी लगें गे, मंजिल पर पहुँचकर, खशु ियों की होगी बौछार।। ईमानदारी और हौसलें से, हम खब ू करें श्रम, हार यदि कभी मिले, तो भी न करें हम गम। कमियों को दे ख, दग ु ने उत्साह से अंजाम दें , निश्चित सफलता के द्वार तक, पहुँचेंगे हम।। जो हार कर बैठ जाते और रहने लगते निराश, जीवन में उन्हें विजय के, नहीं दिखते हैं आस। आत्मबल मजबत ू करके, बस! कूद पड़े जंग में , न डरें , विश्वास रखें, तय है , जीत होगी पास।। बार बार प्रयास से, पत्थर पर पड़ती है लकीर, शहं शाह बन जाता है , जो कभी होता फकीर। हमारे परिश्रम का रं ग, कभी फीका होता नहीं, श्रम की बदौलत, गरीब को बनते दे खा अमीर।। --- x ---

www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

31


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के अनन्य साधक - खुमान साव

- वीरे न्द्र बहादरु सिंह, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की समदृ ्धशाली लोक सांस्कृतिक

परं परा में रचे बसे गीतों और विलुप्त होती लोक धुनों को परिमार्जित कर तथा आधुनिक कवियों की छत्तीसगढ़ी रचनाओं को स्वरबद्ध कर उसे लोकप्रियता की दृष्टि से फिल्मी गीतों के समकक्ष खड़ा दे ने वाले संगीत नाटक अकादमी परु स्कार से सम्मानित स्वनाम धन्य लोक संगीतकार खुमान लाल साव सही अर्थों में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक दत ू थे, जिन्होंने अपनी विलक्षण संगीत साधना और हजारों मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी का यश चहुंओर फैलाया था। लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत के साधक श्री साव का जन्म 5 सिंतबर 1929 को डोंगरगांव के समीप खुर्सीटिकुल नामक गांव में एक संपन्न माल गुजार परिवार में हुआ। बचपन से संगीत के प्रति रूचि रखने वाले श्री साव ने योग्य गरू ु ओं के संरक्षण में संगीत की बारीकियों को समझा। 14 वर्ष की कच्ची उम्र में उन्होंने नाचा के युग पुरूष मंदराजी दाऊ की रवेली नाचा पार्टी में

32

अनुराग्यम ्

शामिल होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न नाचा पार्टि यों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे ते हुए श्री साव ने बाद में राजनांदगांव में आर्केस्ट्रा की शुरूआत की। खुमान एंड पार्टी, शारदा संगीत समिति, सरस्वती संगीत समिति और सरस संगीत समिति का संचालन करते हुए उन्होंने अंत में राज भारती संगीत समिति राजनांदगांव तक का सफर तय किया, लेकिन आर्केस्ट्रा पार्टि यों में फिल्मी गीत संगीत के अनुशरण से वे कतई संतुष्ट नहीं थे। उनके भीतर का संगीतकार उन्हें बार बार मौलिक संगीत रचना के लिए प्रेरित कर रहा था। सन 1970 में उनकी मुलाकात लोक कला मर्मज्ञ बघेरा निवासी दाऊ रामचंद दे खमख ु से हुई जो छत्तीसगढ़ की प्रथम लोक सांस्कृतिक संस्था ‘चंदैनी गोंदा’ के निर्माण की योजना बनाकर योग्य कलाकारों की तलाश में घम ू रहे थे। उन्हें एक ऐसे संगीत निर्दे शक की तलाश थी, छत्तीसगढ़ी आंचलिक गीतों में नया प्राण फूंक सके। साव स्वयं अपनी मौलिक संगीत रचना की प्रस्तुति लिए बेचन ै थे। श्री दे शमुख के आग्रह को स्वीकार कर

जो श्री के श्री

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 साव ‘चंदैनी गोंदा’ में संगीत निर्दे शक के रूप में शामिल हुए। संगीतकार श्री साव और ढोलक वादक केदार यादव ने लगातार दो महीने तक दिन-रात मेहनत कर ‘चंदैनी गोंदा’ के रूप में श्री दे शमुख के सपने को साकार किया। 7 नवंबर 1970 को दर्ग ु हुई ‘चंदैनी गोंदा’ ु जिले के बघेरा से शरू की दिग्विजयी यात्रा ने छत्तीसगढ़ में लोक मंच का एक नया इतिहास लिखा । 1971 से 1983 तक की 12 वर्ष की अवधि में चंदैनी गोंदा के मंच से कुल 64 कर्णप्रिय गीत गूंजे, जिन्हें श्री साव ने संगीतबद्ध किया था । श्री साव 1983 में ‘चंदैनी गोंदा’ रूपी रथ के सारथी बने । ‘चंदैनी गोंदा’ के उद्भव के पूर्व छत्तीसगढ़ी लोकगीतों का पारं पारिक स्वरूप ज्यों का त्यों गांवों, खेतों, खलिहानों में उत्सव के राग रं गों और नाचा गम्मत की टोलियों तक ही सीमित था। ‘चंदैनी गोंदा’ के माध्यम से श्री खम ु ान साव ने यत्र तत्र बिखरे हुए बहुप्रचलित पारं पारिक लोक गीतों कर्मा, ददरिया, नचौरी, सुआ, गौरा, विवाह गीत, बसदे वा गीत, सोहर, भोजली, पंथी तथा दे वी जसगीतों को उनकी मौलिकता बरकरार रखते हुए परिष्कृ त और परिमार्जित कर अपने कर्णप्रिय संगीत के द्वारा लोकप्रिय बना दिया। छत्तीसगढ़ी पारं परिक लोक गीतों के अलावा श्री साव ने छत्तीसगढ़ के स्वनाम धन्य कवियों द्वारिका प्रसाद तिवारी ‘विप्र’, स्व. प्यारे लाल गुप्त, स्व. हे मनाथ यद,ु पं. रविशंकर शुक्ल, लक्ष्मण मस्तुरिया, पवन दीवान एवं मुकंु द कौशल के गीतों को संगीतबद्ध कर उसे जन जन का कंठहार बना दिया। चंदैनी गोंदा के शुरूआत में लक्ष्मण मस्तुरिया नहीं जुड़े थे । वे चंदैनी गोंदा के द्वितीय प्रदर्शन से बतौर गीतकार और गायक के रूप में शामिल हुए लेकिन इसके बाद उन्होंने पीछे मड़ ु कर नहीं दे खा । बाद में चंदैनी गोंदा के मंच से सर्वाधिक गीत मस्तुरिया के ही गूंजे । तोर धरती-तोर माटी रे भैय्या, मोर संग चलव रे , धरती मैय्या जय होवय तोर, काबर तैं मारे नैना बान, मन डोले रे माघ फगुनुवा, मोर खेती खार रूनझुन, धनी बिना जग लागे सन ु ्ना, मंगनी मा मांगे मया नई मिलै, मोर गंवई गंगा ए, बखरी के तुमा नार बरोबर, पता दे जा रहे गाड़ी वाला जैसे विविध भाव-भरे गीतों की संगीत सर्जना कर श्री साव ने इन गीतों को अमर कर दिया। श्री साव के संगीतबद्ध इन गीतों को जहां लोगों ने आकाशवाणी रायपरु के सुर सिंगार कार्यक्रम में सुना। वहीं ‘चंदैनी गोंदा’ की मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से अब तक लाखों श्रोताओं ने इन गीतों के भावों को परू ी तरह महसूस किया है । ‘चंदैनी गोंदा’ के प्रस्तुति के दौरान लोग श्री साव की अद्भुत सर्जना जन्य माधुर्य की अनुगूंज से सराबोर हो उठते है । हजारों का जनसैलाब ‘चंदैनी गोंदा’ की विहं गम प्रस्तुति को दे खने उमड़ पड़ता था । उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोक गीतों को परिष्कृ त, परिमार्जित और कर्णप्रिय संगीत दे कर फिल्मी गीतों के समानांतर लाकर खड़ा कर दिया था। श्री खुमान साव का मन कभी कभी आज के बदले परिवेश में गीतों के स्तर, द्विअर्थी भावों और संगीत की मल ू भूत लोक संरचना में आई विकृतियों से आहत हो जाता था । वे चाहते थे कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति की धरोहर सुरक्षित और संरक्षित रहे । 90 वर्ष की उम्र के बावजूद श्री साव की लगन, समर्पण, आत्मनिष्ठा और छत्तीसगढ़ की

www.anuragyam.wordpress.com

माटी के प्रति मोह का वही स्वरूप ‘चंदैनी गोंदा’ मंच पर दे खने को मिलता था। 90 वर्ष की आयु में भी परू ी रात ‘चंदैनी गोंदा’ के मंच पर हारमोनियम की रीड पर उं गलियां चलाते श्री साव को दे खना अद्भुत अनुभव होता था । धुन के पक्के श्री साव में गजब की सांगठनिक क्षमता थी । ‘चंदैनी गोंदा’ की साढ़े चार दशकों की यात्रा के दौरान अनेक कलाकार ‘चंदैनी गोंदा’ से जुड़े और श्री साव के कुशल संगीत निर्दे शन में अपनी प्रतिभा को तराशा। बाद में कई कलाकारों ने धीरे धीरे अपना अगल आशियाना भी बना लिया, लेकिन श्री साव कभी भी विचलित नहीं हुए। नैसर्गिक कलाकारों को तलाश कर उन्हें तराशना, मंच, नाम, दाम और सम्मान दे ना तथा उनके सख ु -दख ु में सहभागी बनना श्री साव की खास विशेषता थी । अत्यंत स्वाभिमानी श्री साव ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। अनुशासन के प्रबल पक्षधर श्री साव जब ु ान से कड़े ज़रूर थे, लेकिन उनका हृदय बच्चों की तरह कोमल था। उनकी डांट में भी हमेशा एक अभिभावक की झलक होती थी । न यश की लिप्सा और न सम्मान की आकांक्षा’ रखने वाले श्री खुमान साव अपने धुन के पक्के थे । युवावस्था के दौरान खेतों में काम करती हुई एक ग्राम्य बाला के मंह ु से एक फिल्मी गीत सन ु कर उनका मन वितषृ ्णा से भर उठा था। माटी का आत्म गौरव जागा, उसी दिन से उन्होंने अपने आप को छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के लिए समर्पित कर दिया। हारमोनियम की रीड पर चलती ऊंगलियों ने अनेक कालजयी संगीत की रचना की। उनके सुर ताल, लय और धुन को सुनकर समूचा छत्तीसगढ़ अचंभित रह गया। श्री साव को 4 अक्टूबर 2016 को छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2015 से सम्मानित किया गया । महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह के द ूसरे दिन श्री साव ने मेघदत ू थियेटर नई दिल्ली में अपनी 31 सदस्यीय टीम के साथ मात्र 55 मिनट की प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ी पारं परिक लोकगीत, नतृ ्य एवं कर्णप्रिय संगीत की सरिता बहाकर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के बौद्धिक वर्ग को न केवल छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की लोकप्रियता से परिचित कराया, अपितु प्रभावी प्रस्तुति की धाक भी जमाई थी। बहरहाल अपने समय की किवदं ती बन चक ु े श्री खुमान साव छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के जिंदा इतिहास थे । उनके द्वारा संगीतबद्ध लोक गीत चिरस्थायी है । उनकी संगीत साधना से अमर कालजयी गीत रचनाएं छत्तीसगढ़ की धरोहर है । छत्तीसगढ़ में अब जो संगीत सर्जना हो रही है उनमें कहीं न कहीं खुमान संगीत की झलक सुनाई पड़ती है । उनकी अनवरत संगीत साधना 90 वर्ष की उम्र तक जारी रही। 09 जून 2019 को गह ृ ग्राम ठे कवा (सोमनी) में उन्होंने अंतिम सांस ली । --- x ---

अनरु ाग्यम ्

33


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत अदभुत वैभव को समेटे हुए सरगुजा - रविन्द्र गिन्नौरे , छत्तीसगढ़

सरगज ु ा

में एशिया की सबसे पहली रं गशाला है , सीता बेंगरा। सोलह सौ फीट ऊंचे पहाड़ की चट्टान को तराश कर बनी है यह रं गशाला। ऐसे मुक्ताकाशी रं गमंच (ओपन एयर थिएटर) की परं परा वैदिक काल से शरू ु हुई थी। त्रेतायुग में राम का वनवास काल और कालिदास की रामगिरी सहित ईसा पूर्व तीसरी सदी की समद ृ ्ध सभ्यता, संस्कृति को समेटे हुए है रामगढ़ की पहाड़ियां। छत्तीसगढ़ का सरगुजा जो अपने आगोश में समेटे हुए है युगों की गाथा, ऐतिहासिकता और पूरी अवशेष संपदा। कहा गया है कि त्रेतायग ु में राम ने वनवास काल में यहां विश्राम किया था। महाकवि कालिदास की रामगिरी भी यही है , यहां बैठकर कवि ने मेघदत ू की रचना की थी। ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी की सभ्यता के पषु ्ट प्रमाण रामगढ़ की पहाड़ियों में विद्यमान हैं। यही है सीता बेंगरा, जहां होते थे नाटक और गीत-संगीत के आयोजन। सरगुजा अर्थात सुर और गजा अर्थात दे वता या सुर- संगीत और हाथियों वाली धरती। स्वर्गजा , स्वर्ग और जा अर्थात ् स्वर्ग के समान वाला प्रदे श। तीसरा नाम सरु गंज ु ा, सरु और गंज ु ा अर्थात गीतों के मधरु स्वरों का गुंजन। सभी नाम सरगुजा की विशिष्टता को साकार करते हैं। सुर और संगीत की तान यहां के गुफा रं गमंच में कभी गूंजती थी। सरु म्य वन प्रकृति में हाथियों के स्वच्छं द विचरण वाली यह धरती। मुगल काल में सेना के लिए यहीं

34

अनुराग्यम ्

से हाथी भेजे जाते थे। रामायण काल में ‘दं डकारण्य’ और 10 वीं सदी में ‘डांडोर’ के नाम से जाने जाता रहा है आज का सरगुजा। सरगज नाट्यलय - सरगज ु ा का गफ़ा ु ु ा के गफ ु ा रं गमंच को सबसे पहले कर्नल आउसुले ने 1848 में दे खा। इसी आधार पर 1904 में डॉ.टी.ब्लास ने रामगढ़ की पहाड़ियों के परु ावशेषों का अध्ययन किया। ब्लास ने गफ ु ा रं गमंच को भारत के महान आश्चर्य में शामिल किया और जर्मनी भाषा में इस पर विस्तृत विवरण लिखा। परु ाविद् डाॅ.टी. ब्लास ने अपनी रिपोर्ट में इसे प्राचीन नाट्यशाला बताया। ब्लास ने अपनी रिपोर्ट में कहा है , “रामगढ़ की पहाड़ी में अवस्थित सीताबेंगरा गुफा स्पष्ट तौर पर ऐसे तपस्वी का आश्रय नहीं हो सकती, जो संसार से विरक्त होकर यहां पुण्यशील क्रियायों में संलग्न थे, बल्कि यह एक ऐसी जगह थी जहां काव्य पाठ होता था, यहां प्रणय गीत गाए जाते थे और रं गमंच में अभिनय होता था।” छत्तीसगढ़ जहां गीत- संगीत, अभिनय, कला ईसा पूर्व तीसरी सदी में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी था। इस काल में रामगढ़ और उस के पास पास समद ृ ्ध नागर सभ्यता रही थी। ईसा पूर्व तीसरी सदी में रामगढ़ की पहाड़ियों को तराश कर तीन वह ृ त ् निर्माण किये गये। पहली नाट्यशाला सीताबेंगरा द ूसरी गफ ु ा चित्रकारी जोगीमारा और तीसरा आवागमन के लिए बनाई गई हाथीपोल सुरंग।

www.anuragyam.wordpress.com


अक्टूबर 2021

रामगढ़ पर शोध, अध्ययन - रामगढ़ की पहाड़ी और उसके समीपवर्ती ग्रामों का उल्लेख डॉ. परांजपे ने किया। रामगढ़ से पूर्व दिशा में लक्ष्मणगढ़ एवं सन्नी बर्रा, पश्चिम में बिशन ु परु , डाॅडगांव एवं दाव है । उत्तर में मग ृ ादाव एवं बेलढं ब और पश्चिम में चकेरी गांव हैं। पुरातात्विक दृष्टि से जितना महत्व रामगढ़ का है उतना ही महत्वपूर्ण है चकेरी गांव। ऐतिहासिक स्थलों का वर्णन करते हुए डॉ.वी. के.परांजपे ने अपने शोध पत्र ‘ए फ्रेश लाइन ऑफ मेघदत ू ’ 1960 में कहा है , “तलहटी से लगभग 16 सौ फीट की ऊंचाई पर रामगढ़ का पठारी भाग है । पठार पर मढ़ियानुमा बना है दे वालय, जिसके गर्भगह ृ में राम-सीता सहित लक्ष्मण और विष्णु की मूर्तियां स्थापित हैं। मूर्तियों का शिल्प मथरु ा शैली में है , जिनका प्रभामंडल आज भी नवीन सा लगता है । मंदिर के सामने वर्गाकार शिलाखंड पर उत्कीर्ण हैं चरण चिन्ह, जिन्हें पुजारी सीता के पद चिन्ह कहते हैं‌।” मंदिर के समीप बना हुआ है चंदन सरोवर, जहां परांजपे ने कई मूर्तियां खोज निकाली। एक खंडित मूर्ति के टुकड़े को जोड़कर दे खने पर उन्हें पता चला कि वह बद ु ्ध की मूर्ति थी। वहीं कमर में घड़े को लिए महिला की प्रतिमा, सपेरे की मूर्ति भी मिली। नाट्यशाला का उल्लेख पंराजपे के शोध पत्र में नहीं हुआ। अरण्य का गोपन - रामगढ़ की नाट्यशाला पर ममगैन लिखते हैं, “रामगढ़ की नाट्यशाला निश्चित ही एशिया की प्राचीनतम नाट्यशाला है । यहां पंच विधान, पर्ण परिधि, दर्शक दीर्घा, कौतुभ मंडल, कर्णाक्ष छिद्र, ध्वनि रूपलक, आदि की सारी व्यवस्था का ध्यान नाट्यशाला के निर्माण में सनु िश्चित किया गया है । विशेष अवसरों पर यहां नाटकों का मंचन किया जाता रहा होगा।” सरगज ु ा में राम - त्रेतायग ु में राम लक्ष्मण और सीता सहित अपने वनवास काल में दक्षिण भारत की यात्रा के समय यहां विश्राम किया था। इस बात का उल्लेख सरगुजा गजेटियर में किया गया है ,

