जब बच्चे छोटे होते हैं तो मां-बाप से वे जो भी मांग करते हैं तो वे उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। खिलौने, कामिक्स बुक्स, कार्टून, वीडियो गेम्स, अच्छे कपड़े, खाने-पीने का सामान सभी कुछ तो। इस प्रकार बच्चों से मां-बाप अपने प्यार का इजहार करते हैं। वे उन्हें बताते हैं कि क्या ठीक है क्या गलत है। कई बार बच्चे अपनी जिद करके भी अपने काम उनसे करवा लेते हैं...