नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र संख्या 40 के निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश दहिया द्वारा नामांकन प्रक्रिया के दौरान अन्य प्रत्याशियों के लिए पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका रद्द किए जाने के केस में दिल्ली उच्च न्यायालय की डबल बेंच(मुख्य न्यायाधीश माननीय दीपक पटेल एवं माननीय हरिशंकर जी) ने 6 फरवरी के लिए चुनाव आयोग को नोटिस जारी की ।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 88 नामांकन दाखिल किए गए, 100 से अधिक प्रत्याशियों को परचा नहीं भरने को मिला जिसमें से कुल 54 नामांकन रद्द कर दिए गए। आखिरी दिन 21जनवरी को 66 लोगों ने नामांकन किया, जबकि भीड़ और अव्यवस्था के कारण कई लोगों का नंबर ही नहीं आ पाया और वे निराश होकर चले गए। नामांकन रद्द होने के बाद इस सीट पर 28 उम्मीदवार बचे हुए हैं । 24 जनवरी 2020 को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी होने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा अंतिम सूची जारी की गई ।
इस प्रकरण में महत्वपूर्ण बात यह है कि नामांकन रद्द होनेवाले उम्मीदवारों में से ग्यारह उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन को रद्द किए जाने को असंवैधानिक ब