कलायात्रा आने का उल्लेख करते हुए मेघदत ू के प्रथम श्लोक में लिखा है , कशि ्चतकान्ता विरह गुरुणा स्वाधिकारात प्रमंत: शापेनास्तंगमित महिमा वर्ष भोग्येण भर्तु:। यक्षश्चक्रे जनकतनया स्नान पुण्योदकेषु सि ्नग्धछायातरुष वसति रामागिर्यीश्रमेषु।। महाकवि कालिदास ने मेघदत ू की रचना यहीं की थी। कालिदास ने निर्वासित यक्ष बनकर खुद अपनी विरह वेदना को जिस स्थल पर लिखा यह वही रामगिरी है । यक्ष ने अपना प्रणय संदेश मेघ को दत ू बनाकर मानसरोवर स्थित अलकापुरी में अपनी प्रियतमा के पास भेजा था। कालिदास ने ‘मेघदत ू ’ में ‘सीता कंु ड’ का वर्णन किया है । यही पुख्ता आधार है कालिदास की रामगिरी होने का। हाथीपोल सुरंग के भीतर पहाड़ से रिसकर एक शीतल जल कंु ड बना है जिसे सीता कंु ड कहा जाता है । ‘मेघदत ू ’ में यक्ष के अलकापरु ी जाने का मार्ग रामगढ़ के भौगोलिक परिवेश से संबद्ध है । पुराविद डॉ. कृष्ण दत्त वाजपेई ने रामगढ़ का सर्वेक्षण कर यही सिद्ध किया है । भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण- पश्चिम मानसून की दिशा लगभग वही है जिस दिशा से मानसूनी हवाओं के प्रभाव में आकर बादल अपना मार्ग बनाते हैं। डॉ. वाजपेई ने रामगढ़ को इस आधार पर ही मेघदत ू की रचना स्थली बताते हुए लिखा है , “As regards the the location of ramgiri it is more plausible in identify it with the hillock of ramgarh in the sarguja district of madhy Pradesh then with any other site. The internal evidence particularly from the meghdoot support this identification. The hillock of ramgarh with the pooramic me beauty around talies with its enchanting description given by kalidas in Verses 1-4, 12 and 14 of the megood.....

“ Ram himself used to live during Exile.” “Tradition says that sito used to reside in the cave known as ‘Sita Bongra’ the Rehand or Renu River which flows is not very far from the foot of the hill.” वाल्मीकि रामायण - महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में वर्णित करते हुए लिखा है कि राम ने प्रयाग प्रस्थान कर चित्रकूट में वनवास किया। चित्रकूट प्रयाग के भारद्वाज ऋषि आश्रम से दस कोस दरू है । जिन्होंने रामायण में लिखा है दशक्रोश इतस्वावत गिरिर्यसि ्मनि ्नवत्स्यासि। चित्रकूट इति ख्यातो गंधमादन सनि ्नभः।। कालिदास की रामगिरी - कवि कालिदास ने राम के यहां

www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

35


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

लोकगीत में राम - सरगुजा के लोकगीतों में , किंवदं तियों में राम की महिमा गाई जाती है । राम को महिमामंडित करते हुए यहां के कई स्थलों के नाम भी रखे गए हैं। रामगढ़ की पहाड़ियां, सीता बेंगरा, जोगीमारा, लक्ष्मण बेंगरा, सीता कंु ड राम से ही जुड़ा है ।

उपरोक्त पंक्तियों का हिंदी में भावानुवाद डॉ. संतलाल कटारे ने किया। 1933 के दौरान लखनऊ से निकलने वाली पत्रिका माधुरी में इसे प्रकाशित किया गया। लोचन प्रसाद पांडे ने अपनी कृति, ‘कोसल -प्रशस्ति रत्नावली’ में इसे समाहित किया।

त्रेतायुग में सरगुजा क्षेत्र घनघोर जंगलों से परिपूर्ण था। जंगलों में ऋषि-मुनि आश्रम बनाकर रहते थे । वनवास काल के दौरान राम ने उन राक्षसों को मारा जो ऋषि मुनियों को सताते थे। सरगुजा के लोकगीतों में ऐसा ही वर्णन मिलता है ,

“हृदय को आलोकित करते हैं स्वाभाव से ऐसे कविगण रात्रि में ..... वासंती दरू है । हास्य और विनोद से प्रेरित चमेली के फूलों की मोती माला को ही आलिंगन करते हैं।”

“चउदह बछर विपत्ति ला बितावें रामगढ़ परबत में घर ला बनावें बनवासे करण बने राम चले।” सीता बेंगरा रं गमंच - सीता बेंगरा नाट्यशाला आज के थिएटर जैसी बनी है जहां नेपथ्य, रं गपीठ, रं गशीर्ष आदि हैं। सीता बेंगरा गफ ु ा नाट्यालय तक पहुंचने के लिए बनी है 15 सीढ़ियां, इन सीढ़ियों से चढ़कर गुफा में पहुंचते हैं और सामने दिख पड़ता है 17 फुट चौड़ा गुफा नाट्यालय का प्रवेश द्वार, जिसका उपरी भाग गोलाई लिए हुए हैं। नाट्यशाला 46 फीट लंबाई लिए हुए और 15 फीट चौड़ी है जिसकी ऊंचाई 9 फीट है । पर्दे और खंभे लगाने के लिए दीवारों में दोनों और गड्ढे बने हुए हैं। नाट्यालय की दीवारों से लगकर दर्शकों के बैठने के लिए बनी हैं पत्थरों की असंदिया ।मंच का निर्माण तीन मेघियों पर किया गया है जो ढालनुमा है । नाट्यशाला के प्रवेश द्वार का बाजू भाग दो पीठिकाओं वाला 8:30 फीट चौड़ा है । द्वार के पीछे की पीठिकाएं अन्य पीठिकाओं की तल ु ना में नीची बनी हैं। दीवारों से लगकर पत्थरों के छोटे -छोटे आसन बने हुए हैं। गुफा से बाहर की ओर दीवार में छे द बने हुए हैं, जहां लकड़ी लगाकर पर्दा लटकाया जाता रहा होगा । सीता बेंगरा ऐसी नाट्यशाला जहां नेपथ्य, रं गपीठ रं गशीर्ष आदि हैं यह भरत मुनि के नाट्यशास्त्र में वर्णित रं गशाला जैसी बनाई गई है । ईसा पूर्व तीसरी सदी में यहां नाटक,गीतसंगीत के आयोजन होते थे। यह एक ऐसा स्थान था जहां काव्य -पाठ होता था, प्रणय गीत गाए जाते थे और रं गमंच में अभिनय होता था। सीता बेंगरा को सुंदर ढं ग से अलंकृत भी किया किया गया है , जिसे आज भी दे खा जा सकता है । गुफा के प्रवेश द्वार के ऊपरी हिस्से में तीन फुट आठ इंच पर दो पंक्तियां (जिसमें ढाई इंच अस्पष्ट हैं) उत्कीर्ण हैं। पाली भाषा (ब्राह्मी लिपि ) में उत्कीर्ण कुछ पंक्तियां इस प्रकार हैं। “आदि पयंति हृदयं । सभावगरु कवयो ये रातयं..... दल ु े वसंतिया। हासावानु भूते। कुद स्पीतं एवं अलंगेति।”

36

अनुराग्यम ्

सीता बेंगरा की गुफा में लिखी पंक्तियों में परिकल्पना की गई है , जहां मनषु ्य कोलाहल से दरू एकांत, रात्रि में नतृ ्य संगीत, हास परिहास की दनु िया में , स्वर्गिक आनंद में अलिप्त हो, पुष्पों की भीनी खुशबू से मोहित हो उसे आलिंगन करता है । जोगीमारा गुफा - सीता बेंगरा के बगल में पहाड़ी के दक्षिण ढलान पर स्थित है जोगीमारा गफ ु ा। यहां ईसा पूर्व तीसरी सदी के जनजीवन के भित्तिचित्र दे खे जा सकते हैं। जोगीमारा गुफा 30 फुट लंबी 15 फुट चौड़ी और 9 फुट ऊंचाई वाली है । गुफा के भीतरी दीवारों पर चिकना लेप कर उस पर बनाए गए हैं तरह-तरह के भित्तिचित्र। गफ ु ा की छत भी आकर्षक रं ग-बिरं गे चित्रों से सुसज्जित है । गफ ु ा में उत्कीर्ण भितिचित्र के एक दृश्य में वक्ष ृ के नीचे बैठा हुआ पुरुष जिसकी बांयी ओर हैं नतृ ्य करती कन्याएं। द ूसरे दृश्य में एक तेजस्वी पुरुष बैठा है उसके निकट वस्त्र पहने तीन परु ु ष तैनात हैं, रक्षक की तरह। तीसरे दृश्य में रक्षक सहित दो पुरुष को उत्कीर्ण किया गया है । भित्तिचित्र की अन्य दृश्यावली में चैत्याकार खिड़की वाला घर है नीचे के भाग में , जिसके सामने एक हाथी के समक्ष तीन पुरुष खड़े हैं उसके रक्षण में । इसी के समीप बना हुआ है तीन घोड़ो का छत्रवाला रथ। ज्यामिति अलंकरणों के साथ गुफा की दीवार, पशु-पक्षी, मछली, मकराकृति, दे व, दानव के चित्रों से सुसज्जित है । गफ ु ा के ऊपरी व भीतरी छत पर लाल, पीले,हरे व काले रं गों में अलंकरण है । कहीं-कहीं प्राचीन चैत्य वातायनों को भी उकेरा गया है । जोगीमारा के अधिकांश चित्रों में भरे गए हैं गेरुआ रं ग। भित्तिचित्रों में कपड़ों और आंखों को उभारने के लिए सफेद रं ग का इस्तेमाल किया गया है । बालों के लिए काला रं ग लिया गया है । यहां पर विविध विषयों के भित्तिचित्र साकार करते हैं एक पूरे परिवेश को। भित्तिचित्रों को दे खने पर कहीं कहीं ऐसा भी लगता है कि पुराने चित्रों के ऊपर उन्हें नया रूप दे ने की कोशिश की गई है । जोगीमारा के गुफा चित्रों को निहारने वाले आश्चर्यचकित हो उठते हैं, जिन्हें दे खकर प्रतीत होता है कि तत्कालीन

www.anuragyam.wordpress.com


अक्टूबर 2021 साहित्य, कला, सामाजिक वातावरण, मानवीय कला संचेतना और भावनाओं का उत्कर्ष वैभवशाली रहा होगा। जोगीमारा गुफा में बने भित्तिचित्र ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी के हैं। गफ ु ा के रं गीन चित्रों के आधार पर इतिहासकार डॉ. हीरालाल इन्हें बौद्ध धर्म से संबंधित बताते हैं। रामकृष्ण दास के अनुसार यहां की चित्रकला का संबंध जैन धर्म से है क्योंकि इस में से कुछ चित्र का विषय जैनों से संबंधित है । पद्मासन लगाए हुए एक व्यक्ति का चित्र है । बौद्धों में इस मुद्रा का विकास बहुत बाद में हुआ। चित्रों के निम्न भाग में एक चैत्याकार आगार है जिसमें खिड़की स्पष्ट दिख रही है ।इन चित्रों को कलिंग शासक खारवेल ने बनवाया जो जैन धर्मावलंबी राजा था। प्रेम अभिलेख - नाट्यशाला का संचालन दे वदासी सत ु नक ु ा के हाथों में था। सुतनुका को शिल्पकार दे वदीन से प्रेम हो गया। नाट्यशाला की मर्यादा के विपरीत था, आपस में इस तरह का प्रेम। प्रेम प्रसंग के कारण सत ु नक ु ा और दे वदीन को राजकीय कोप भाजन से दो-चार होना पड़ा। तत्कालीन राज्य के अधिकारियों ने चेतावनी दे ते हुए उनकी प्रणयगाथा को गुफा में अंकित करवा दिया ताकि भविष्य में ऐसे संबंध की पुनरावत्ति ृ ना हो। दे वदीन और सुतनुका की प्रणयगाथा ब्राह्मी लिपि में गुफा की दीवाल पर अंकित की गई है , जो इस तरह हैं, “सत ु नक ु ा नाम दे व दर्शिका तं कमयिथ वलन शेये दे वदिने नाम लप ु दखे” अर्थात ् “सुतनुका नाम की दे वदासी को दे वदीन ने प्रेमासक्त किया। मूर्खतावश वाराणसी के श्रेष्ठ दे वदीन नाम के रूप दक्ष ने” पुराविद राय बहादरु हीरालाल ने रूपांतरित इस तरह किया, “यहां रूपदत्त दे वदीन ने सुतनुका नामक दे वदासी की कामना की।” प्राचीन शिल्पकार दे वदत्त - दे वदासी सुतनुका की ओर आकर्षित हो दे वदत्त मोहित हो गए थे। सुतनुका अपने समय की प्रसिद्ध नतृ ्यांगना थी। जोगीमारा गफ ु ा के भित्तिचित्र पर उत्कीर्ण पंक्तियां दे वदत्त और सुतनुका की स्मृतियों को संजोए हुए हैं। दे वदत्त अपने समय के प्रसिद्ध शिल्पकार थे।हीरालाल शुक्ल कहते हैं, “ प्रदे श के कलात्मक वैभव के आदि पुरुष दे वदत्त हैं, जिन्हें भारत के प्रथम ज्ञात ‘रुपदस’ शिल्पकार होने का गौरव हासिल है । जो ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में रामगढ़ अभिलेख में सादर स्मरण किए गए हैं। भारत के शेष कलाकार इन्हीं दे वदत्त के उत्तराधिकारी हैं।” हाथीपोल सुरंग - सीता बेंगरा के पार्श्व भाग में आवागमन के लिए बनाई गई है हाथीपोल सुरंग। सुरंग का प्रवेश द्वार 55 फीट ऊंचा जिसमें हाथी भी गुजर सके जो 180 फीट लंबी है । रामगढ़ की पहाड़ी के पार से सीता बेंगरा पहुंचने के लिए इसी सुरंग से आते हैं। रामगढ़ की पहाड़ी का वैभव - रामगढ़ की पहाड़ी के गुफा नाट्यालय सीता बेंगरा और जोगीमारा का प्राचीनतम

www.anuragyam.wordpress.com

कलायात्रा उल्लेख मिलता है व्हेनसांग के वत ृ ांत में । सुप्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग सातवीं सदी में पहुंचा था महाकौशल क्षेत्र में । इस दौरान बौद्ध धर्मावलंबी छत्री राजा था, जिसकी राजधानी भद्रावती (भाण्डक) थी, जो वर्तमान में चांदा जिले में स्थित है । सीता बेंगरा नाट्यशाला को 1848 में दे खा कर्नल आउसुले ने। 1904 में डॉ. टी ब्लास ने रामगढ़ की पहाड़ियों के अवशेषों का अध्ययन कर इसे दनु िया के समक्ष प्रस्तुत किया। सीपी व बरार के उत्कीर्ण शिलालेख में सीता बेंगरा व जोगीमारा लेख के मूल पाठ को रूपांतरित कर प्रस्तुत किया है रायबहादरु हीरालाल ने, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के बौद्ध विहारों और चैत्यों का वर्णन किया है । पुरातत्वविद जे.डी. बेलगर और ए. कनिंघम के संयक ु ्त लेखन ‘भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण’ के बारहवें में खंड में विस्तार पूर्वक वर्णन मिलता है रामगढ़ की गुफाओं का। पुराविद् कृष्ण दत्त वाजपेई के अध्ययन की रिपोर्ट भी पठनीय है । ‘भारतीय चित्रकला का विकास’ के लेखक आर.ए. अग्रवाल ने गुफाओं के भित्तिचित्रों का सूक्ष्म विवेचन किया, जिन्होंने यहां के भित्तिचित्रों का काल निर्धारण ईसा पूर्व 310 वर्ष निर्धारित किया है । बीसवीं सदी की शुरुआत में जिस रामगढ़ को पुराविद् ने भारत के महान आश्चर्य में गिना था उस रामगढ़ से दनु िया आज भी अनजान हैं। रामगढ़ की पहाड़ी जिसके आसपास ईसा पूर्व तीसरी सदी की उन्नत नागर सभ्यता विद्यमान थी। समद ृ ्ध नगर होने के प्रमाण यहां सर्वेक्षणों में मिले हैं। ईटों की दीवारें , बर्तन के टुकड़े मनके, सिक्कों के साथ पाए गए हैं। यहीं पर लोहा गलाने वाली भट्टी भी मिली है जिसमें प्राचीन काल में लोहा गलाया जाता था। छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत को संजोए सरगज ु ा के इतिहास को नए सिरे से खंगालने की जरूरत है । संदर्भ सूची 1 मदन लाल गुप्ता, छत्तीसगढ़ दिग्दर्शन, पषृ ्ठ 118 2 डॉ.टी.ब्लॉस, केव एंड इंक्रिप्शन इन रामगढ़ हिल्स, आर्क लॉजिकल रिपोर्ट 1903- 4 पषृ ्ठ 123- 131 3 डी पेटसर्न, डिस्कवरी आफ छत्तीसगढ़, पषृ ्ठ 64 4 डॉ. वी.के. परांजपे, ए फ्रेश लाइन ऑफ मेघदत ू 1960 5 डॉ. पी. एस.ममगैन, अरण्य का गोपन, रिपोर्ट दे हरादन ू फॉरे स्ट एकेडमी, 13 सितंबर 1991 6 वाल्मीकि रामायण 2/54/28-29 7 कालिदास, मेघदत ू , श्लोक 1 8 डॉ. भगवती लाल परु ोहित, सरगज ु ा का रामगढ़ तथ्य भारती अगस्त 2007, पषृ ्ठ 38 9डॉ. कृष्ण दत्त वाजपेई, सागर विश्वविद्यालय रिपोर्ट, 1983, दे खें संदर्भ सूची 14 10 ललित शर्मा, रामगढ़ सुतनुका दे वदासी और दे वलीना रुपदक्ष,ललित डॉट कॉम,15जून 2012 11 प्यारे लाल गुप्त प्राचीन छत्तीसगढ़, पषृ ्ठ 36 12 विद्याभूषण, थियेटर आफ हिंदज ू , पषृ ्ठ 210 13 डॉ. हीरालाल शुक्ल, छत्तीसगढ़ का जनजाति इतिहास पषृ ्ठ 217 --- X ----

अनरु ाग्यम ्

37


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

कविता - आता है हमें मुस्कु राना

श्वेता श्रीवास्तव ‘गार्गी’ नई दिल्ली आता है हमें मुस्कु राना, पथरीली राहों पर चलना भी, समझना न हमें कोमल कुमारी लक्ष्मी भी हम रणचंडी भी। सरिता भी हम धारा भी तेज प्रवाह हम सागर की, हम हैं आज की नारी मोहताज नहीं हम किसी की। बाबल ु का घर बार छोड़कर हम एक ऑ ंगन सजाते हैं, सुगन्धित सुमन से तुम्हारी बगिया को हम महकाते हैं। चाहे हो सेना या ओलंपिक हर क्षेत्र में पंख फैलाया है , अनेकों सम्मान और पदकों से दे श का गौरव बढ़ाया है । सज ृ न भी हम सज ृ नकर्ता भी नवजीवन का संचार करते हैं, जरूरत पड़ने पर हम लक्ष्मी बाई बन रणभूमि में उतरते हैं। समझना मत हमको अबला नारी हममें हैं एक आग, आग़ाज़ भी हम अंजाम भी हम खुद पर हमें है अटूट विश्वास,

38

हम हैं आज की नारी बलशाली रोके से ना रुकेंगे हम, लगाओगे तुम जितने पहरे उतना और निखरे गे हम। --- x --अनुराग्यम ्

कविता - मेरे प्रश्न

सना नई दिल्ली पंख लगाकर कैसे उड़ गया बचपन, छोड़ गया अनसुलझे कुछ बाल प्रश्न, चंदा हमारे साथ साथ क्यूँ चलता है ? क्यूँ पैसों का कोई पेड़ न निकलता है ? भाई को क्यूँ ज़्यादा प्यार मिलता है ? क्यूं ज़ोर से हसूँ तो दादी को खलता है ? जैसे जैसे उम्र बड़ी मन हुआ उद्विग्न, प्रश्न भी होने लगे मेरे ज़रा कठिन, क्यूँ वो मेरी बात समझ नहीं पाता है ? क्यूं प्यार किसी का परू ा हो नहीं पाता है ? क्यूँ दे श का किसान सड़क पर आया है ? क्यूं गरीब अमीर फर्क मिट नहीं पाया है ? जब कलम का साथ मिलने लगा हमको, सोचा मिटा दें गे सारे जग के तम को, क्यूँ साहित्य मे नारी पीछे रह जाती है ? क्यूँ साठ में से छः अकादमी ही पाती है ? क्यूँ उं गलियां उसके लेखन पे उठ जाती हैं? क्यूँ प्यार लिखने वाली अकेली रह जाती है ? अब लगता है जीवन ही है एक प्रश्न पत्र, हर उम्र लेकर आती है एक नया सत्र, इन प्रश्नों पर भी लग गया है प्रश्न चिन्ह, लेखनी जवाब चाहे , मन हुआ खिन्न, कौन जवाब दे गा, कौन हिसाब करे गा? कौन समझायेगा, क्या मन समझ पायेगा? --- x ---

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 उम्मीदों का रं ग

प्रेम

रागिनी प्रीत जयपरु , राजस्थान मुंडरे से ऊपर उड़ते ही मेरी डोर काटते गए बदलते दौर में उदारता के नाम पर नई लकीर में बाँधते गए। शायद उन्हें डर है .... शायद उन्हें डर है कि उनके नीले आसमान में मैं अपने सपनों के रं ग न भर दँ ू ! आकाश का कोई कोना स्त्रियों के नाम न कर दँ ।ू आज एक बात कहती हूँ मेरे प्यारे समाज और परिवार... सब सुन लो! स्त्रियाँ जल नहीं कि बँध जाएँ धारा नहीं कि दो पल थम जाएँ। हम सतत गतिमान बसंती हवा हैं धरा-अंबर सर्वत्र हमारा आसरा है । नील गगन में श्यामल बदरी जब उमड़-घुमड़ लिपटे गी और बाद में इंद्रधनुष का रं ग छिटक जाएगा निश्चित मानो किसी स्त्री ने अंबर को चूमा है उसके उम्मीदों का रं ग आकाश में भी पसरा है । --- x --www.anuragyam.wordpress.com

हरप्रीत कौर कानपुर, उत्तरप्रदे श एहसास प्यारा छू अरमानों को जाए, रूह की ज़मीं पर महसूस किया जाए दीवानों से हाल में दिल ये गन ु गन ु ाए दनु िया सारी नई सी नज़र जब आए। हर कली फूल लगे खिलखिलाते, ऋतु पर जैसे बहार आए बलखाते, बिन बात जब लब ये मुस्कु राए,

बिन बरखा जब तन ये भीग जाए। भावनाओं का समंदर जब ले हिलोरें ख्वाबों के अंदर जब करें वो बसेरे

अजनबी जब कोई अपना सा लगे

धड़कने अपनी खुद ही सुनने लगे। बस यहीं प्रेम की परिभाषा है

नैनों ने सीखी नैनों की भाषा है ना कोई रही बाकि अभिलाषा

मेरे जीवन की बस तुम ही आशा। --- x --अनरु ाग्यम ्

39


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

पुस्तक समीक्षा

डॉ. सरु े श दे शमख ु ने माइक के बाद कलम से रचा नया इतिहास

पुस्तक - चंदैनी गोंदा : एक समद ृ ्ध ग्रंथ - वीरे न्द्र बहादरु सिंह, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़

आज से लगभग 50 वर्ष पूर्व हजारों की संख्या में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए सूट, बूट, टाई धारी 23 वर्षीय एक नवयुवक ने जब यह ऐलान किया कि चंदैनी गोंदा कोई नाचा, नाटक, गम्मत या तमाशा नहीं है , कदापि नहीं है । चंदैनी गोंदा एक दर्शन, एक विचार है , तो समच ू ा छत्तीसगढ़ सहसा चौक गया था। तब शायद उस नवयुवक को भी नहीं मालूम रहा होगा कि छत्तीसगढ़ के लोक मंच के सबसे बड़े शिल्पी दाऊ रामचंद्र दे शमुख की सर्वाधिक प्रभावी प्रस्तुति चंदैनी गोंदा के माध्यम से वह नया इतिहास रच रहे हैं। इतिहास गवाह है चंदैनी गोंदा छत्तीसगढ़ी लोक मंच का राजमुकुट और छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान का पर्याय बन गया था। छत्तीसगढ़ की दिग्विजयी सांस्कृतिक यात्रा पूर्ण करने उपरांत दिसम्बर 1980 में फिं गेश्वर की विराट प्रस्तुति के बाद मंच से गूंजने वाली वह आवाज खामोश हो गई। लगभग 4 दशकों की लंबी चपु ्पी के बाद उम्र के 73 वें पड़ाव में वह आवाज एक बार फिर मुखर हुई है , लेकिन इस बार प्रस्तुति का माध्यम बदल गया है । माइक्रोफोन

40

अनुराग्यम ्

पर कभी अपने प्रभावशाली उदघोषणा के माध्यम से हजारों लोगों को पिन ड्रॉप साइलेंस कर दे ने वाले चंदैनी गोंदा के प्रथम यशस्वी उद्घोषक डॉ. सुरेश दे शमुख ने इस बार कलम पकड़ कर एक नया इतिहास रचा है । दे हाती कला विकास मण्डल से लेकर चंदैनी गोंदा की निर्माण प्रक्रिया और उसके विसर्जन तथा कारी की सर्जना तक की रामचंद्र दे शमुख की सांस्कृतिक यात्रा को उन्होंने 488 पषृ ्ठों के अपने ग्रंथ में समाहित कर छत्तीसगढ़ के बौद्धिक वर्ग को दोबारा चौकाया है । इस बार अपने ग्रंथ के संपादकीय में उन्होंने लिखा है , जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है वहीं चंदैनी गोंदा की भव्यता, उसके सम्मोहन, उसकी उद्देश्य परकता, उसके सामाजिक सरोकार तथा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढिय़ों के शोषण, उत्पीडऩ और तिरस्कार के विरुद्ध उसके तीखे प्रहार को जानते हैं। 65 वर्ष की कम उम्र की पीढ़ी जिसे अब अपना राज्य मिल गया है , खोया स्वाभिमान मिल गया है और बहुत सीमा तक मिल गई है शोषण से मुक्ति, वह इस बात से अनभिज्ञ हैं कि दाऊ रामचंद्र दे शमुख ने छत्तीसगढ़

www.anuragyam.wordpress.com


अक्टूबर 2021 में सांस्कृतिक क्रांति का शंखनाद करके छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए एक वातावरण निर्मित किया था। इस ग्रंथ में वस्तुत: इसी पीढ़ी को दाऊ रामचंद्र दे शमुख के व्यक्तित्व और कृतित्व से समग्र रूप से परिचित कराने का प्रयास किया गया है । चंदैनी गोंदा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक यात्रा स्मारिका का प्रकाशन 7 दिसंबर सन 1976 को चंदैनी गोंदा के 25 वें प्रदर्शन के अवसर पर हुआ था। इसके संपादक धमतरी के साहित्यकारद्वय नारायण लाल परमार और त्रिभुवन पांडे थे। प्रकाशक चंदैनी गोंदा के संयोजक और निर्दे शक रामचंद्र दे शमुख थे। इस स्मारिका के 45 वर्षों के उपरांत डॉ सुरेश दे शमुख ने स्मारिका के द्वितीय संस्करण को संशोधित और परिवर्धित रूप में प्रकाशित किया है । कुल 488 पषृ ्ठों का यह वह ृ द ग्रंथ 16 अध्यायों में विभक्त है । ग्रंथ का प्रथम खंड अध्याय एक से सात तक 1976 में प्रकाशित स्मारिका का संशोधित द्वितीय संस्करण है । स्मारिका का द्वितीय खंड दाऊ रामचंद्र दे शमख के ु व्यक्तित्व का दस्तावेज है , जो अध्याय 10 से 16 तक विस्तृत रूप से फैला है । ‘चंदैनी गोंदा: छत्तीसगढ़ की एक सांस्कृतिक यात्रा’ प्रथम संस्करण (संपादक- नारायण लाल परमार एवं त्रिभुवन पांडय े ) में लिखा गया है , वहां गए तो अलगअलग 50 हज़ार लोग थे लेकिन लौटते वक्त सब एक कैसे हो गए? एक सब ु ह इतनी सार्थक और नई कैसे हो गई? चंदैनी गोंदा के प्रथम प्रदर्शन के बाद की गई सबसे महत्वपूर्ण टिप्पणी है ,जो चंदैनी गोंदा की सफलता को प्रमाणित करती है । चंदैनी गोंदा छत्तीसगढ़ की आत्मा से साक्षात्कार के साथ ही आत्म परिष्कार का एक सांस्कृतिक प्रयोग भी है । दै निक समाचार पत्र महाकौशल (रायपुर) की यह टिप्पणी कि अभी तक मंच के इतिहास में लोकगीतों के माध्यम से कोई भी कथानक प्रस्तुत नहीं किया गया। यह मंच की सर्वथा नई विधा ही होगी महत्वपूर्ण टिप्पणी है । अध्याय एक की शुरूआत दाऊ रामचंद्र दे शमुख के नाचा पर शोधपूर्ण ऐतिहासिक आलेख छत्तीसगढ़ी नाचा का क्रमिक विकास से हुआ है । संपादक का दावा है कि नाचा पर यह लेख पहली बार प्रकाशित हुआ था। बाद में नाचा पर जो कुछ भी लिखा गया वह सब इस आलेख पर ही आधारित है । इसमें नाचा की प्रारं भिक प्रस्तुति से लेकर उसमें आई सांस्कृतिक क्षरण की तथा कथा है । दाऊ रामचंद्र दे शमुख ने नाचा में आ रही विकृति को दे खकर लिखा है कि नाचा दे ख सुनकर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के बारे में कोई गौरवपूर्ण धारणा नहीं बनती थी। राजकुमार शर्मा ने अपने आलेख में चंदैनी गोंदा के बहुविध आयामों की चर्चा की है । त्रिभुवन पांडय े की कलम से ‘छत्तीसगढ़ एक आत्मसाक्षात्कार’ - चंदैनी गोंदा की द्वितीय प्रस्तुति पर लिखा गया विस्तृत रिपोतार्ज है । जगन्नाथ शाही का चंदैनी गोंदा एक आत्मीय साक्षात्कार का यह वाक्य ‘दे खूँ , सुनूं और महसूस भी करूं । चंदैनी गोंदा तुम बहुत ज्यादती कर रहे हो। तुम्हें इतना सजीव नहीं होना था।’ गागर में सागर भरता है । उन्हें पढ़ते हुए व्यंग्यकार श्रीलाल शक ु ्ल का भ्रम होता है । डॉ.गणेश खरे की दृष्टि में चंदैनी गोंदा जनरं जन

www.anuragyam.wordpress.com

कलायात्रा भर नहीं करता वरन अंचल र्में जन जागरण का शंखनाद भी करता है । अपने कर्तव्य तथा अधिकारों के प्रति सचेष्ट कराने वाला एक प्रकार का रे नेसॉ है । नारायण लाल परमार का लेख छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम चंदैनी गोंदा की प्रतीकात्मकता चंदैनी गोंदा के प्रतीकों की सटीक व्याख्या करता है । डॉ. हनम ु ंत नायडू ने चंदैनी गोंदा को छत्तीसगढ़ी आंसुओं का विद्रोह कहां है । डा. शेष नारायण चंदेले ने अपने आलेख में चंदैनी गोंदा के संगीत पक्ष का व्यापक विश्लेषण किया है । डॉ. मनराखन लाल साहू ने अपने आलेख चंदैनी गोंदा छत्तीसगढ़ की खोज यात्रा में कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा की है । सतीश जायसवाल अपने लेख छत्तीसगढ़ का चंदैनी गोंदा में लिखते हैं खुले मौसम की किसी भी रात सडक़ किनारे ठठ के ठठ स्त्री-पुरुष किसी एक गांव की तरफ चलते दिखाई दे तो समझिए गांव में चंदैनी गोंदा का आयोजन है । अध्याय 5 में कलाकारों का सचित्र परिचय है । अध्याय 6 चंदैनी गोंदा गीत कंु ज लोक संगीत के उन रसिकों के लिए महत्वपूर्ण है जो गीतों को शिद्दत के साथ सुनते हैं। इस अध्याय में चंदैनी गोंदा में गाए गए 65 गीतों का दर्लभ संग्रह है । जो उनके रचनाकारों के चित्रों के ु साथ दिए गए हैं। इनमें 34 गीत अकेले प्रदे श के लोकप्रिय गीतकार लक्ष्मण मस्तुरिया के हैं । अध्याय 6 में चंदैनी गोंदा का कथानक है । साथ में प्रसंग अनुरूप मंचीय प्रस्तुतियों के चित्र चार चांद लगाते हैं। जिन्होंने मूल चंदैनी गोंदा नहीं दे खा है , वे इसके माध्यम से चंदैनी गोंदा रूपी गंगा में डुबकियां लगा सकते हैं। ‘एक रात का स्त्री राज’ और ‘दे वार डेरा’ के कथानक को भी इस में पहली बार शामिल किया गया है । साथ में ‘कारी’ का कथासार भी दे कर दाऊ रामचंद्र दे शमख ु के कृतित्व को पूर्णता प्रदान की गई है । दाऊ रामचंद्र दे शमुख की सांस्कृतिक यात्रा का पहला पड़ाव छत्तीसगढ़ दे हाती कला विकास मंडल के गठन और उस के माध्यम से प्रस्तुत गम्मतों पर इस ग्रंथ के संपादक डॉ.सुरेश दे शमुख ने विस्तृत आलेख लिखा है जो नाचा के परिष्कार के लिए दाऊजी की जिजीविषा और जुनून को प्रमाणित करता है । उन प्रस्तुतियों में गाए जाने वाले गीत समद ृ ्धशाली नाचा का अलहदा एहसास कराते हैं। स्मारिका के प्रथम खंड का समापन अध्याय 9 में संपादक डॉ. सुरेश दे शमुख की अनसुनी अध सुनी से हुआ है ,जिसमें चंदैनी गोंदा के सज ु ं तथा ृ न की परिस्थितियों और उनके पहलओ घटनाओं पर रोचक प्रसंग है । डॉक्टर दे शमुख का संस्मरण विशेष रूप से पठनीय है । स्मारिका का द्वितीय खंड अध्याय 10 से शरू ु होता है । जो दाऊ रामचंद्र दे शमुख के व्यक्तित्व पर आधारित है । संपादक डॉ. सुरेश दे शमुख से सहमत हुआ जा सकता है कि व्यक्तित्व एवं कृतित्व परस्पर संबद्ध होते हैं । एक को समझे बिना द ूसरे को समझना कठिन होता है । आधार लेख पारिवारिक पषृ ्ठभूमि एवं संक्षिप्त परिचय दाऊ रामचंद्र दे शमुख को स्वयं संपादक डॉ. सुरेश दे शमुख ने लिखा है । दाऊ रामचंद्र दे शमुख पर प्रख्यात साहित्यकार हरि ठाकुर की टिप्पणी सर्वाधिक प्रासंगिक है । उन्होंने लिखा है ‘वास्तव में दाऊजी पद्मश्री अथवा राज्यसभा सदस्य के रूप में सम्मान प्राप्त करने के अधिकारी थे, किंतु उस

अनरु ाग्यम ्

41


कलायात्रा राजनीति का तत्वज्ञान उन्हें नहीं था जो किसी को ऐसा सम्मान दिलाते है । उन्हें राजनीतिक कलाकारी नहीं आती थी।’ जाहिर है छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान को जगाने वाला अपने स्वाभिमान के साथ समझौता तो कर ही नहीं सकता था। परितोष चक्रवर्ती लिखते हैं। रामचंद्र दे शमुख ने जितना कुछ लोक संस्कृति के लिए किया है उतना अगर कोई द ूसरा शो मैन करता तो संभव था आज वह अलंकरणों से लाद दिया जाता, किंतु लोककला के इस वट वक्ष ृ को किसी अलंकार से कोई सरोकार नहीं है । दाऊ रामचंद्र दे शमुख का एक और आलेख सामाजिक परिवर्तन के संबंध में है जो लोककला मंच पर उसके चिंतन को स्पष्ट करता है । अध्याय 12 में दाऊ रामचंद्र दे शमख ु को विभिन्न साहित्यकारों द्वारा लिखे गए 19 महत्वपूर्ण पत्रों को शामिल किया गया है । इनमें छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा डॉ खूबचंद बघेल, स्वामी आत्मानंद, पूर्व सांसद चंदल ू ाल चंद्राकर, परु षोत्तम कौशिक, आचार्य नरें द्र दे व वर्मा , संत ु कवि पवन दीवान, गणपत लाल साहू, साहित्यकार श्यामलाल चतुर्वेदी, स्वतंत्रता सेनानी केयूर भूषण, घनश्याम प्रसाद तिवारी, नारायण लाल परमार, चंद्रशेखर साहू, साहित्यकार हरि ठाकुर एवं प्रमोद वर्मा के पत्र महत्वपूर्ण है । इनमें दाऊजी द्वारा परितोष चक्रवर्ती को लिखा गया पत्र और गीतकार लक्ष्मण मस्तुरिया द्वारा डॉ. सुरेश दे शमख ु को लिखा गया पत्र भी महत्वपूर्ण है । इन पत्रों से तत्कालीन परिस्थितियों को समझा जा सकता है । दाऊ रामचंद्र दे शमुख को 22 फरवरी 1969 को उनके ससुर और तत्कालीन राज्य सभा सदस्य डॉ. खूबचंद बघेल का लिखा अंतिम पत्र भी है । यह पत्र चंदैनी गोंदा के निर्माण का प्रमुख प्रेरणास्रोत है । इस पत्र में डॉ.बघेल ने अपने दामाद को लिखा है । हमें आपकी नाटकीय प्रतिभा की बहुत जरूरत है । हमें छत्तीसगढ़ का हर हालत में नव निर्माण करना होगा। अध्याय 13 में दाऊ रामचंद्र दे शमुख के व्यक्तित्व को समग्र रूप से अभिव्यक्त करने वाले पांच लेख दिए गए हैं, जिनमें हरि ठाकुर और जमन ु ा प्रसाद कसार का लेख दाऊजी के जीवन काल में लिखे गए थे। जबकि रामह्रदय तिवारी, परदे शी राम वर्मा और विनोद साव के लेख दाऊजी के अवसान के बाद लिखे गए। इन लेखों में दाऊजी का बहुआयामी व्यक्तित्व उभर कर सामने आया है । अध्याय 14 में दाऊजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित 13 व्यक्तियों से लिए गए साक्षात्कार संकलित हैं, जिनमें शिवकुमार दीपक, रामाधार कश्यप, रामसहाय, जागेश्वर प्रसाद, डॉ. संतराम दे शमख ु , डॉ. बिहारी लाल साहू, पारितोष चक्रवर्ती, सुशील भोले, रं जीत भट्टाचार्य, अनुराग चौहान, डॉ. शैलजा ठाकुर और कविता वासनिक के साक्षात्कार है । एक साक्षात्कार दाऊजी की रचना प्रक्रिया की साक्षी चंदैनी गोंदा का है , जिनसे नम्रता सिंह ने बातचीत की है । साक्षात्कार लेने वालों में दर्गा ु प्रसाद पारकर, दे वधर महं त, चंद्रशेखर चकोर, पंचराम सोनी, रामेश्वर शर्मा, डुमनलाल धु ्रव, डॉ. सध ु ीर शर्मा, जयंत साहू ,रामविलास अग्रवाल, विनायक अग्रवाल, कृष्ण कुमार चौबे और विजय मिश्रा जैसे लोककला और लोक साहित्य के अध्येता शामिल हैं। अध्याय 15 में दाऊ रामचंद्र दे शमुख से परितोष चक्रवर्ती,

42

अनुराग्यम ्

अक्टूबर 2021 रचना परमार,मनराखन लाल साहू, विनोद साव और डॉ. महावीर अग्रवाल द्वारा ली गई भें टवार्ताएं हैं जो अपने समय की लोकप्रिय राष्ट्रीय साप्ताहिक धर्मयुग और दै निक समाचार पत्र युगधर्म, अमर किरण और दे शबंधु में प्रकाशित हुई थी। अध्याय 16 में इस ग्रंथ का उपसंहार इन पंक्तियों के लेखक (वीरे न्द्र बहादरु सिंह) द्वारा स्मारिका के संपादक डॉ. सुरेश दे शमुख से लिए गए साक्षात्कार से किया गया है ।

डॉ. सुरेश दे शमुख संपादक डॉ. सरु े श दे शमख ु ने अपने शोधपूर्ण ग्रंथ में दाऊ जी और उनकी कृतियों से जुड़े छोटे बड़े सभी कलाकारों और साहित्यकारों को बड़ी शिद्दत के साथ याद किया है और उनके अवदानों को भी रे खांकित किया है । चंकू ि वे दाऊ रामचंद्र दे शमख ु के भतीजे हैं तथा उनकी रचनाप्रक्रिया के साथ मन से जुड़े हुए थे इस कारण भी उनका यह ग्रंथ प्रमाणिक बन गया है । संपादक श्री दे शमुख स्वयं चंदैनी गोंदा के प्रमुख स्तम्भ रहे हैं और वे प्रस्तुति की भव्यता और गरिमा को समझते हैं। यही कारण है कि इस ग्रंथ को तैयार करने में उन्होंने अपनी सारी शक्ति लगा दी और छत्तीसगढ़ में लोककला, संगीत और लोकसंस्कृति को जानने और समझने का प्रयास करने वालों को अनुपम उपहार दिया है । यह ग्रंथ न केवल पठनीय अपितु संग्रहणीय भी है । भविष्य में लोककला के शोधार्थियों के लिये यह संदर्भ ग्रंथ का काम करे गा। पुस्तक का आवरण प्रमोद यादव (दर्ग ु ) और कमलेश कुमार साहू (राजनांदगांव) ने तैयार किया है जो आकर्षक है । मल ू ्य 800 रूपये है । प्रकाशक रानी सूर्यमुखी दे वी सम्पदा न्यास राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) है । --- x ---

www.anuragyam.wordpress.com


अक्टूबर 2021

कलायात्रा

संपादिका की कलम से..

छत्तीसगढ़ के पर्यटक स्थल और आदिवासी समद ु ाय

** यह लेख chhattisgarhtourism.in/ की वेबसाइट से लिया गया है |

मैत्री बाग : यह भिलाई इसप्‍ ात संयंत्र द्वारा संचालित एक चिड़ियाघर एवं बच्चों का बाग है । चिड़ियाघर की मख ु ्य आकर्षण विदे शी जानवर और एवियन प्रजातियां, झील, टावय ्‍ ट्रे न इतय ्‍ ादि हैं। मैत्री बाग कें कृत्रिम झील में द्वीप पर स्थित मय ्‍ ूजिकल फाउटें न एक पानी का ऐसा गतिशील दृश्य उपस्थित करता है जो संगीत की धन ु पर प्रतिक्रिया दे ता है कि संगीत प्रदर्शन की शैली और तालबद्धता का अर्थ है । जैसे-जैसे संगीत की धुन बदलती है वैसे वैसे हवा में पानी के जेट लहराते हैं । एक दिन छोड़कर शाम को मय ्‍ ूजिकल फाउटें न के दो प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं। सफेद बाघ चिड़ियाघर का मुख्य आकर्षण हैं। हर साल एक बार यहां फूलों का प्रदर्शन आयोजित किया जाता है । श्री उवसग ्‍गहं र पारव्श्‍ तीर्थ नगपुरा : प्राकृतिक दृश्यों के मधय ्‍ शिवनाथ नदी के किनारे स्थित 23 वें तीर्थंकर भगवान श्री पारवनाथ का यह मंदिर लगभग 3000 साल ्श्‍ पहले उनके श्रमण काल में इस क्षेत्र में श्रमैन (तय ्‍ ाग के माध्यम से आत्म-प्राप्ति के लिए समर्पित एक भम्रणशील भिक्षुक ) के रूप में उनकी पवित्र यात्रा की सम ्‍ ति ृ दिलाता है । बिखरे हुए जैन मूर्तिकला के अवशेष, भक्तों की बड़ी संख्या और भगवान के चरण चिनह्‍ ों के साथ प्राचीन मंदिर – ऐतिहासिक रूप से इस क्षेत्र के लिए भगवान की यात्रा को साबित करते है । इस प्राचीन मूर्ति के मिलने से लेकर पुन: स्थापित होने तक चमत्कारिक तरीका भी स्पष्ट रूप से, उनकी दिव्य कृपा साबित करता है । यह मंदिर पत्थरों पर उत्कीर्ण जैन-भक्ति दर्शन का एक महाकाव्य है । इस तार्थस ्‍थान की यात्रा, यात्रियों को उदार आचरण, आत्मअनुशासन, तपस्या और समानता को प्रेरित करती है । यह 1995 में नागपुरा में स्थापित एक जैन मंदिर है । परिसर में मंदिर, गेस्ट हाउस, एक बगीचा और प्राकृतिक चिकित्सा व योग केंद्र स्थित हैं। संगमरमर से बने भगवान श्री पारवनाथ के इस मंदिर का प्रवेश द्वार 30 फीट गेट के ्श्‍

www.anuragyam.wordpress.com

माध्यम से है , जिसमें चार सत ्‍ ंभों (जो आधय ्‍ ात्मिक जीवन के चार आवश्यक तत्वों यथा ज्ञान, आत्मनिरीक्षण, अच्छा आचरण, तपस्या का प्रतिनिधित्व करती है ) पर स्थित भगवान श्री पारवनाथ की मूर्ति है , जिसकी दो हाथियों ्श्‍ द्वारा पूजा की जा रही है । मूर्ति से पवित्र जल, अमीया, रसता है । सैकड़ों तीर्थयात्री इस मंदिर को पूर्णिमा के दिन दर्शन करने आते हैं। आदिवासी समुदाय : बाइसन हॉर्न मारिया - छत्तीसगढ़ का यह आदिवासी समद ु ाय एक विशिष्ट सिर-पोशाक पहने हुए है , जो एक जंगली बाइसन के सींग जैसा दिखता है । वे आम तौर पर समारोहों के दौरान उस सिर की पोशाक पहनते हैं। छत्तीसगढ़ की इस जनजाति द्वारा बोली जाने वाली मुख्य विशिष्ट भाषा है dantribesI Maria। उनमें से कुछ समझने योग्य गोंडी बोलियाँ भी बोलते हैं, जो द्रविड़ मूल की एक मौखिक भाषा है । --- x ---

अनरु ाग्यम ्

43


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

एक

भीड़ भरे संग्रहालय में घस ु ते ही बाएं तरफ खड़े हुए, एक पुरातन,नर कंकाल की उं गली में मेरी साड़ी का पल्लू आ गया। वह हिल गए, ठं डी हवा मेरी शरीर में ठं डक पैदा कर गई..पलट कर मैंने दे खा और हाथ जोड़कर उन्हें नमन किए और माफी मांगने की मद् ु रा में बोली “ हे दिवंगत पण ु ्यात्मा, अनजाने में मुझसे गलती हो गई, अतः इस कष्ट के लिए मैं आपसे हृदय से माफी मांगती हूं|”

लघक ु था आखिरी

इच्छा

स्नेहलता पाणिग्रही भिलाई, छत्तीसगढ़

स्मित हास्य के साथ उन्होंने कहा “दे वी, आपने मझ ु े कोई कष्ट नहीं दिया,मैं अपनी जिंदगी में इससे हज़ार लाखों गुना कष्ट सह चुका हूं। यह तो संजोग है कि मुझे अपनी आपबीती आपको सुनाने का अवसर मिला ,यही मेरी मरणोपरांत एकमात्र अपूर्ण इच्छा थी ।” मैं उनकी ‘दे वी’ संबोधन से बहुत ही प्रभावित हो गई। उनकी मुद्रा से प्रतीत हुआ कि वह अब अपने अतीत में चले गए “मैं दे श के लिए मर मिटने वाला एक साधारण जानदार ईमानदार सिपाही था, इतिहास के पन्नों में आपको मेरा नाम नहीं मिलेगा, शहीद हुए हजारों सैनिकों में मैं एक था , ज़िंदगी में मैंने बहुत सारी लड़ाइयां लड़ी, बंदक ू गोला बारूद जैसे खिलौना था हमारे लिए । बहुत सारी लड़ाइयों में हमारी जीत हुई| हर जीत के बाद हम लोग भारत माता की जय, भारत माता की जय घोष करतेहुए द ूसरे लड़ाई के लिए तैयार हो जाते थे । अबकी बार, हमारे यह बापू जी के अहिंसावादी, शांतिप्रिय और शांतिपूर्ण दे श में आतंकवाद फैलने लगा | हिंसा और अराजकता चारों तरफ फैलने लगी । मुझे इन्हीं लोगों से अकेले भिड़ना पड़ गया और आखिरी सांस तक लड़ता रहा । मेरे आखिरी शब्द थे “मेरी भारत माता सलामत रहे तो लड़ने को लाखों होनहार वीर फिर मिल जाएंगे”। मुझे मेरी मौत का कोई खेद नहीं है क्योंकि मैंने बहुत सारे आतंकियों को नष्ट किया है । पर मुझे खेद है , कि भारत मां को आतंकियों से मुक्त नहीं करा पाया । मां अभी भी डरी और सहमी हुई है । मुझे लगता है कि यही मेरी पहली और आखरी हार थी |” मैं स्तंभित होकर उनकी सारी बातें सुन रही थी। उनकी बातें सुनकर मेरी आंखों में पानी भर आया। मैंने दोबारा उनको नमन किए और उन पवित्र आत्मा के पैर छुए। नम आंखों से मैं भीड़ में आगे बढ़ने लगी। बीच-बीच में पीछे पलट के उन्हें निहारती रही, उनके मुख मंडल में अपूर्व आभा थी और उनकी आवाज़ मेरे कानों में गूंज रही थी - “भारत माता की जय!! भारत माता की जय!!”

44

--- x --अनुराग्यम ्

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

प्रहरी के वल सीमा के ही नहीं, समाज के भी..

सच्ची कहानी

- रश्मि दाधीच, सूरत, गज ु रात इंदौर

का महादे व नगर 1 साल पहले तक चोरी, शराब, गांजा, अफीम, जैसे घणृ ित कार्यों व नशे का अड्डा, कंजर बस्ती के नाम से कुख्यात था। मासूम बच्चों और महिलाओं का भविष्य अंधेरे में डू बता जा रहा था। आज उसी कच्ची बस्ती के बच्चे आर्मी रिटायर्ड संजय महाजन के साथ, सड़कों पर, मैदानों में , उद्यानों में , जय हिंद बोलते हुए ड्रिल करते, फिजिकल ट्रे निंग करते अन्य सभी बस्तियों के लिए आइडियल मॉडल, रोल मॉडल बन रहे हैं। कभी इसी कच्ची बस्ती से शनि मंदिर के आगे भीख मांग कर लड्डू खाने वाले संजय जी ने कल्पना भी नहीं की होगी, कि वह कभी हरसिल के आर्मी कैं प में एक बहादरु जवान का कर्तव्य निभाते हुए, प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों से लड्डू खाएंगे। मन में सच्चा विश्वास, अटूट साहस और मेहनत करने की लगन हो तो भगवान स्वयं आप के रथ के सारथी बनते हैं, आप का मार्ग प्रशस्त करते हैं। बचपन से ही अपने पिता के प्यार से वंचित रहे संजय ने भीख मांगना, कचरा बीनना, शादी में वेटर का काम करना, बारात में लाइट उठाना, जैसे कई कार्य करते हुए भी, प्रतिदिन 6 किलोमीटर पैदल चलकर सरकारी विद्यालय में 8वी कक्षा में पढते हुए, एनसीसी कैं प ज्वाइन किया। दसवीं क्लास के दौरान रुड़की के एन सी सी कैं प में पहली बार जब वो टैंक में बैठे, तो उन्होंने निश्चय कर लिया कि उन्हें दे श सेवा ही करनी है । दलदल में रहकर भी कमल की तरह पवित्र होकर अपना चरित्र निर्माण करना उनके लिए आसान नहीं था। दृढ़ संकल्प और सच्चे हौसले बड़े से बड़े पहाड़ को भी तोड़ कर रख दे ते हैं। मात्र 17 साल की आयु में आर्मी में सलेक्ट हुए और पहली पोस्टिंग सियाचिन के ग्लेशियर में हुई। वे जब- जब छुट्टी में अपनी बस्ती में लौटते शराब, गांजा, नशा, जुआ का शिकार होते अपने जिगरी साथी, उनके मासूम बच्चे, पति के अत्याचार सहती महिलाओं

www.anuragyam.wordpress.com

को दे खते तो उनका ह्रदय अपनी बस्ती के लोगों को इस दलदल से निकालने के लिए छटपटाने लगता । एक बार अपने अजीज दोस्त मक ु े श को शराब की वजह से उन्होंने अपने सामने मरते हुए दे खा, इस घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। 2017 में समाज सेवा के खातिर आर्मी में सेवानिवत्ति ृ कि एप्लीकेशन दी। रैंक- नायक, यूनिट 2 महार रे जिमें ट, प्लाटू न - ए टी जी ऍम , रांची से रिटायर्ड हो, 2020 में वे पूरी तरह से अपनी बस्ती की कायाकल्प करने में जट ु गए। एक नेक कदम हजारों कदमों को पीछे चलने पर मजबूर कर दे ता है । निःशुल्क व निस्वार्थ भाव से आज “जयेश फिजिकल अकैडमी” से करीब 200 बच्चे ट्रे निंग ले चक ु े हैं और वर्तमान में 100 लड़कियां और 200 लड़के ट्रे निंग ले रहे हैं, जिनमें तीसरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक सभी बच्चे शामिल है । घर और समाज के पूरे सहयोग से युवाओं की इस नई फौज ने छह-सात महीनों के संघर्ष से नशा व शराबी माफियाओं को बस्ती से उखाड़ फेंका। परिणामतः बस्ती में एक नई चेतना ने सभी के शारीरिक और मानसिक स्तर को सुदृढ़ बना, अपने सुंदर जीवन के प्रति विश्वास की नई उम्मीद को जगाया। संजय भैया कहते हैं - कि आज बस्ती में एक नहीं हजारों आंखें हैं, जहां कहीं गन ु ाह अपने कदम रखने की कोशिश करता है वहीं से उसे उखाड़ फेंक दिया जाता है । अपने चारों तरफ सुखी और स्वस्थ जीवन को दे खकर मां, बहने हर्ष के साथ उन्हें आशीर्वाद दे ती है । एक सच्चा दे शभक्त चाहे बॉर्डर पर हो या दे श के भीतर, उसका तन मन चिंतन दे श की सेवा में ही समर्पित रहता है । --- x ---

अनरु ाग्यम ्

45


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

नाट्य समीक्षा – सक ु ्कू बाई मल ू रचनाकार – नादिरा ज़हीर बब्बर अनव ु ाद एवं निर्दे शन – योग मिश्रा प्रस्तुति – अभिनट फ़िल्म एवं नाट्य फाउं डेशन रायपरु - अख्तर अली आमानाका, रायपरु ,

लम्बी खिज़ा

छत्तीसगढ़

के बाद एक बार फिर रायपुर के रं गमंच पर बहार का मौसम आया , फिर से रं ग मंदिर के पट खुल गये , दर्शक फिर प्रेक्षागह ृ की सीढियां चढ़ने लगे , फिर से पर्दा उठा , मंच पर प्रकाश की किरण पड़ी , संगीत की स्वर लहरी सुनाई दी , अभिनेता ने मंच पर पहला कदम रखा , पहला संवाद बोला , मंच से अभिनय के रं ग बिखरने लगे और दर्शक कुछ दे र के लिये कोरोना काल का सारा दःु ख भूल गये |

बेहद साधारण है लेकिन नादिरा जी की पटकथा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नाटक कथ्य के दम पर नहीं बल्कि अपने शिल्प के दम पर चलता है | नाट्य आलेख में रं गमंच की तकनीक का समाहित होना महत्वपूर्ण है | सशक्त संवाद , बढ़िया कथानक , अच्छा सन्देश ही पर्याप्त नही होते बल्कि इन सब के मध्य बेहतर दृश्य निर्माण के लिए जगह बनाना , ड्रेस , सेट और लाईट के लिए भरपूर स्पेस रखना ही अच्छे नाट्य लेखन की पहचान है |

नाटक दे खने दिखाने का यह अवसर निर्मित किया था अभिनट फ़िल्म एंड नाट्य फाउं डेशन ने | संस्था ने हबीब तनवीर साहब की जन्मतिथी पर दो दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया | कल पहली संध्या पर योग मिश्रा के निर्दे शन में नाटक सुक्कू बाई का मंचन किया गया | सुक्कू बाई की प्रस्तुति के साथ ही योग मिश्रा और उनका अभिनट परिवार रं गमंच का संपन्न घराना होता लगने लगा |

इस हिन्दी नाटक का छत्तीसगढ़ी अनव ु ाद योग मिश्र ने किया है | अनुवाद बहुत उम्दा हुआ है , यह शाब्दिक अनव ु ाद नहीं है | यह मल ू के भाव का अंदाज़ है | इसे पूरी तरह मन ही मन में मंच पर खेलते खेलते लिखा गया है |

नाटक सुक्कू बाई प्रसिद्ध रं गकर्मी नादिरा बब्बर का लिखा नाटक है | नादिरा जी के लेखन में उनका निर्दे शक और अभिनेत्री होना शामिल है | सुक्कू बाई एक संघर्षशील महिला की कहानी है , निम्न वर्ग की महिलाए जो घरो में काम करती है उनको केंद्र में रख कर नादिरा जी ने यह नाट्य आलेख रचा है | कथानक

46

अनुराग्यम ्

कल रात रायपरु के रं गमंच पर जो हुआ वह अदभुद था | नाटक में अभिनेता की तैयारी , स्पेस का इस्तेमाल , मंच पर पदचाप , संवादों की अदायगी , अभिनेता की बाड़ी लैंग्वेज , लाईट कवर करना , प्रापर्टी का इस्तेमाल | एक आदर्श प्रस्तुती के सभी तत्व नाटक में मौजूद थे | सब से ख़ास बात यह थी कि प्रगट के बीच जो अप्रगट होता है वह बहुत सफलतापूर्वक प्रगट हुआ था |

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 सक ु ्कू बाई की भूमिका में मिजान खान अपने उरूज पर थे , उन्होंने प्रस्तुति को बुलंदी पर पहुचाया | अब तक मिजान द ूसरी पंक्ति के अभिनेता माने जाते थे लेकिन योग मिश्रा ने उन्हें पहली पंक्ति में ला कर उनका कद बढ़ा दिया | सक ु ्कू बाई की मख ु ्य भूमिका के लिए मिजान का चयन करना योग मिश्रा की बेहतर रं ग दृष्टि का पख ु ्ता सबत ू है | ऐसे अभिनेता और ऐसे अभिनय से ही नाट्य पंडितो ने कहा है कि रं गमंच अभिनेता का माध्यम है | नाटक जब तक अच्छा लिखा न जाये उसे अच्छे से निर्दे शित नहीं किया जा सकता , जब तक अच्छे से निर्दे शित न किया जाये उसमे अच्छा अभिनय नहीं किया जा सकता , जब तक अच्छा अभिनय न किया जाये वह मंच पर अच्छा आकार नही ले सकता | पूरे नाटक में निर्दे शक और अभिनेता की ज़बरदस्त केमिस्ट्री दे खने मिली | यह बहुत नाज़क ु मिज़ाज का नाटक है ऐसे नाटक जब मंच पर होते है तब लगभग कांच के घर में होते है , बहुत पतले कांच के घर में | इसे चकनाचूर होने से बचाना पूरी तरह अभिनेता की ज़िम्मेदारी होती है |

माड्यूलर किचन नाटक की ख़ूबसूरती में इज़ाफ़ा कर रहा था | किचन में सक ु ्कू बाई का काम करना दे खते ही बनता था | फोन पर बात करते समय भी अभिनेता ने अभिनय के नये रं ग बिखेरे , वहां अभिनय के कई शेड नज़र आये | अभिनेता का दृश्य में दाखिल होना और दृश्य में से निकलना नाटक को लगातार संवारता रहा | अनेक स्थानों पर लम्बी पीच भी थी जिसे बहुत सहजता से अभिनेता कह गया | सक्कू बाई एकल अभिनय है इसे एकल पात्र क्यों कहा जाता है ? नाटक में अभिनेता एक है लेकिन वह जीता तो अनेक पात्र है |

नाटक की मुख्य भूमिका में मिजान खान का चयन करना ही योग मिश्रा की पुख्ता रं ग दृष्टि का सबूत है | नाटक के एक एक दृश्य नहीं , एक एक संवाद नहीं , एक एक लाईन नहीं बल्कि एक एक शब्द पर बारिकी से काम किया गया है | छोटे छोटे दृश्यों में जिस तरह नक्काशी की गई है , यह रं गमंच में किया गया सुनारी काम जैसा है | नाटक को शोर गुल , चीख़ पुकार से बचाया गया है , दृश्यों का संपादन कुशलतापूर्वक हुआ है |

कोरोना के बाद जब पन ु ः रं गमंच आरं भ हुआ है तब वह सक्कू बाई के रूप में छत्तीसगढ़ में आन बान शान के साथ आरं भ हुआ है | नाटक की अवधि एक घंटा थी लेकिन इसे दिखाने के लिये दर्शको को दो घंटे का इंतज़ार कराया गया | यह बात अनेक बार कही गई है कि जब दर्शक को नाटक दे खने बुलाया जा रहा है तो उसे सिर्फ नाटक दिखाया जाये | नाटक के अतिरिक्त जो भी रं गमंच से ही संबंधित ज़रूरी कार्य है उसका समय अलग होना चाहिए | अगर आप निरं तर नाटक की वेशभूषा और मंच सज्जा नाटक का और गंभीर रं गकर्म कर रहे है तो आप के पास इसका ु ासन और व्यवस्था होनी चाहिए | द ूसरा आकर्षक पक्ष था | मंच के एक हिस्से में बना अनश --- x --www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

47


कलायात्रा

अक्टूबर 2021

नाट्य

रवेली - रिंगनी योग मिश्र,

नाचा

यानी नतृ ्य, लेकिन छत्तीसगढ़ी नाचा नतृ ्य की भाव मद् ु राओं के साथ लोक गीतों और लोक नाट्य का मिलाजुला मनोरं जन है । नाचा के तीन अंग होते हैं संगीत, नतृ ्य व प्रहसन। जिसमें समाज में घटने वाली हास्य व्यंग्य, तकलीफ और चुभन पैदा करने वाली स्थितियों, घटनाओं, रीति-कुरीतियों की नकल करना, नाचा कलाकारों के लोक अनुभवों की निजी शैली है । समाज में जो कुछ भी अच्छा बुरा घट रहा है नाचा उस यथार्थ की मनोरं जक नकल करता है । कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ी ग्रामीण समाज के दै निक जीवन में व्याप्त सहज हास्यव्यंग्य की उपज है नाचा। नाचा की प्रस्तुति लोक तत्वों पर आधारित होती है । जिसमें गंभीर से गंभीर विषय पर आधारित स्थितियाँ, परिस्थितियाँ सहज हास्य में ढल कर सरलतम रूप में प्रकट होती हैं। नकल में अनजान बन कर गहरे व गंभीर विषयों पर चोट करने और व्यंग्य करते हुए, लोक कलाकार अपनी बात खिलंदड़े हास्य के भाव में प्रस्तुत करने का प्रयत्न छत्तीसगढ़ी नाचा में करते है । उल्लेखनीय है कि नाचा ने भारतीय रं गमंच को पश्चिमी प्रभाव से निकाल कर लोक रं गमंच की ताजी और सोंधी हवाओं की ओर लौटाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है । नाचा के जिन कलाकारों के माध्यम से हबीब तनवीर ने भारतीय रं गमंच को दिशा दे ने का अभूतपूर्व कार्य किया था उनमें सारे प्रमुख कलाकार छत्तीसगढ़ की रवेली-रिंगनी नाचा पार्टी से थे। यह अपने समय की सर्वाधिक लोक प्रिय और पूर्णतः प्रोफेशनल मंडली थी। उस में लालू राम, मदन राम निषाद, फिदा बाई मरकाम, गोविंद राम निर्मलकर व दे वी लाल नाग के उल्लेखनीय सहयोग को बिसराया नहीं जा सकता। इस लेख में हम इनकी जीवन यात्रा के बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करें गे। वैसे तो नाचा के बहुत से कलाकारों का नाम इस लेख में लिया जा सकता था जिसमें मंद्राजी दाऊ से लेकर राम चरण निर्मलकर तक एक बड़ी लंबी लिस्ट होती; लेकिन मैं यहाँ संक्षिप्त में बात कहने की कोशिश कर रहा हूँ। छत्तीसगढ़ी नाचा का ज़्यादा पुराना इतिहास खोजने पर कहीं नहीं मिलता। बहुत ढूंढने पर नाचा के पुराने कलाकारों

48

अनुराग्यम ्

छत्तीसगढ़

के पास से 1930 के आसपास की कुछ जानकारी निकलती है । उनके अनुसार उस समय रायगढ़ के लाला फूलाचंद और मँश ु ी, जाँजगीर के धरमलाल कश्यप, चूड़ामणि शर्मा और राधेश्याम बिलासपुर के सुखसागर, बालाराम और दरु बीनदास, रायपरु के जगमोहन, दर्ग ु के ठाकुर राम, राजनाँद गाँव के मदन राम और लालू राम ने अपने नाचा से छत्तीसगढ़ में खूब धूम मचाई थी। 1953 के आसपास नाचा के तीनों अंगों संगीत, नतृ ्य और प्रहसनों में फिल्म की फूहड़ता धीरे -धीरे घुस आई। सिनेमा के आने से पहले तक छत्तीसगढ़ की नाचा पार्टि यों द्वारा लोकगीतों के रूप में संस्कार गीत व भजन गाये जाते थे। अब उनका स्थान सिनेमा के लोकप्रिय गीतों ने ले लिया था और नाचा में गम्मत भी इसी समय से आया था ऐसा कहा जाता है । 1953 का यह दौर नाचा के स्वरूप में बड़े परिवर्तन का दौर कहा जा सकता है । क्योंकि नाचा अब भजन और लोकगीतों की बंदिश से आगे निकल कर राग-विराग, सुख-दख ु , हास्य रस से संबंधित नाच-गाने के माध्यम से लोकप्रियता हासिल करने लगा था। यह बात अलग है कुछ लोग यहीं से नाचा के पतन की शुरूआत भी दे खते हैं। जानकार लोग अस्सी के दशक में बताते थे कि आज से लगभग चालीस पचास साल पहले एक ही जगह आसपास में एक दिन में तीन से नौ तक गम्मत होते थे। यह रात में नौ-दस बजे शरु ु होकर सब ु ह तक चलता था। एक गम्मत के अन्त और द ूसरे गम्मत के प्रारम्भ के बीच नाचा हुआ करता था। नाचा स्त्री वेश में पुरूष करते थे जिन्हें परी या नचकारिन कहा जाता है । जब तक द ूसरे गम्मत की तैयारी कलाकार करते रहते हैं तब तक परी या नचकारिन नाच गा कर दर्शकों का मनोरं जन करते रहते हैं। परी का प्रदर्शन अच्छा हुआ तो दर्शक और गीतों की फरमाईश के साथ कलाकार को इनाम व बख्शीश भी करते हैं। गीत व नतृ ्य पसंद नहीं आने पर दर्शक गम्मत की माँग करते हुए फिर शोर करने लगते थे। परी के नतृ ्य का समय दर्शकों के रिलेक्स का होता था और गम्मत के कलाकारों के सलाह मशविरे का भी यही समय होता था क्योंकि गम्मत की कोई लिखी स्क्रिप्ट तो होती नहीं थी; तब हाज़िरजवाब

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 कलाकारों की जोड़ी हुआ करती थी। जो आपस में बात कर नई घटनाओं को अपने गम्मत में इम्प्रूवाइज कर तत्काल पिरोने में माहिर हुआ करते थे। उल्लेखनीय है कि ब्रेखत का अलगाव का सिद्धांत (एलिनेशन,) नाचा में अनजाने में लागू हो गया था; जिसे हबीब तनवीर ने दे खते ही समझ लिया और अपने नाटक में उसी तरह जोड़ लिया जैसे नाचा के कलाकार दो प्रहसन के बीच में नतृ ्य गीत के जरिए दर्शकों का ध्यान बंटाकर द ूसरे प्रहसन की तैयारी करते थे। पश्चिम में यही काम ब्रेख्त अपने अलगाव के सिद्धान्त में दर्शकों को साक्षी भाव में रखने के लिए कर रहे थे। अलगाव की यह तकनीक ब्रेख्त ने चाइनीज ओपेरा और भारतीय कलाओं सहित विभिन्न दे शों की लोक कलाओं से ग्रहण किया था। ब्रेख्त का यह एलिनेशन सिद्धांत हबीब साहब को विदे श में दे खने को मिला था और अब वही सिद्धांत उन्हें अपने रगमंच की अपनी शिक्षा बीच में छोड़कर भारत लौटते ही छत्तीसगढ़ी नाचा में दे ख लिया था। हबीब साहब ने इसे झट पहचान लिया। बाद में यही हबीब साहब का अपना हस्ताक्षर बन गया। क्योंकि उनके नाटक में भी एक दृश्य के बाद द ूसरे दृश्य को जोड़ने के लिए कलाकार मंच में आकर समूह में गाना गाते और नतृ ्य करते थे। हबीब साहब के साथ 1973 के नाचा वर्क शाप के बाद लगातार जड़े ु लोक कलाकारों में जिन चार लोक कलाकारों ने हबीब तनवीर के साथ भारतीय रं गमंच को नई दिशा दिखाई थी। इस लेख में आगे उनके जीवन को पढ़ने समझने की हम एक कोशिश करें गे। मदन राम निषाद... अपने नाचा के दिनों को याद करते हुए मदनराम बताते थे कि उनके बड़े भाई नाचा में काम करते थे। अपने बड़े भाई को दे खकर मदनराम भी नाचा मंडली में शामिल हो गये थे। उन्होंने अपने गाँव मोहारा की नाचा मंडली में नचकारिन (नर्तकी) के रूप में प्रवेश किया था और पाँच-छः वर्षों तक नाचा में गायन व नतृ ्य का काम ही वे करते रहे थे। जब एक परी के रूप में मदनराम की आसपास के गाँव में अच्छी खासी प्रसिद्धि हो गई; तब मदनराम को नाचा में स्त्री पात्र की भूमिका दी जाने लगी। फिर मदनराम ने खुद को नाचा में महिला के केन्द्रीय पात्र की भूमिका में रखकर स्वयं गम्मत बनाने लगे थे। वैसे तो नाचा में गम्मत का निर्माण पूरी मंडली मिलकर करती थी; पर महिला पात्रों को अभिनीत करने और उसे इम्प्रूवाइज कर अपने किरदार को रोचक बनाने में मदनराम ज्यादा माहिर हो गये थे। यही कारण था कि मदनराम के नाम से गम्मत जाने जाते थे। उस समय मदनराम ने मछली बेचने वाली, भाई झगड़ा, दे वारिन, सौत की लड़ाई, भटरीन नकल, ठग्गु बैगा नकल, मरारिन नकल, बासी मंगईय्या, बइहा नकल बनाया था। ये सब तब के नाचा के लोक प्रिय प्रहसन थे। जो मदनराम के नाम से छत्तीसगढ़ की जनता के बीच खूब लोकप्रिय हुए थे। मदनराम निषाद के नाचा की माँग दरू -दरू के गाँव से होने लगी उनके नाचा

www.anuragyam.wordpress.com

में खूब भीड़ उमड़ने लगी थी। लगभग बीस वर्ष की अवस्था में मदनराम ने नाचा के नायक जोकर का पार्ट करना आरम्भ कर दिया था। यही समय था जब मदन मदराजी दाऊ की रवेली पार्टी के साथ काम करना शुरू कर चुके थे। उस समय उसे रवेली समाज नाचा पार्टी कहा जाता था और नाचा के सभी कलाकार समाजी कहलाते थे। मंद्राजी दाऊ के साथ रवेली समाज में मदन ने साधु , पंडित, दे वार, भाई बंटवारा, साहब, मौसी माँ, शराबी, छे रछे रा, महाप्रसाद, मढुवा (जोरु का गल ु ाम), बढ़ ु वा-बिहाव, सतनामी, सिका जोती आदि हास्य प्रहसनों में जोकर का प्रमुख पार्ट निभाया था। लगभग बीस पच्चीस वर्षों तक मदन रवेली पार्टी के साथ रहकर काम करते रहे थे। उस समय मदन और लालू राम की जोड़ी काफी विख्यात हो चुकी थी। लालू राजनाँदगाँव में पान की दक ु ान चलाते थे और नाचने गाने कामेडी करने में उस्ताद माने जाते थे। आँख से ज़रा तिरछा दे खते थे; उनकी यह कमजोरी उनकी कामेडी में चार चाँद लगाती थी। अपनी आखों के तिरछे पन का वे अभिनय में बड़ी खूबसूरती से उपयोग करते थे। मदन और लालू की जोड़ी दर्शकों हं सा-हं सा कर लोटपोट कर दे ती थी। फिर रवेली पार्टी और रिंगनी पार्टी मिलकर एक हो गई और रवेली-रिंगनी नाचा पार्टी के नाम से मदन ने नाचा करना शरु ु किया। यह पार्टी भी छत्तीसगढ़ में काफी लोक प्रिय हुई और इन्होंने टिकट से अपने नाचा का शो करना शुरु किया था। धीरे -धीरे रवेली-रिंगनी पार्टी छत्तीसगढ़ की सबसे समद ृ ्ध नाचा पार्टी बन गई। जिनके पास अपनी मोटर गाड़ी, लाईट, माईक, जनरे टर, परदा यानी नाचा के उपयोग का सारा आवश्यक साजो समान था। उस समय के हिसाब से व्यवसायिक थियेटर के रूप में बिल्कु ल सुसज्जित व व्यवस्थित नाचा मंडली रवेली-रिंगनी नाचा पार्टी ही थी। जो पूरी तरह व्यवसायिक मापदण्डों का पालन करते हुए अपनी प्रस्तुतियाँ दे ने के लिए प्रसिद्ध थी। हबीब साहब 1958 में युरोप से लौटने के बाद, मच ृ ्छकटिकम पर काम शरु करने क े पहले अपने परिवार से मिलने जब ु रायपुर आये हुए थे। तब यहाँ उन्होंने सुना कि वो जिस स्कू ल में पढ़ते थे, उसी परिसर में नाचा होने वाला है और वे वहाँ रात में नाचा दे खने पहुँच जाते हैं। जहाँ हिन्दुस्तान लौटने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ की नाचा शैली से उनका परिचय होता है । वह नाचा पार्टी कोई और नहीं छत्तीसगढ़ की सबसे प्रसिद्ध और व्यवस्थित रवेली-रिंगनी नाचा पार्टी थी। जो राजनाँदगाँव से सप्रे स्कू ल रायपरु नाचा करने आई हुई थी। रवेली-रिंगनी नाचा पार्टी की लोकप्रियता का अनुमान आप इस घटना से लगा सकते है कि शाम के बाद रायपुर में सिनेमा के दोनों शो सभी टाकीजों में बंद रखे गये थे। उस रात हबीब साहब नाचा के कलाकारों का अभिनय दे खकर इतने प्रभावित हुए कि वे अपने साथ छत्तीसगढ़ी कलाकारों को दिल्ली ले आये और उन्हें अपनी प्रस्तुति ‘मिट्टी की गाड़ी’ में शामिल कर लिया।

अनरु ाग्यम ्

49


कलायात्रा

मदनराम बताते थे कि यह 1958 की बात है हबीब साहब ने तब के लारी स्कू ल में हमारा नाचा दे खा था और छः माह के लिए उन्हें दिल्ली ले गये थे। फिर 1960 में तीन माह के लिए फिर से हबीब साहब मदनराम को दिल्ली ले गये। उसके बाद 1970 से 1976 तक मदन हबीब तनवीर के नया थियेटर से लगातार जुड़े रहे । मदन बताते हैं कि वे वैसे तो हबीब साहब के नाटकों में काम करने 1958 से जाते रहे लेकिन 1970 से 1976 तक वे लगातार नया थियेटर के साथ काम करते रहे । इसी दौरान 1973 में हबीब साहब ने रायपुर में नाचा वर्क शाप लगाया था। तब इस वर्क शाप में मदनराम द्वारा मंद्राजी दाऊ के रवेली समाज पार्टी में अभिनीत छे रछे रा, बुढ़वा बिहाव, और दे वार नकल दिखाया गया था; जिसे जोड़कर हबीब साहब ने ‘गाँव के नाँव ससरु ाल मोर नाँव दमाद’ नाटक बनाया गया था। ये तीनों प्रहसन मदन राम ने रवेली समाज नाचा पार्टी में स्वयं इम्प्रूवाइज कर के तैयार किया था। जो उस समय के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रहसन थे। मदनराम ने अपने साठ सत्तर बरस के अभिनय काल में लगभग पचासों नाचा के प्रहसनों के अलावा दर्जनों नाटक में काम किया होगा उनमें हबीब तनवीर के निर्दे शन में रुस्तम शोहराब, मिट्टी की गाड़ी, लाला शोहरत राय, आगरा बाजार, चार भाई चम्बा, कुस्तिया का चपरासी, चरणदास चोर, गाँव के नाँव ससुराल मोर नाँव दमाद, त्रिपुरारी शर्मा के निर्दे शन में बिरसा मँड ु ा (इस नाटक में मैं भी था यहीं पहली बार मदन राम से मेरा परिचय हुआ था), रामहृदय तिवारी के निर्दे शन में लोरिक चंदा, लक्ष्मण चंद्राकर के निर्दे शन में हरे ली और दीपक चन्द्राकर के निर्दे शन में गम्मतिहा नाटक में काम किया। नाटकों के अलावा मदन ने मैसी साहब (निर्दे शक श्याम किशन), चरणदास चोर (श्याम बैनेगल), शिवनाथ की गोद में (लक्ष्मण चंद्राकर) कुछ टे लिफिल्म व सीरियल में भी काम किया श्याम बैनेगल के निर्दे शन में कंजूस बनिया, कँु दरु चोर, कुकरी चोर, लकवा, हबीब तनवीर के निर्दे शन में दध ू वाला, चार पंडित, पटवारी और लक्ष्मण चंद्राकर की हरे ली फिल्म में भी काम किया था। मध्यप्रदे श के तुलसी सम्मान से सम्मानित मदनराम अपने अंतिम दिनों में आर्थिक तंगी से जूझते हुए दनु िया से विदा हुए थे। भुलवा राम यादव... मध्यप्रदे श में तुलसी सम्मान से सम्मानित द ूसरे कलाकार व मदन राम के साथी भल ु वा राम रिंगनी नाचा पार्टी के कलाकार थे जो बाद में रवेली पार्टी से मिलकर रवेली-रिंगनी नाचा पार्टी साथ मिलकर चलाते थे। भुलवा राम नाचा के अपने आरम्भिक दिनों की याद करते हुए कई रोचक घटनाएं सन ु ाया करते थे। भल ु वाराम ने एक बार बताया कि वे रिंगनी नाचा पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और अपनी नाचा पार्टी में स्त्री पात्र की भूमिका निभाते थे। “यह 1952-53 की बात होगी। जब नाचा में नये-नये प्रयोग हो रहे थे; नाचा में सिनेमा का प्रवेश होने लगा था।

50

अनुराग्यम ्

अक्टूबर 2021 इसके साथ ही कई नाचा पार्टी अपने प्रहसन और नाच में पुरूष पात्रों की जगह स्त्री का पार्ट, अब लड़कियों से भी करवाना आरम्भ कर दिया था। हम लोग भी अपने नाचा में लड़की को नचाने दर्ग ु के पास के एक गाँव में ले गये थे। जैसे नाचा शुरु हुआ लड़की नाच में निकली तो दर्शकों में खुसुरपुसुर होने लगी। दर्शकों ने स्त्री परी दे खी तो अभद्रता करने लगे। बात इतनी बढ़ गई की नाचा बीच में बंद कर दे ना पड़ा था। गाँव वाले नाचा बंद होने से नाराज हो गये। वो सुबह तक नाचा जारी रखना चाह रहे थे और नाचा के कलाकार पिटने के कारण नाचा दब ु ारा शुरू करने को तैयार नहीं थे। तो गाँव वालों ने हम लोगों के सब के सिर पर नाचा का समान लदवाया और हमारे पैरों में घघ ुँ रू बंधवाकर आसपास के दो तीन गाँव की सीमा से काफी दरू तक परे शान करते छोड़ गये थे। हम में से किसी के पास एक पैसा नहीं था। बिना साधन पैदल दर्ग ु पहुँचकर चाँदी का करधन गिरवी रखकर जैसे तैसे परू ी मंडली के लोग अपने-अपने घर लौट पाये थे।” भुलवाराम के गाँव मेँ चकबंदी हो रही थी। साहब लोग के भोजन बनाने का काम उनके पिताजी करते थे। एक दिन भुलवा बच्चों के साथ खेलते हुए मौज मस्ती में गा रहे थे। साहब लोग उनका गाना सन ु रहे थे। एक साहब ने मेरे पिताजी से पूछा “ये कौन गा रहा है ?” भुलवा के पिता जी ने बताया कि उसका लड़का गा रहा है । साहब ने भल ु वा को बुलाकर पांच रुपया दिया और कहा कि “तुम अच्छा गाते हो, छोड़ना नहीं ऐसे ही गाते रहना।” उस समय पाँच रुपये बहुत बड़ी रकम होती थी। भुलवा राम आगे कहते हैं “मेरे पिताजी गाँव के मालगुजार के यहाँ मवेशी चराते थे।” वह भी गाय बैल चराने अपने पिताजी के साथ जाया करते थे। वहीं साथी चरवाहा लोगों से सुनकर ददरिया, सुआ गीत गाते थे। घर आकर भी खेलते कूदते गाते रहते थे। उनके गाँव में पूनाराम निषाद के पिता लक्ष्मण निषाद और ठाकुर राम के पिता गोविन्दराम (भुकू) रहते थे। ये लोग भुलवा का गाना सुनते रहते थे। एक दिन इन लोगों ने भल ु वा से कहा “नाचा मा नाचबे का रे भुलवा?” भुलवा ने मना कर दिया। लेकिन वो लोग भुलवा के गाने की तारीफ करते और उसे नाचा में काम करने प्रोत्साहित करते रहते थे। भुलवा अपने पिताजी के डर में नाचा में जाने से उन्हें मना करता रहा लेकिन जब भुलवा नौ-दस साल का हुआ तो पिता से छुपकर उन लोगों के साथ कभीकभी नाचा में जाना शरू ु कर दिया था। भल ु वा आगे बताते है “जिस गाँव में नाचा होता था नाचा दे खने के लिए पूरे गाँव की सहभागिता होती थी। सब घर से एक-एक चिमनी तेल माँग कर हम लोग लाते थे। इसी से नाचा में रात भर मशाल की रोशनी में हम लोग नाचते गाते थे। गाँव के लोग मिलकर नाचा कलाकारों की आवभगत करते थे। अपनेअपने घरों में ठहराते खिलाते पिलाते थे। पैली में नापकर धान दे ते थे यही हमारे नाचा का मेहनताना होता था। उस समय नकल का चलन नहीं था। वे लोग केवल भजन गाते हुए ही नतृ ्य करते थे।”

www.anuragyam.wordpress.com


अक्टूबर 2021 भुलवा राम आगे कहते हैं कि “वो समय ठाकुर राम राजनाँदगाँव की कपड़ा मिल में काम करने जाते थे। वो उधर कुछ नाचा में गम्मत का चलन दे खते रहे थे। जब वे नौकरी छोड़ कर वापस रिंगनी आ गये। तब उन्होंने कहा कि अब हम लोग भी नाचा में कुछ नकल भी करें गे। सिर्फ जोकर से काम नहीं चलेगा। राजनाँदगाँव तरफ गम्मत भी खेला जाता है । इसलिए मैं नकल करुँगा। उसमें भुलवा जनाना का पार्ट करे गा और टीकाराम राऊत जोकर का काम करे गा। हम सब तैयार हो गये। हम लोगों के उत्साह को दे खकर लक्ष्मण निषाद और भुकू ने रिंगनी नाचा पार्टी हम लोगों को संभालने कह दिया। उस समय हम लोग खड़ा साज में ही काम करते थे। खड़ा साज में मैं जनाना (परी) का काम करता था और ठाकुर राम नकल में जोकर का। धीरे -धीरे हम लोगों ने पार्टी जोड़ी और आदमी बढ़ाये। जैसे जरवाये गाँव का बिसाहू मजीरा बजाने आने लगा। हम नाचा को और अच्छा बनाने आपस में बात करते रहते थे। लोगों को जोड़कर अपनी पार्टी बढ़ा रहे थे। अपने गाँव के आसपास रिंगनी पार्टी का नाम फैलने लगा तो बाहर से भी लोग बुलाने लगे। जब हम पहली बार अपने गाँव के आसपास से बाहर नाचा करने मोहदी ग्राम पहुँचे वहाँ से हमारा हौसला बढ़ा। हम रात भर नाचा करते रहे । परू ी पब्लिक रात भर बैठी रही। सुबह सूरज उग आया तब भी हजार पाँच सौ पब्लिक जमी रही। हम लोगों को बहुत अच्छा लगा। उस दिन से रिंगनी पार्टी ने जोर पकड़ लिया।” मोहं दी ग्राम में कौन-कौन से नकल किये थे पूछने पर भुलवा राम बताते हैं कि “उस समय तक हम तीन नकल ही बना पाये थे। एक साधु नकल था, द ूसरा कुम्हड़ा चोर और तीजा नकल।” यही नकल मोहं दी गाँव में पाँच आना में रात भर उन लोगों ने दिखाया था। उसके बाद चरौदा गाँव में सवा रूपये में रात भर नाचा दिखाया था। उस समय इतना पैसा ही बहुत था। अपनी रिंगनी पार्टी के बारे में भुलवा बताते हुए कहते कि “हमारी पार्टी धीरे -धीरे काफी बढ़ गई थी। पार्टी में भुलवा, ठाकुर राम और बाबूदास प्रमुख थे। फिर चंदखुरी से हारमोनियम मास्टर जो रामलीला में काम करता था वह भी हमारी पार्टी में शामिल हो गया। इसके साथ तबला वादक रामचरण और नत ृ क परदे शी भी हमारी पार्टी में आ गये। रामचंद्र दे शमुख ने पिनकापारा गाँव की मड़ई में नाचा का आयोजन किया था। उस मढ़ई में ढे र सारी नाचा पार्टी आई हुई थी। वहाँ रवेली पार्टी को लेकर मदन निषाद और लालूराम आये थे। हम लोग पहली बार उस मड़ई में मिले थे। वहीं मदन, लालू और हम लोगों के बीच बात हुई की हम लोग एक पार्टी में मिल कर रवेली-रिंगनी नाच पार्टी बनाकर आपस में मिलकर जायें। हम सबको ये बात पसंद आई और उसी दिन रवेली-रिंगनी पार्टी बन गई। फिर हम लोग मदन, लाल,ू ठाकुर राम, बाबूदास, शिवदयाल, जगमोहन, बज ृ लाल, दे वीलाल सब एक हो गये। यह छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी और समद ृ ्ध पार्टी हो गई। हमारी पार्टी के कार्यक्रम में भयंकर भीड़ जुटने लगी।

www.anuragyam.wordpress.com

कलायात्रा उस समय मदन की बात ऐसी होती थी कि किसी के घर मातम हो लाश पड़ी हो और मदन वहाँ है तो वो हं सा दे ते थे। वैसे ही ठाकुर राम, लालूराम और बाबूदास की शोहरत थी। लालू राम से बड़ा गवैया छत्तीसगढ़ में द ूसरा नहीं था।” हबीब तनवीर के नया थियेटर में आने का किस्सा बताते हुए भुलवा बताते थे कि “1958 में हबीब साहब पाँच कलाकारों को मदन निषाद, लालू राम, जगमोहन, शिवदयाल और ठाकुर राम को अपने साथ दिल्ली लाये तो साथियों के आग्रह पर भुलवा को साथी कलाकारों को पकाकर खिलाने के लिए साथ दिल्ली ले गये थे। लेकिन दिल्ली में भल ु वा ने भी नाटक में छोटे मोटे काम करना शुरु किया।” वे लोग चार-पाँच माह दिल्ली रहकर वापस छत्तीसगढ़ लौट आये थे और वापस आने के बाद तीन साल तक मंद्राजी दाऊ के साथ रवेली पार्टी में ही काम करते रहे । फिर 1970 में हबीब साहब ने उन लोगों को फिर से दिल्ली बल ु ा लिया उसके बाद भुलवा अपने जीवन के अंतिम दिनों तक हबीब साहब के साथ ही काम करते रहे । भुलवा ने मदन निषाद और ठाकुर राम द्वारा तैयार किये गये जमादारिन, चपरासी, भाई बँटवारा, कुम्हड़ा चोर, महाप्रसाद, मौसी दाई, गँरु ावट, छे रछे रा, दे वार, भटली, बुढ़वा बिहाव, शराबी, साध,ु दे वरानी-जेठानी, माया परीक्षा, दही वाला आदि अनेक नाचा के नकल में स्त्री पात्र का अभिनय किया। इसके अलावा हबीब साहब के सभी नाटकों में विभिन्न चरित्र निभाये। जिनमें चरणदास चोर में गुरू, आगरा बाजार में चमेली, मिट्टी की गाड़ी में (सूत्रधार, चंदनक, माथुर, दरबारी, चाण्डाल उल्लेखनीय है कि इस नाटक में भुलवा राम के साथ बीरक व न्यायधीश की भूमिका करने का मुझे भी 1985 में सौभाग्य मिला था) हिरमा की अमर कहानी में हिरमा (इस नाटक में भी मुझे भी कई रोल भुलवा राम के साथ करने का सौभाग्य हुआ), राजा चंबा में गायन, कुश्तिया का चपरासी में गायन, लाला शोहरत राय में संगीत मास्टर और मुप्ती, इन्द्र सभा में उद्घोषक, बहादरु कलारिन में लड़के का पिता, गाँव के नाम ससुराल में लड़की का पिता, किसका पुत्र में इंद्र, उत्तर रामचरित्र में गायन और उरुभंगम ् में गरु ु द्रोणाचार्य का किरदार निभाया था। कुम्हारी से लगे ग्राम रिंगनी के भुलवा राम ने गाँव के नाचा से लेकर नाटक में काम करते हुए दे श विदे श के अनेक स्थानों का अपने जीवन में भ्रमण कर नाटक में काम किया है जिसमें इंग्लैण्ड, जर्मनी, फ्रांस, यूगोस्लाविया, स्वीडन और रूस प्रमुख दे श हैं। भुलवा राम को अपने जीवन में स्कू ल जाने का सौभाग्य तो नहीं मिला लेकिन वह बताते थे अलवा जलवा पढ़ लेते थे। मैंने खड़े साज के नाचा के समय का कोई गीत सुनने का भुलवा से आग्रह किया तो उन्होंने यह गीत सुनाया था। इससे प्रभावित गीत मैंने बाद में अपनी छत्तीसगढ़ी फिल्म में रखा थामोला संग लगाये दाई परदे शी पर बधि ु या के मोला सँग लगाये

अनरु ाग्यम ्

51


कलायात्रा दाई कथे बेटी सब दिन आबे ददा कथे दिन चारी ओ भाई कथे पंद्रही मा आबे भौजी कथे झन आबे ओ.... मोला संग लगाए फिदा बाई मरकाम... मध्यप्रदे श तुलसी सम्मान से सम्मानित, छत्तीसगढ़ी नाचा व लोक मंच की अपने समय की सर्व उत्कृ ष्ट अभिनेत्री, गायिका और नर्तकी रही हैं फिदा बाई। आज भी छत्तीसगढ़ी मंच में फिदा बाई जैसी कोई एक लोक कलाकार अभी तक नजर नहीं आई है । फिदा बाई की अभिनय क्षमता ने नाचा से लेकर शहरी रं गमंच को भी काफी समद ृ ्ध किया है । छत्तीसगढ़ में सशक्त महिला कलाकारों का जब भी जिक्र आएगा फिदा बाई का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। फिदा बाई काफी तेज तर्रार, जझ ु ारू, परिश्रमी, विशिष्ट क्षमताओं से भरपूर एक उर्जावान कलाकार थीं। मेरा उनसे बेहद नजदीकी रिश्ता रहा है वह मुझे भाई मानती थीं। क्योंकि वे राजनाँदगाँव के नजदीक सोमनी ग्राम की रहने वाली थीं। चँकू ि सोमनी मेरी बुआ लोगों का गाँव है इस नाते से फिदा बाई मुझसे काफी स्नेह रखती थीं। कई बार उनके अतिरे क गस ु ्से में मैं उन्हें संभालता रहता था। फिदा बाई अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाती थीं। यही गस ु ्सा उनके जीवन के सबसे बड़े हादसे कारण भी बना था; जिससे काफी कष्ट झेलकर उनकी मतृ ्यु हुई थी। मैं उनके साथ हुई दर्घट ु ना के एक दिन पहले ही मिलकर आया था। मैं और दीपक फिदा बाई को हबीब साहब का संदेश दे ने सोमनी गये थे। उसके द ूसरे दिन सुबह हबीब साहब का फोन आया कि फिदा बाई जल गई हैं। उसे मैं राजनाँदगाँव के सरकारी अस्पताल से सेक्टर नाईन अस्पताल भिलाई ले आऊँ और भिलाई में हबीब साहब के वर्क शाप के लिए भी किसी से बात करूँ । हबीब साहब फिदा के इलाज तक भिलाई में रहे थे। और उस दौरन भिलाई के कलाकारों के साथ ‘एक और द्रोणाचार्य’ नाटक तैयार करवाया था। मैं जब नया थियेटर से जड़ा ु 1982 से 1988 तक तब फिदा बाई की उम्र 43-44 की रही होगी। उन्हें डायलाग याद करवाना पड़ता था। उनकी एक खासियत थी कि उनके साथ संवाद बोलने वाले कलाकार के सारे डायलाग भी उन्हें याद रहते थे वो द ूसरे कलाकारों के डायलाग पर होंठ में बुदबुदाती रहती थी। फिदा बाई का आरम्भिक जीवन खब ू संघर्षों से भरा रहा। उनकी खूबसूरती उनके लिए हमेशा समस्या खड़ी कर दे ती थी। लेकिन अपनी तेज तर्रार छवि को फिदा ने ऐसा प्रचारित किया हुआ था कि साधारण हो या दबंग फिदा से गलत बात करने की कोई हिम्मत नहीं दिखा सकता था। व्यवहार बन जाने पर फिदा बाई जान लट ु ाने वाली मदद करने वाली एक नेक दिल की महिला थीं। चँकु ि मैं नया थियेटर में रहा हम एक साथ खाना खाते रहे इसलिए उन्होंने समय-समय पर नाचा की और नया थियेटर के अपने सारे अच्छे बुरे अनुभव कभी कभार मुझे सुनाया करती थीं। उनमें से कुछ

52

अनुराग्यम ्

अक्टूबर 2021 बातों का जिक्र मैं यहाँ करुँगा। फिदा बाई की सगाई मारागाँव के रोहित कुमार से हुई और सगाई के 15 दिन बाद ही उनके पिता की मतृ ्यु टीबी की बीमारी के कारण हो गई थी और फिर फिदा बाई अपने बड़े पिता जी के पास चली आई थी। वहीं से रोहित के यहाँ उनका गौना हुआ और लगभग चौबीस की अवस्था में पहुँचते तक उनके छः बच्चे हो चुके थे और फिर रोहित से फिदा की नहीं बनीं और दोनों अलग हो गये। उसके बाद फिदा ने अपनी मौसी माँ के यहाँ रहना शुरू किया। वहीं लालरू ाम को फिदा के विवाह टूटने का पता चला तो लालू उनके पास आये और कहा “तुम घर में खाली बैठकर क्या करोगी? मेरे साथ चलो नाचा में काम करना, तुम्हारा मन भी लगा रहे गा।” फिदा ने तो फौरन हाँ कर दिया लेकिन मौसी माँ झिझक रही थी। अभी तक ज्यादातर पुरुष ही नाचा में स्त्री पात्र निभाते रहे थे। लड़की के नाचा में काम करने में कुछ अनहोनी न घट जाए। मौसी को फिदा की सुन्दरता पर उसकी निर्धनता सबसे बड़ा अभिशाप लगती थी। लालूराम ने मौसी की दवु िधा को ताड़कर कहा “मैं तुम्हारी लड़की को जिस हालत में ले जाऊँगा उसी हालत में लाकर वापस छोड़ जाऊँगा। यह मेरे घर पर रहे गी और इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरे ऊपर होगी।” लालू के विश्वास दिलाने पर फिदा की मौसी माँ फिदा को लालू के साथ नाचा में भेजने तैयार हो गई और इस तरह फिदा लालू के घर में रहकर नाचा में काम करने लगी। फिदा बताती थीं कि “वो लालू के साथ रवेली नाचा पार्टी में काम करती थी। मंद्राजी दाऊ तगड़े थे वही मुझे साइकिल पर बिठाकर ले जाते थे। दिन में वह लड़कों के कपड़े पहनकर रहती थी। रात में स्त्री के कपड़े पहनकर नाचती थी। लालू और मदन फिदा को नाचा में कैसे क्या करना है बैठाकर सिखाते थे।” उस समय फिदा की आवाज पतली थी। उससे वो लोग “गला खोल के गा टू री” कहते थे। “गला फट जाए तो फट जाने दे ” मंद्राजी दाऊ कहते थे कि “दे ख तुझे अपनी आवाज़ ठीक करनी है तो एक काम कर। जब तालाब नहाने जाती है तो मँह ु में पानी भरकर जोर जोर से आवाज निकाल कर या कुएं में झाँककर जोर-जोर से बोला कर। ऐसा करने से तेरी आवाज गरजदार हो जाएगी।” “मैं जब लालरू ाम के साथ नाचा में काम करने लगी तो लालूराम ने हबीब साहव को मेरे बारे में विस्तार से लिखते हुए कहा कि वे मुझे अपने थियेटर में रख लें। हबीब साहब मान गये। तब से मैं नया थियेटर में काम करने लगी।” हुआ यह कि “हबीब साहब रायपुर में नाचा वर्क शाप कर रहे थे वहीं मझ ु े और हमारे नाचा के और कलाकारों को लेकर लालू और मदन उनके वर्क शाप में गये थे। वहाँ गाँव के नाम ससरु ाल नाटक तैयार हुआ तब जो लड़की नाटक में मोहिनी का मेन पार्ट कर रही थी। वह दिन भर हं सी ठिठोली शरारतें करती रहती थी। रिहर्सल के समय भी उसका वही हाल रहता था। काम में ध्यान कम दे ती थी।

www.anuragyam.wordpress.com


अक्टूबर 2021 यह सब दे ख के मदनराम नाराज़ होते रहते थे। मदन ने एक दिन उस लड़की को डाँटकर कहा तुम ऐसे करोगी तो काम कैसे करोगी? स्टे ज पर भी जा के ऐसे ही हं सोगी और हमारी मंडली का नाम खराब करोगी। मोहनी ने मदन राम को खूब भला बुरा सुनाया और कहा “दस ु र टुरी से करवा ले फेर।” मदनराम ने सारी बात हबीब साहब को बताई, हबीब साहब ने कहा कि “किसी द ूसरी लड़की से तैयार करवाओ।” और मदनराम ने फिदा बाई से मोहनी का काम करवाया तब से फिदा बाई हबीब तनवीर के सभी नाटकों की प्रमख ु अभिनेत्री बन गईं। फिदा बाई ने कहा “मैंने अपने वरिष्ठ कलाकारों के हिदायतों को आरम्भ में आदे श मानकर खूब मेहनत करके उनसे अभिनय के गुर सीख लिए थे। अब तो इशारे से भी समझ आ जाता है क्या और कैसे करना है । जो जैसा मुझसे काम चाहता है मैं झट समझकर वैसा अब कर दे ती हूँ। पहले खब ू मशु ्किल होती थी।” फिदा कहती कि “नाचा से ज्यादा अच्छा उन्हें नाटक में काम करना लगता है यहाँ ज्यादा इज्जत है । लेकिन नाचा में रात-रात भर काम करना भी बहुत अच्छा लगता था। लेकिन अब नाचा में काम करने का मन नहीं होता। अब मझ ु े सिर्फ ड्रामा में काम करना पसंद है । इसका कारण यह है कि नाटक का दर्शक कलाकारों की इज्जत करना जानता है । नाचा में काम करते समय कोई सीटी बजाता है , कोई आँख मारता है तो कोई हाथ दबाता है । यह सब किसी को अच्छा नहीं लगता। इसलिए छुट्टी में छत्तीसगढ़ आने पर कोई मुझसे नाचा में चलने कहता है तो मैं साफ मना कर दे ती हूँ। मैं अब नाचा की जगह ड्रामा में ही काम करते रहना चाहती हूँ। यदि किसी कारण ड्रामा मझ ु से छूट भी गया तो मैं नाचा में अब काम नहीं करुँगी। जब तक पास में पैसा रहे गा तो खाऊँगी। पैसा नहीं होने पर कर्जा लेकर खाऊँगी। कर्जा नहीं मिला तो हम तो दे वार लोग है माँग के भी खा लेते हैं हमारे पास कोई खेती-बाड़ी तो है नहीं तमाशा दिखाओ और हर हाल में कमाओ खाओ यही हम लोगों के जीवन का आधार है ।” फिदा बाई अपना गुरू मदनराम को मानती थी। मदनराम के काम को याद करती हुई कहती थीं कि “मदन बाबूजी जैसा समर्पित अनूठा कलाकार उन्होंने कोई द ूसरा नहीं दे खा।” एक घटना जिक्र करते हुए फिदा बताती थी कि “हम लोग को एक गाँव में नाचा का प्रोग्राम दे ने जाना था और उसी दिन मदनराम के बच्चे की मौत हो गई थी। हम लोग तो उनके घर अफसोस जाहिर कर प्रोग्राम दे ने चले गये। प्रोग्राम का समय हुआ तो क्या दे खते हैं कि मदनराम साइकिल से चले आ रहे हैं। मदनराम अपने बच्चे को दफनाकर साइकिक उठाकर सीधे हम लोगों के पास चले आये थे। रात भर प्रोग्राम में लोगों को खूब हं साया। उस दिन ऐसा नकल उन्होंने दिखाया कि लोग हं स हं सकर लोटपोट हो गये लेकिन किसी को अहसास तक नहीं हुआ कि जो उन्हें हं सा रहा है वह खद ु दख ु के किस भंवर में गोते लगा रहा है ? उसके साथ कौन सा दर्दनाक हादसा अभीअभी गुजरा है ? जहाँ से उठकर वह लोगों को हं साने चला आया है ? एक सच्चे कलाकार की यही तो जिन्दगी है ; वो

www.anuragyam.wordpress.com

कलायात्रा खुद दख ु ी रहकर भी द ूसरे के लिए मुस्कान ढूंढ लाता है ।” सईद जाफरी के साथ एक अंग्रेजी टीवी सीरियल में काम करने के अलावा फिदा बाई ने हबीब साहब के सभी नाटकों में प्रमुख भूमिकाएं निभाई ससुराल में बुढ़वा की दल ु ्हन, चरणदास चोर में रानी, उत्तर रामचरित्र में कविता, सूत्रधार में धरती माता, राजा चम्बा चार भाई में जासूस (मदन की माँ का रोल), आगरा बाजार में बेनजीर, लाला शोहरतराय में शोहरत की पत्नी, बहादरु कलारिन में बहादरु , साजापरु के शाँति बाई में शाँतिबाई, मिट्टी की गाड़ी में वसंतसेना की महत्वपूर्ण भूमिकाएं फिदा बाई ने निभाई है । फिदा अपनी जाति के पारम्परिक नतृ ्यों और गीतों के बारे में बहुत कम जानती थीं और गाँव के नाँव ससुराल में दे वार जाति पर जो हास्य व्यंग्य का प्रहसन था उसे भी वह पसंद नहीं करती थीं। उन्हें लगता था कि उस प्रहसन में उनकी जाति का मजाक उड़ाया गया है । उनसे कोई दे वार गीत सन ु ाने कहता तो वो साफ मना कर दे तीं थीं कि वो तो बचपन से लालू मदन के साथ नाचा और नाटकों में काम करती रही हैं उसे अपनी जाति के पारम्परिक गीत नहीं आते वह सारे गीत माला बाई गाती थीं। गोविन्द राम निर्मलकर... मध्यप्रदे श में तुलसी सम्मान से सम्मानित, नाचा की द ूसरी पीढ़ी के अग्रिम पंक्ति के कलाकार थे गोविन्द राम निर्मलकर इनके नाम पर राजनाँदगाँव में एक आडिटोरियम भी है । लालू, मदन, भुलवा, ठाकुर राम और बाबूदास के समान कुशल अभिनेता की श्रेणी में गोविन्द राम का नाम लिया जाता है । गोविन्द राम कामेडी और सीरियस दोनों रोल बड़ी सहजता और सादगी से निभाने में निपुण थे। हाथ, आँख, मँह ु का अलग-अलग इस्तेमाल गोविन्द राम के अभिनय की विशेषता थी। जो चरणदास चोर में खास तौर पर नजर आती थी। गोविन्द राम में अपने चेहरे को चरित्र के अनुरुप उपयोग कर विभिन्न भूमिकाओं में विविधता लाने में माहिर थे। वे अपने चेहरे का कुशल उपयोग कर अपने चरित्र को खास बना लेते थे। कोई भी, कितना भी नीरस चरित्र हो, गोविन्द राम उसे खास बना दे ते थे और ऐसा अभिनीत करते थे कि दे खने वाले को वह किरदार सबसे रोचक और मनोरं जक लगने लगता था। मिट्टी की गाड़ी में गोविन्द स्टे च्यु बनते थे। स्टे च्यु बने जुआरी की अपनी विचित्र मुद्राओं में लोगों को हं सा-हं सा कर लोटपोट कर दे ते थे। गोविन्द राम और मदन दोनों एक ही गाँव राजनाँदगाँव के मोहरा के निवासी थे। अपने नाचा के शुरूआती दिनों को याद करते हुए गोविन्द राम बताते थे कि “उनके घर के बगल में ही एक पान की दक ु ान थी। उस पान की दक ु ान में तबला हारमोनियम रखा दे खता था। जब रात में नाचा होता तो हमारे गाँव के लोग इन्हीं वाद्ययंत्रों को बजाते थे। मैं बहुत छोटा था लेकिन तबला पेटी में मेरी दिलचस्पी बढ़ने लगी। मैंने सोचा इसे बजाकर दे खा जाय। गाँव में मदन कका नाचा में जाते थे वो मेरे गाँव के रिश्ते

अनरु ाग्यम ्

53


कलायात्रा में काका लगते थे। मैं उनके पीछे लग गया। ये लोग जहाँ गाने बजने की प्रेक्टिस करते मैं पहुँच जाता और इन लोगों के गाने बजाने को सुनता रहता था। ये लोग भी मुझे लगातार आता दे ख मझ ु में दिलचस्पी लेने लगे। फिर एक दिन मदन कका मेरे माँ-बाप से बात कर नाचा के लिए मुझे माँग लाये। और मुझे गाना बजाना सिखाना शुरू कर दिया। मैंने नाचा में मंजीरा बजाने से शुरुआत की थी। मैं जब रवेली पार्टी में भर्ती हुआ तो मेरा काम मंजीरा बजाने का ही था। लेकिन नाच गाने का ऐसा नशा लगा कि मैं फिर पढ़ने नहीं जा सका। स्कू ल जाने का मन ही नहीं करता था। नाचा में ही ऐसा दिल लगा कि कभी पढ़ने लिखने के बारे में मैंने सोचा ही नहीं। मैं मंजीरा बजाने में ही मगन रहता था। लेकिन कई बार नाचा में नकल करने वाला कोई कलाकार नहीं आता, तब मैं उसकी जगह रिहर्सल में खड़ा हो जाता था और पार्ट कर दे ता था। किसी कलाकार की जगह मुझे नकल करने खड़ा कर दिया जाता तो कई बार मैं उस कलाकार से अच्छा नकल प्रस्तुत कर दे ता तो उस कलाकार को मंडली के लोग कहते जैसा गोविंद किया था वैसा करो। संयोग से रवेली पार्टी में एक बार एक प्रमुख कलाकार प्रोग्राम में नहीं पहुँच पाया। मंडली के सभी लोग हड़बड़ाए हुए थे। मदनराम ने मुझ से पूछा की क्या उस कलाकार की जगह तम ु काम संभाल सकते हो? मैंने फौरन हामी भर दी और रात भर नकल में जोकर की प्रमुख जिम्मेदारी इतनी बेहतर तरीके से अदा की, कि उस दिन से मेरे हाथ से मंजीरा लगभग छूट ही गया।” उसी दिन से गोविन्द राम अभिनेता हो लगे थे। अभिनय से पहले गोविन्द ढोलक वाले के नहीं आने पर ढोलक भी बजा लेते थे। गोविन्द राम अपनी खुशकिस्मती बताते हुए कहते थे कि “मेरी खुश किस्मती रही कि मैंने ठाकुर राम, लालूराम, मदन निषाद व बाबूदास जैसा लोगों के काम को सीधे मंच में प्रस्तुत किया है । मुझे नचकारी या परी का काम नहीं करना पड़ा था।” उन्हें नाचा के रिवाज से गुजरे बिना सीधे गम्मत में काम करने का मौका मिल गया था। गोविन्द ने बिना नर्तकी, परी या जोकर का काम किये सीधे गम्मत में काम करना शुरू कर दिया था। जबकि नाचा में ऐसा बहुत कम दे खने में आता है कि कोई कलाकार सीधे नकल का काम शुरू करे । नाचा के सभी कलाकारों को सभी कार्यों में पहले पारं गत होना पड़ता है तभी वह गम्मत में कोई भूमिका में उतर सकता था। नाचा में अकस्मात किसी कलाकार के अनुपस्थित होने से उपजे अवसर से गोविंद ने अपने नाचा के प्रति समर्पण का मूल्य तुरंत प्राप्त कर लिया था इससे गोविन्द राम को काफी आत्म विश्वास मिला था। और गोविंद रवेली-रिंगानी पार्टी के श्रेष्ठ कलाकार साबित होते चले गये थे। 1961 में इन्हें हबीब तनवीर ने नया थियेटर में काम करने दिल्ली बुला लिया था। जहाँ गोविन्द ने हबीब साहब के दो नाटकों रुस्तम सोहराब और मिर्जा शोहरत में काम किया

54

अनुराग्यम ्

अक्टूबर 2021 था। किन्तु माँ की मतृ ्यु के बाद उन्हे छत्तीसगढ़ लौटना पड़ा और पहले लड़के के जन्म के बाद घर में रहने की इच्छा के कारण फिर मंद्राजी दाऊ के साथ रवेली-रिंगनी पार्टी से जड़ ु गये। गोविन्द राम बताते थे कि “रवेली-रिंगनी पार्टीं के लगभग सभी प्रमुख कलाकारों के नया थियेटर में चले जाने के कारण जब रवेली-रिंगनी पार्टी लगभग बंद सी पड़ गई; तब उन्होंने दो-तीन साल मटे वा साज में भी काम किया था। उस समय रवेली-रिंगनी के बाद मटे वा साज उस समय की सबसे तेजी से उभरती हुई पार्टी थी। फिर 1973 में फिर हबीब साहब के साथ चले आये थे और लगभग दस वर्षों तक लगातार हबीब साहब के नाटकों में काम करते रहे थे। 1983 में नया थियेटर से वापस आकर गोविन्द राम ने फिर से नाचा में काम करना आरम्भ किया। इस बीच उन्होंने कई नाचा पार्टी का निर्माण भी किया; पर समय बदल चुका था। गोविंद अफसोस करते हुए कहते हैं कि “रवेली-रिंगनी पार्टी टूटने के बाद हम फिर वैसी पार्टी बनाने में सफल नहीं हो पाये। रवेली-रिंगनी पार्टी की कमी महसूस होती है । जो हम लोग के पार्टी छोड़ छोड़कर जाने के कारण ही टूटी थी। द ूसरी पार्टी में काम करने का वह आनंद नहीं मिलता; जो अपनी पार्टी में मिलता था। एक तो द ूसरी पार्टी के लोग रवेली-रिंगनी के कलाकारों से घबड़ाते हैं। वैसा काम नहीं कर पाते जैसा रवेली-रिगनी के कलाकार करते थे। द ूसरी पार्टी के साथ काम करने के लिए नया नाचा बनाना पड़ता है । मैंने चरणामत ृ और इंग्लैण्ड वाला इंग्लैण्ड वाली कामेडी बनाई थी। लेकिन रवेली-रिगनी पार्टी में मदनराम निषाद ने जो दे वार नकल बनाया था उससे ऊपर कोई नाचा पार्टी का नकल फिर नहीं जा पाया। वैसा काम कोई कलाकार अभी तक नहीं कर पाया है । यह अलग बात है कि उसी पार्टी में रहकर हम लोग वह काम करते रहे , जो मदनराम करके छोड़ चुके थे। लेकिन आज भी छत्तीसगढ़ में रवेली-रिंगनी पार्टी के सारे नकल मदनराम निषाद के नाम से ही जाने जाते हैं। इसी तरह से हमारी पार्टी के कई नकल हमारे कलाकारों के नाम से फेमस हुए थे।” गोविंद बताते हैं कि “उनकी शिक्षा का आधार लोक शिक्षण है गाँव में द ूसरे कलाकारों को दे खकर लोगों की नकल करके उन्होंने बहुत सीखा है ।” नाचा या नाटक में क्या अन्तर पाते हैं पूछने पर गोविंद बताते है कि “हमें जो पार्ट करना होता है हम मन में उस समय सोचने लगते हैं हम वही हैं। फिर उसकी नकल हम करते हैं। जैसे मुझे किसी सेठ का पार्ट करना है , तो सेठ मोटा है , पतला है , टे ढ़ा है , सीधा है , बेईमान है , हकला है , कितना बड़ा सेठ है , किस से डरता है , किस को डराता है , कैसे डराता है , पैसे कैसे कमाता है , लोगों से कैसा व्यवहार करता है ? यह सब हम पहले सोच लेते हैं और सेठ का पार्ट करते हुए यह भी बराबर ध्यान रखते हैं कि हमारी बात पब्लिक तक पहुँच रही है या नहीं पहुँच रही? बस ऐसे काम हो जाता है ।” रवेली रिंगनी पार्टी, मटे वा साज और कटकू टोला नाच पार्टी के अलावा गोविंदराम चरणदास चोर में चोर, लाला शोहरत राय में शोहरत, ससुराल में बुढ़वा, आगरा बाजार

www.anuragyam.wordpress.com


कलायात्रा

अक्टूबर 2021 में ककड़ीवाला, बहादरु कलारिन में छछाँद, राजा चम्बा चार भाई, रुस्तम सोहराब, सूत्रधार, उरुभंगम, उत्तररामचरित्र आदि नाटकों में मुख्य चरित्र भूमिकाएं निभाईं थीं। दे वी लाल नाग... मध्यप्रदे श तुलसी सम्मान से सम्मानित, दे वीलाल नाग छत्तीसगढ़ी नाचा मंच के कुशल नर्तक और हारमोनियम वादक थे। दे वी लाल कहते थे “नाचा में प्रत्येक कलाकार को संगीत, नतृ ्य और अभिनय में निपण ु होना होता है । नाचा मंच पर काम करने वाले कलाकार की शुरुआत नतृ ्य, संगीत और वादन से ही होती है । फिर कलाकार की रुचि के अनुसार काम का निर्धारण होता जाता है । कोई नया कलाकार वर्षों तक नतृ ्य करता है । कोई गायन में सहयोग करता है । तो कोई वाद्यों को बजने का काम करता है । नाचा में नकल, प्रहसन, गम्मत, कामेडी कोई कलाकार तब शुरू कर पाता है जब वह नचकारी (नर्तकी) या परी (स्त्री) की भूमिकाओं में अपनी अभिनय क्षमता सिद्ध करता जाता है । नतृ ्य के लय ताल में उसके पाँव सध जाते हैं। गीत के स्वरों की अदायगी में जब कलाकार का अधिकार नजर आने लगता है । उन प्रारम्भिक दौर की बारीकियों के सभी चरणों को पार करने के बाद ही नाचा का कलाकार संपूर्ण कलाकार माना जाता है । नाचा मंच के कलाकार को हरे क फन में निपूर्ण होना पड़ता है । उसके लिए सिर्फ वाद्यों को बजाने का काम जानना या सिर्फ गाना या सिर्फ़ अभिनय करना आना भर जरूरी नहीं है । नाचा में काम करने वाले कलाकार को नाचा के सभी अंगों पर समान अधिकार हासिल करना होता है । बहुत नहीं तो कम से कम नाचा के सभी अंगों की अच्छी जानकारी रखना जरूरी है । नाचा मंच में कलाकार को हरे क कला में सबसे पहले सिद्ध होना पड़ता है ।” अपने नाचा जीवन की शुरूवात के बारे में दे वी भैया बताते थे कि उन्होंने भी नाचा मंच में नर्तकी का काम करते हुए अपनी शुरूआत की थी। दो गम्मत या नकल के बीच के समय नाचा के मंच पर स्त्री वेश में पुरूष पात्र गीत गा कर नाचते हैं। उसे नचकारीन या परी कहते हैं वहाँ से ही उनकी शरु ु आत हुई और काफी समय तक दे वीलाल नाचा में नचकारी करते रहे । हारमोनियम उनके हाथ में काफी बाद में आया था। दे वी लाल बताते थे कि चारामा बस्तर के ग्राम कर्रा में उनका जन्म 1941 में हुआ था। वे गाड़ा जाति के थे तो परम्परागत तौर पर ढोल, डफड़ा, दमऊ, मोहरी और निसान आदि वाद्यों को शादी-ब्याह में बजाने का उनके घर में रिवाज था। वह बताते थे कि “नाचा की उत्पत्ति भी गाड़ा बाजा बजाने वालों के बीच से हुई थी। क्योंकि जब शादी-ब्याह में हमारे पूर्वज लोग वाद्य बजाया करते थे तो साथ में स्त्री वेश धर कर नाचते गाते भी थे। तब शादी ब्याह में स्त्री बने इन परू ु षों से लोग छे ड़छाड़ करते थे और उनके बीच के सवाल-जवाब की नोंकझोंक से लोक नाट्य का विकास हो गया होगा जिसे आज हम नाचा के नाम से जानते हैं।”

टाटानगर बिहार पढ़ने के लिए भेजा गया था लेकिन उनके पिता अपनी माँ से झगड़कर उन्हें वापस गाँव ले आये थे। और चारामा में वे द ूसरी तक पढ़े। अनुतीर्ण होने पर उन्होंने पढ़ाई बंद कर दी थी। कुछ दिन बीड़ी बनाने का काम करने के लिए गये; वहाँ से बीड़ी पीना सीख गए तो पिता ने वहाँ से हटाया। गाँव में केशराम की रामा मंगया नाचा पार्टी थी, उसमें काम करने लगे। उस वक्त उनकी चौदह साल की अवस्था रही होगी। फिर अपनी माँ के साथ बालोद तहसील के चिलमगोटा गाँव आ गये और वहाँ से आठ दस किलोमीटर दरू बाँधा चौकी के पास की गणेश रामलीला मंडली में काम शुरू किया। दो साल तक वहाँ काम करने के बाद दशहरा दे खने के लिए राजनाँदगाँव गए। वहाँ पर रवेली-रिंगनी पार्टी का संचालन लालूराम और मदन निषाद करते थे। यह लगभग 1957 का समय रहा होगा। नाचा के दिग्गजों से दे वीलाल का परिचय गणेशराम ने करवाया। उन्हें रवेली रिंगनी में काम मिल गया फिर 1970 तक दे वीलाल रवेलीरिंगनी पार्टी में ही रहे । यहीं से उन्हें हारमोनियम बजाने का शौक हुआ और दे वीलाल ने नर्तक का काम करते हुए हारमोनियम वादन को मुख्य कार्य के रूप में अपना लिया। 1970 में वे अपने पार्टी के लोगों के साथ हारमोनियम बजाने नया थियेटर में गये और अपने अखिरी समय तक यहीं रहे । नया थियेटर में नाटकों के संगीत बनाने और हारमोनियम बजाने के साथ-साथ छोटे मोटे रोल भी दे वीलाल आते रहे । दे वीलाल रवेली रिंगनी पार्टी में जमादारिन, कुम्हड़ा चोर, बुढ़वा बिहाव, छे रछे रा, महाप्रसाद, गँरु ावट, साहब-चपरासी, भाई बंटवारा, मौसी माँ, शराबी, मरारीन, दे वार नकल में अभिनय किया। इसके अलावा हबीब तनवीर के आगरा बाजार में राहगीर और गायक, राजा चम्बा और चार भाई में सोल्जर, कुस्तिया का चपरासी में सोल्जर, गाँव के नाम ससुराल में झंगलू मंगलू का साथी, सूत्रधार में इंद्र, इंद्रसभा में पाटल दे व, मिट्टी की गाड़ी में शर्विलक, चरणदास चोर में मालगज ु ार, बहादरु कलारिन में गौंटिया, हिरमा की अमर कहानी में डोमार सिंह, लाला शोहरत राय में खन्ना साहब और दार्शनिक और उरुभंगम ् में भीष्म पितामह का काम किया था। उन्होंने नया थियेटर के साथ फ्रांस, जर्मनी, आयरलैण्ड, यूगोस्लाविया, लंदन सहित दे श भर में यात्राएं की और भारत के सभी प्रमख ु स्थानों पर नाटकों के प्रदर्शनों के सहभागी रहे । --- X ---

दे वीलाल को बचपन में उनकी आजी (दादी) के पास

www.anuragyam.wordpress.com

अनरु ाग्यम ्

55


Turn static files into dynamic content formats.

Create a flipbook
Kalayatra Magazine | Chhatisgarh Special Edition | October 2021 by Anuragyam - Issuu